जमशेदपुर।

पूर्वी सिहभुम जिला के बहारगोड़ा थाना क्षेत्र में खड़ामौदा के पास ऱविवार की सुबह साढे पांच बजे के लगभग रांची से कोलकाता जा रही महालक्ष्मी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस के चालक सहित कई यात्री घायल हो गये। स्थानिय लोगो के प्रयास से सभी घायलों को ईलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वही घटना की सुचना पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर हालचाल लिया और सामुचित ईलाज की व्यवस्था करवाई है। वही चालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।