
आदित्यपुर: ‘भारत संस्कार शिक्षा सप्ताह 2026’ के अवसर पर आदित्यपुर स्थित संस्कार प्ले स्कूल में एक भव्य क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस समारोह की अध्यक्षता विनोद वार्ष्णेय ने की।


READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में “खेलेगा भारत, जितेगा भारत” थीम के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
मेधावी छात्रा का सम्मान और अतिथियों की उपस्थिति
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्या श्रीमती संध्या प्रधान उपस्थित थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में उड़िया मध्य विद्यालय की श्रीमती ममता झा और विद्या भारती इंटर कॉलेज के निदेशक सुधांशु सरकार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत में वार्ड 15 के निवासी धनंजय सिंह की पुत्री विद्या को बीआईटी मेसरा, देवघर में कंप्यूटर साइंस में नामांकन होने पर संस्था की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
क्विज प्रतियोगिता का कुशल संचालन उपाध्यक्ष एस.डी. प्रसाद द्वारा किया गया, जबकि इसकी मॉनिटरिंग संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता और वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राम चंद्र पासवान ने की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ. नथुनी सिंह ने किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
प्रतियोगिता के परिणाम
विभिन्न वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
क्विज प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर।
द्वितीय एवं तृतीय स्थान: विद्या भारती इंटर कॉलेज, गम्हरिया।
चित्रांकन प्रतियोगिता (Painting):
जूनियर ग्रुप (ए) – संस्कार प्ले स्कूल: प्रथम – आदि डे बनर्जी, द्वितीय – प्रयांशी दास, तृतीय – विजय महतो।
ग्रुप बी: प्रथम – राजवीर (संस्कार प्ले स्कूल), द्वितीय – सुलेखा कुमारी (गुरुकुल, सोनुआ प्रखंड, पश्चिमी सिंहभूम)।
ग्रुप सी: प्रथम – सुप्रिया महतो (संस्कार प्ले स्कूल), द्वितीय – लक्ष्मी सिंह सरदार (विद्या भारती इंटर कॉलेज, गम्हरिया) व सौरभ प्रधान (गुरुकुल, सोनुआ, पश्चिमी सिंहभूम), तृतीय – ऋषिका कुमारी (विद्या भारती इंटर कॉलेज, गम्हरिया)।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या उर्वशी मेहता, शिक्षिका मुनमुन, आकृति, रिया, ज्योति, सुबीर, सुनील तथा सहयोगी अंजना और सावित्री की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर अनेक शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।
मुख्य बिंदु
आयोजन स्थल: संस्कार प्ले स्कूल, आदित्यपुर।
प्रमुख अतिथि: राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित संध्या प्रधान, ममता झा और सुधांशु सरकार।
विशेष सम्मान: बीआईटी मेसरा देवघर में चयनित छात्रा विद्या का सम्मान।
प्रमुख प्रतियोगिताएं: क्विज और विभिन्न आयु वर्गों में चित्रांकन प्रतियोगिता।




