
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के निर्दलीय विधायक सरयू राय जी के द्वारा जनता की सेवा के लिए क्वार्टर नम्बर L4/1 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी के पीछे बारीडीह में पूर्वी विधानसभा का विधायक कार्यालय का शुभारंभ हुआ । हिन्दू संस्कृति के अनुसार सत्यनारायण भगवान के कथा से नये कार्यलय का शुभारंभ हुआ जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया । मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजमो के प्रवक्ता सागर तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से विधायक सरयू राय जी चाहते थे कि वह अपना कार्यलय पूर्वी विधानसभा की जनता के बीच बनाएं ताकि यहाँ की जनता को उनसे मिलने के लिये ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़े। यह कार्यालय बारीडीह मुख्य मार्ग के बगल में खोला गया है ताकि लोगों को वहाँ पहुंचने में ज्यादा परेशानी ना हो। इस कार्यालय से जनता की सभी समस्याओं यथा सरयू राय जी द्वारा लोगों से मिलना, आधार कार्ड के लिए अभिप्रमाणित करने सहित पूर्वी विधानसभा से जुड़े हर समस्या का समाधान के लिये काम किया जाएगा है। विधानसभा का सत्र चलने के कारण सरयू राय जी शहर में नहीं है लेकिन उन्होंने कार्यलय खुलने में विलंब ना हो इसके चलते शुभ दिन देखकर शुभारंभ करने को बोलें । वह नहीं चाहते थे कि उनके कारण जनता के काम में देरी हो । सत्यनारायण भगवान के कथा में मुख्य यजमान आशुतोष कुमार, रामनरायण शर्म,अजय सिन्हा,मुकुल मिश्रा, सागर तिवारी, भास्कर मुखी,ब्युटी तिवारी, सुधीर सिंह,रतन महतो, प्रवीण सिंह,विजय नारायण,असीम पाठक, सुखदेव गुरूंग, हरेराम, प्रमोद मिश्रा, दुर्गा राव, विनोद राय, मनोज सिंह,चनदेशखर राव,अमुल्यो कर्माकर,धनजी पांडे, विनोद पांडेय, मनोज सिंह उज्जैन, वंदना, नवीन तिवारी, विकास सिंह, सतीश गुप्ता, राजीव चौहान, अशोक कुमार, संजय झा, संजय तिवारी, संजीव आचार्य, सुजीत, महेश, प्रिंस सिंह,रवि, मिथिलेश,एव हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।



