
जमशेदपुर।
एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को एमजीएम अधीक्षक को शो काउज जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच के लिए बनी एसआईटी को स्पीड ट्रायल के द्वारा मामला चलाकर दोषी पर कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए गंभीर है और किसी भी कीमत पर इसमे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

