
जमशेदपुर।


स्वास्थय मंत्री सह जमशेदपुर(पश्छिम) के विधायक बन्ना गुप्ता शुक्रवार के दोपहर को शहर पहुंचे। वे रांची से सीधे जमशेदपुर के साकची बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होने दुकानदारो से मुलाकात की है। उनके समस्या को जाना। उन्होने दुकानदारो से कहा कि वे अपने दुकानो को समय पर खोले।और समय पर समानो को वितरण करे।सरकार उन्हे सुरक्षा देगी। उन्होने दुकानदारो से कहा कि वे अपने समानो को उचित दामो पर ही बेचे। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए स्वास्थय मंत्री ने कहा कि इस वक्त पुरा देश कोराना वायरस के संक्रमण से जुझ रहा है। लॉक डाउन होने के कारण कई तरह की समस्या आ खड़ी हुई है। इस प्रकार की समस्या से समाधान सरकार के लिए पुरी तरह प्रयासरत है। उस कड़ी मे राज्य का कोई व्यक्ति भूखे नही रहे मुख्यमंत्री हेमत सोरेन के निर्देश पर जल्द ही सभी थानो में खाना बनाने की व्यवस्था की जा रही है।और वहा खाना बनाकर सभी को दिया जाएगा। इसके अलावे सब्जी के बाजार मे भीड़ न हो उसे मैदानो में शिफ्ट किया जाएगा। जहा गोल घेरा बनाकर सब्जी बिक्रेताओ को बैठाया जाएगा। और खरीदारो के लिए गोल घेरा रहेगा। उन्होने साफ तौर पर कहा दिया है कि कालाबाजारी करने वालो पर सरकार की नजर है। और वैसे लोगो बख्शे नही जाएगे।
उन्होने कहा कि राज्य के 57 लाख कार्डधारियों को एक रुपए किलो चावल चावल, आलु , एक किलो दाल फ्री देगेउन्होने कहा कि 57 लाख कार्डधारी के अलावे नए अप्लाई करने वाले सात लाख लोगो को यह सुविधा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रशासन के द्रारा चिह्नीत गरीब व्यक्तियो को दस किलो चावल देगें।इसके अलावे अत्योदंय कार्डधारियो को 35 किलो खाधात्र सामग्री दिया जाएगा।उन्होने व्यापारियो से आग्रह है कि वे सरकार को सहयोग करे दुकान खोले और सरकार सुरक्षा देगी। उन्होने कालाबाजारी करने वाले व्यपारियो से आग्रह है कि वे जनहित में ध्यान रखते हुए कालाबाजारी नही करे। उन्होने कहा कि इस संकट में झारखंड सरकार किसी को भूखे नही सोने देगी। उसी पर कार्य कर रही है। उसी मद्देनजर सरकार को राज्य के सभी जिला धिकारी को कई दिशा- निर्देश भी दिया गया है।

