
जमशेदपुर।


सुबे के स्वास्थय सह आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार की रात आठ बजे के लगभग एम जी एम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन्ना गुप्ता ने कई वार्डो में जाकर मरीजो से भेट कर ताजा हालत पर जानकारी ली।बन्ना गुप्ता करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहे।
जानकारी अनुसार स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता बिना किसी लाव लश्कर के साथ एम जी एम अस्पताल पहुचे। सबसे पहले वहा वे ईमरजैसी वार्ड गए। जहां उन्होने ड़ॉक्टरो को मरीज को देखते पाय़ा। उसके बाद वे कैटिन गए जहां वे बैड्र को खाया और उसकी खीचडी को भी चखा । उस दौरान उन्होने मरीजो को मिलने वाले मैनु चार्ट की भी जानकारी ली।
खीच़ड़ी चखने के बाद वे सीधे वे वर्न वार्ड गए। वहां भी मरीजो से मिलकर उनके ईलाज के सबंध में जानकारी ली। अस्पताल घुमने के बाद उन्होने कहा कि अस्पताल निरीक्षण का मुख्य कारण यह है कि वे देखना चाह रहे है कि अस्पताल का कितना सुधार हुआ है। उन्होने अस्पताल निरीक्षण के बाद बताया कि अस्पताल में काफी सुधार हुआ है। अभी और सुधार होने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि उनका निरीक्षण जारी रहेगा।

