
बलिया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की बलिया शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले नेत्र शिविर के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सकों का दल एवं कार्यकर्ता आज शाम टाटा छपरा एक्सप्रेस से बलिया पहुंचे। 25 सदस्यीय टीम का नेतृत्व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं चिकित्सीय दल का नेतृत्व जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बी पी सिंह द्वारा किया जा रहा है। पूरी टीम चार दिनों तक रह कर यहां मोतियाबिंद नेत्र रोगियों की आंखों की जांच उनका ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण तथा उसके पश्चात उन नेत्र रोगियों को आवश्यक चश्मा एवं दवा प्रदान कर विदा करेगी।



