
जमशेदपुर।


सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पार्टी ने विधायक दल का नेता मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए उन्हें शुभकामना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित ही बाबूलाल मरांडी के लौटने से पार्टी को सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुई है। विधायक दल का नेता मनोनीत होने से भाजपा संगठन को उनकी वरीयता और अनुभवों का लाभ मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी को सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी क्षवि साफ़, सुलझी और ईमानदार नेता के रूप में है। इधर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा ने भी इस आशय में प्रसन्नता ज़ाहिर किया है।

