
गुरूग्राम। सैमसंग के बीकेसी स्थित प्रमुख स्टोर ने गैलेक्सी एस25 सीरीज की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए 700 से अधिक स्मार्टफोन की रिकॉर्ड डिलीवरी की। कंपनी ने इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जहां ग्राहकों को प्री-ऑर्डर किए गए डिवाइस सौंपे गए। इस कार्यक्रम में स्टोर की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई। बीकेसी स्टोर सैमसंग के प्रीमियम उत्पादों को खास अनुभवों और वास्तविक जीवन की कहानियों के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के एमएक्स डिवीजन के कॉर्पाेरेट ईवीपी और डिवीजन प्रमुख सून चोई स्वयं स्टोर पर मौजूद रहे और कुछ ग्राहकों को स्मार्टफोन सौंपे। गैलेक्सी एस25 सीरीज को ‘एक सच्चा एआई साथी’ के रूप में डिजाइन किया गया है और यह सैमसंग का अब तक का सबसे एडवांस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस सीरीज में नॉक्स वॉल्ट जैसी सुरक्षा तकनीक दी गई है, जो पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी भी मौजूद है, जो भविष्य में क्वांटम कंप्यूटिंग के संभावित खतरों से बचाव प्रदान करेगी।




