जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत मिलने की खुशी में साकची मुख्य गोल चक्कर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लड्डू वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती, आप प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार और प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से…
Author: BJNN Desk
सरायकेला-खरसावां । नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा के डीटांड में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 399 पीस जिलेटिन. एक पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा गोली बरामद किया है. इस मामले में वासुदेव महतो को गिरफ्तार किया है. नीमडीह थाना प्रभारी मोहम्मद तंजिल ने बताया कि एस पी सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा गुप्त सुचना मिली की नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत्त ग्राम- गुण्डा, डीटाण्ड टोला के निवासी बासुदेव महतो पे०- स्व० नगेन महतो के घर पर विस्फोटक पदार्थ से संबंधित Gelatin एवं अवैध हथियार रखे होने की सुचना मिली। प्राप्त सुचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सुचना के सत्यापन…
जमशेदपुर। गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी रक्षित झा ने बिहार के सिवान में आयोजित मिस्टर बिहार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया हैं। यह प्रतियोगिता पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से रखी गई थी। जिसमें अनेक राज्यों से प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें दयाल सिटी के रक्षित झा को 170 किलो वजन उठाने पर गोल्ड मेडल मिला रक्षित जाने बताया कि यह उनकी पहली ही प्रतियोगिता थी। जिसमें उनका चयन हुआ और उन्होंने भी अपनी मेहनत से गोल्ड मेडल हासिल कर शहर का नाम रोशन करने का प्रयास किया। आगे भी यह प्रयास उनके द्वारा जारी रखा जाएगा। पावरलिफ्टिंग फेडरेशन ने…
बीएनएच ने मनाया गया विश्व नर्स दिवस जमशेदपुर। दुनिया भर में नर्सों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित विश्व नर्स दिवस ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल, (बीएनएच) तामोलिया में मनाया गया। इस दौरान नर्सिंग पेशेवरों के लिए एक सहायक और सशक्त वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हॉस्पिटल परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष मान्यता समारोह, शैक्षिक कार्यशालाएँ और कल्याण सत्र आदि शामिल रहा। मौके पर नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट रूपा माधुरी मिंज ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल की रीढ़ के रूप में नर्सें रोगी की देखभाल में एक अपरिहार्य भूमिका निभाती हैं। हमेशा प्रत्येक व्यक्ति…
मुंबई/ रांची : भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज एक्सयूवी 3एक्सओ लॉन्च की, जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड बनाते हुए एक्सयूवी 3एक्सओ असाधारण डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आरामदायक सवारी, अत्याधुनिक तकनीक, रोमांचक प्रदर्शन और बेजोड़ सुरक्षा का संयोजन है। एक्सयूवी 3एक्सओ नवीनता और उत्कृष्टता के प्रति महिंद्रा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, यह वास्तव में #एवरीथिंगयूवांटएंडमोर की बानगी है। एक्सयूवी 3एक्सओ की परिकल्पना मुंबई में महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (एमआईडीएस) में की गई थी और चेन्नई के पास महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में इंजीनियरिंग और डवलपमेंट…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस” टाटा स्टील ने इस्पात उद्योग में प्रौद्योगिकी नेतृत्व को सस्टेनेबिलिटी के अपने दीर्घकालिक उद्देश्यों को प्राप्त करने और अपनी विकास महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के साधन के रूप में चिन्हित किया है। इस उद्देश्य से, कंपनी ने कम गुणवत्ता वाले रॉ मैटेरियल, कोटिंग्स, मोबिलिटी, उन्नत प्रक्रिया नियंत्रण और जल प्रबंधन का उपयोग करके डीकार्बोनाइजेशन के लिए हाइड्रोजन और सीसीयू (कार्बन कैप्चर और यूटिलाइजेशन) सहित प्रमुख प्रौद्योगिकी नेतृत्व क्षेत्रों का चयन किया है। प्रमुख परियोजनाएँ अपने ब्लास्ट फर्नेस संचालन को डीकार्बोनाइज करने के लिए, टाटा स्टील ने जमशेदपुर में ई ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन…
जमशेदपुर। रक्तदान एक महान कार्य है, इसे करने से किसी जरूरतमंद को जीवनदान भी मिलता है और रक्तदाता भी स्वस्थ रहते हैं और उक्त विचार हरदिल अजीज समाजसेवी श्री अमरप्रीत सिंह काले ने यहां साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में स्व. लखि सरावगी एवं स्व. शशि सरावगी के स्मृति में रेड क्रॉस के पेट्रन रवि सरावगी के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उनके साथ समाजसेवी पूरबी घोष, रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डी. के. घोष, शिवम सरावगी, एस.डी.पी. डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि…
जब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर ने सरयू के पैर छुए ,फिर आशीर्वाद में मांगा… जमशेदपुर। साकची स्थित महाराणा प्रताप की जयंती में शामिल इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी समीर महंती ने जमशेदपुर (पुर्वी) के विधायक सरयू राय का एकाएक पैर छूकर जीत का आर्शीवाद मांग लिया। वही मौजूद झारखंड क्षत्रिय संगठन से शंभू सिंह और आजसू नेता चन्द्रगुप्त सिंह का भी अभिवादन कर समर्थन मांगा। इस दौरान तीनो से समीर महंती ने बाते की और गिले शिकवे दुर कर सहयोग मांगा। हालांकि नेताओ ने समीर को हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिया। और यह…
जमशेदपुर। जल ही जीवन है, जल है तो कल है, स्वच्छ जल ही अमृत हैं का सुुंदर संदेश देते हुए गुरूवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा नया कीर्तिमान बनाते हुए एक ही दिन में नौ स्थानों पर अमृत धारा (शीतल एवं नर्मल पेयजल केंद्र) का उद्घाटन कर आम जनता को समर्पित किया गया। सभी नौ स्थानों पर शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल, सचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल एवं अमृतधारा संयोजिका नेहा अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आने वाले समय में…
मौसमी कांड– 15 साल से मां को न्याय का इंतजार, बेटी की पुण्यतिथि पर दीये जलाकर मां ने दी बेटी को श्रद्धांजलि–अंतिम सांस तक संंघर्ष रहेगा जारी, कोर्ट से है आखिरी आस, इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था का है साथ —————————–c—————— अन्नी अंमृता जमशेदपुर. आज मां तापसी चौधरी ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी की 15वीं पुण्यतिथि मना रही है. मात्र 17वर्ष की उम्र में ही वह असमय ही इस दुनिया से चली गई. आज भी याद करके मां का कलेजा फट जाता है. अपने खराब तबियत की वजह से मां तापसी चौधरी इन दिनों जयंती और पुण्य तिथि पर सार्वजनिक स्थल…
