जमशेदपुर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिद्धू कान्हू मैदान में बीते 2 मई को विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग की घटना के साजिशकर्ता अपराधी कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मोनू सिंह पर फायरिंग का प्लान कन्हैया सिंह ने ही बनाया था. मोनू पर फायरिंग करने की घटना में तीन लोग शामिल थे जिनकी पहचान कर ली गई है. वहीं एक अपराधी ने रेकी की थी. इसके अलावा कई लोग इस घटना में शामिल थे. जमीन विवाद…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर “सनातन उत्सव समिति” और “श्री राम सेना” के संयुक्त तत्त्वधान में साकची स्थित महाराणा प्रताप चौक के समक्ष सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान माल्यार्पण के लिए पहुंचें करणी सेना एवं क्षत्रिय संघ के सदस्यों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा सहित शीतल पेय का प्रबंध समिति ने किया. सभी ने महाराणा प्रताप की वीरता को याद करते हुए और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए पुष्प अर्पित किया और माल्यार्पण कर नमन किया. कार्यक्रम में मुख्य…
भाजपा नेता चिंटू सिंह का दुष्प्रचार करने के मामले में फेसबुक इंडिया के रिपोर्ट के बाद जमशेदपुर साईबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, “स्वाति सिंह देव” का फेक एकाउंट फेसबुक से हुआ डिलीट, जाँच में जुटि पुलिस जमशेदपुर। भाजपा युवा नेता एवं सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह का फेक फेसबुक एकाउंट से दुष्प्रचार करने के मामले में जमशेदपुर साईबर थाना ने प्राथमिकी दर्ज किया है. फेसबुक इंडिया की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के बाद अज्ञात संचालक के विरुद्ध यह एफआईआर दर्ज की गई है. बीते 16 मार्च को मामले में भाजपा नेता चिंटू सिंह ने साईबर…
जमशेदपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बनी वजह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग कई नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे सोनारी एयरपोर्ट, जाना कुशलक्षेम, शुक्रवार सुबह गंतव्य के लिए रवाना होंगे बाबूलाल मरांडी। जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलिकॉप्टर की जमशेदपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे। हेलीकॉप्टर पर सवार बाबूलाल मरांडी के दुमका उड़ान भरने…
जमशेदपुर. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है जिसको लेकर आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी.निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार के अपना नाम वापस लेने और स्क्रूटनी में छह उम्मीदवारों के नामों के रद्द होने के बाद अब 25उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.जिले के उपायुक्त अनन्या मित्तल ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी दी.उन्होंने बताया कि गुरुवार को उम्मीदवारों को चुनावी चिन्ह दिए जाने के बाद शुक्रवार को प्रशिक्षण का कार्य संपन्न होगा. कुल 267पर्दानशीं बूथ बनेंगे —————————- उपायुक्त ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पर्दानशीं महिलाओं की संख्या ज्यादा…
– विश्वविद्यालय में समारोहपूर्वक याद किए गए गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर – विद्यार्थियों ने काव्य प्रस्तुति, नृत्य नाटिका और टैगोर की कृतियों पर आधारित नाटक का किया मंचन जमशेदपुर : कुछ लोग इस धरती पर जन्म लेते हैं परंतु उनकी मृत्यु कभी नहीं होती. वे हमेशा इस धरती पर एक पुण्यात्मा की तरह रहते हैं. गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर का नाम पुण्यात्माओं की इसी श्रेणी में शामिल है. उक्त बातें नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो दिलीप शोम ने कही. वे विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में…
जमशेदपुर। राजद चुनाव अभियान की बैठक में जमशेदपुर लोक सभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने हेतु राजद की भूमिका एवं रणनीति पर चर्चा हुई। विदित है कि इंडिया गठबंधन के केंद्र बिंदु राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने हेतु संकल्पित है, इसी क्रम में जमशेदपुर लोकसभा चुनाव अभियान समिति के संयोजक वरिष्ठ राजद नेत्री शारदा देवी की अध्यक्षता में बिष्टुपुर के होटल वुलेवर्ड के सभागार में बैठक की गई। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल जमशेदपुर लोक सभा चुनाव अभियान समिति के संयोजक मंडली के सदस्यों के…
जमशेदपुरः भारत का मशहूर फन वर्ल्ड डिजनीलैंड प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित आमबगान मैदान, जमशेदपुर में दिनांक 08 मई 2024 से प्रारंभ होने जा रहा है। मेले का उद्घाटन 08 मई 2024 को संध्या 7ः15 बजे जुना अखाड़ा पारडीह काली मंदिर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानन्द सरस्वती के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन देते हुए फन वर्ल्ड के आयोजक श्री चन्द्रशेखर पर्वत ने बताया कि इस वर्ष कई नये तरह के स्टॉल एवं मनोरंजन के नये-नये साधन उपलब्ध होंगे। जिसमें शहर में पहली बार अंडर वाटर एक्युरियम देखने को मिलेगा। पूनः…
जमशेदपुर.ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतीजों में लौहनगरी जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा है.खासकर लड़कियों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा.12वीं में सभी संकायों के स्टेट टाॅपर जमशेदपुर के ही रहे.वहीं शहर के प्रतिष्ठित स्कूल लोयोला और एलएफएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.लोयोला की दिया विश्वास ने 10वीं में 99.4प्रतिशत अंक लाकर जिले की दूसरी टाॅपर होने का गौरव हासिल किया है.वहीं लोयोला की 12वीं आर्ट्स की छात्रा प्रेयस्ता विमल ने 98प्रतिशत अंक लाकर टाॅप किया है.उधर लोयोला के राघव अग्रवाल 12वीं काॅमर्स में 99प्रतिशत लाकर झारखंड स्टेट टाॅपर बने हैं.वहीं लोयोला स्कूल की तुषिता…
एसडीओ, धालभूम कार्यालय मतदान केन्द्र में 88 तथा आईटीडीए कार्यालय मतदान केन्द्र में 33 लोगों ने किया मतदान* *जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, सुचारू मतदान संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर। चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाता तथा आवश्यक सेवाओं के मतदाता जिनके लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है उनके मतदान के लिए बनाये गए अलग-अलग मतदान केन्द्र में पहले दिन कुल 121 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया । इस दौरान चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाताओं (Voter on Election Duty) के लिए एसडीओ कार्यालय धालभूम में बनाये गए मतदान केन्द्र…
