जमशेदपुर. जमशेदपुर के कदमा स्थित कलाकृति ऑडिटोरियम में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था और डाॅ वीणा पानी श्रीवास्तव न्यास की ओर से बाल लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.”आओ बचपन संवारे” शीर्षक से आयोजित बाल साहित्य लेखन प्रतियोगिता में देश भर से 100प्रविष्टयां आईं थीं, जिनमें निर्णायकों ने तीन कहानी और चार कविताओं का चयन किया.नोएडा से आईं मीनू त्रिपाठी और जमशेदपुर की डाॅ कल्याणी कबीर को 11हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया.उसके अलावा बसंत जमशेदपुरी,शिप्रा सैनी ‘मौर्या’, पामेला घोष दत्ता,बृजेन्द्र नाथ मिश्रा व राकेश रमण ‘रार’ को सम्मानित किया गया.निर्णायक मंडली में यूके से डाॅ…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। पेशे से पत्रकार प्रवीण सेठी ने 2022 गणेश चतुर्थी के दिन तत्कालीन एसएसपी प्रभात कुमार के साथ मिलकर अंत्योदय एक अभियान की शुरुआत की, इस अभियान के तहत इन्होंने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार शुरू किया साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जो की अंतिम संस्कार में सक्षम नहीं है वैसे परिवार को भी मदद पहुंचाते हुए मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाते हैं, अब तक प्रवीन सेठी के द्वारा 170 अज्ञात शव और 30 ऐसे शव का अंतिम संस्कार किया है जिनके परिवार आर्थिक रूप से अंतिम संस्कार के लिए सक्षम नहीं है, इस कार्य…
जमशेदपुर. जैसा कि पिछले दिनों जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जदयू – भाजमा के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी और पटना जाकर बिहार के मुख्य मंत्री से मुलाकात की थी,तब से कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ नया होगा.आज जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि सरयू राय ने जदयू ज्वाइन कर लिया है.उन्होंने तस्वीरें भी लगाईं हैं. उन्होंने लिखा– जदयू परिवार में आपका स्वागत है! झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, जमशेदपुर पूर्वी के माननीय विधायक सरयू राय जी को…
जमशेदपुर:आज टिनप्लेट खालसा वेलफेयर सेंटर में रंगरेटा महासभा की एक बैठक हुई जिसमें सिख समाज के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया.बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिहाड़े को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से जानकारी दी गई.इसके साथ ही तय हुआ कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर से एक शोभायात्रा नगर कीर्तन के रूप में सड़क मार्ग से 3 सितंबर 2024 की सुबह 8.00 बजे जमशेदपुर से पटना हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी. लौहनगरी से निकलने वाले इस नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगत को सड़क,रेल व हवाई मार्ग से…
जमशेदपुर यंग इंडियंस (वायआई) जमशेदपुर, मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के सहयोग से तंबाकू, शराब और नशीली दवाओं के खतरनाक प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए “एडिक्शन: ए डायलॉग विद युवा” नामक एक पैनल चर्चा का आयोजन कर रहा है. यह परिचर्चा 6 अगस्त को कुडी महंती सभागार कदमा में शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच होगा. इस चर्चा का उद्देश्य कॉलेज के छात्रों को इन पदार्थों की लत से बचने के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहित करना है. अनन्य मित्तल (आईएएस), डीसी, जमशेदपुर ने पैनल चर्चा के लिए मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है. कौशल किशोर,…
जमशेदपुर। प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से रविवार को फ्रेंडशिप डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन आदित्यपुर के भगवती एन्क्लेव सामुदायिक भवन में किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ मौजूद थे. उन्होंने शिविर का उद्घाटन स्व. प्रवीण सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर और फीता काटकर दिया. साथ में शिविर का भी अवलोकन किया और रक्तदाताओं से उनकी जानकारी ली. इसके पहले केंद्रीय मंत्री का स्वागत ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने गर्मजोशी से किया. जीवित रहते पता नहीं चलता मनुष्य की…
मालिकाना हक का मुद्दा फिर उठा विधानसभा में, सरयू राय ने कहा* संकल्प संख्या 817/रा॰ को विलोपित करे सरकार* *सरकार ने कहाः इसे विलोपित करने से इनकार नहीं* *-भाजपा के हंगामे के कारण सरकार का जवाब रह गया अधूरा* *-यह संकल्प मालिकाना हक दिलाने में सबसे बड़ा रोड़ाःसरयू राय* *-मालिकाना हक का मामला फिर उठाएंगे क्योंकि लड़ाई अभी अधूरी है* *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने कहा है कि झारखंड सरकार के राजस्व विभाग के संकल्प संख्या 817/रा॰, दिनांक 22 फरवरी 2018 को विलोपित करे ताकि आवासितों को मालिकाना हक मिल सके। बीते 31 जुलाई को विधानसभा…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार द्वारा रविवार को इस्ट प्लांट बस्ती के अटल सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 256 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। वहीं इस शिविर में राशन कार्ड के 56, वृद्धा पेंशन के 87 एवं विधवा पेंशन के 34 सहित अन्य योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन फार्म भरा गया. मौके पर उपस्थित पूर्व डॉ अजय कुमार ने 50 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के झारखंड प्रदेश एवम जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ के साथ मिल कर सैन्य एवम राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों को ले कर चिंतन बैठक किया। माननीय केंद्रीय मंत्री के जमशेदपुर प्रवास के दौरान परिसदन में संपन्न हुई इस बैठक में प्रतिनिधि मंडल द्वारा अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ दे कर उनका अभिनंदन किया गया। राष्ट्रहित समाजहित, एवम सैन्यहित के मुद्दों सहित पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, शहीदों के सम्मान एवम समाज में राष्ट्रीयता की भावना के संचरण में राष्ट्रीय स्तर पर परिषद द्वारा किए जा…
जमशेदपुर टिकट चेकिंग स्टाफ को उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर यात्रियों को आरक्षित कोच में चढ़ने की अनुमति देने का अधिकार है, बशर्ते कि उस श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम श्रेणी का टिकट दिखाया जाए और किराए में अंतर, यदि कोई हो, वसूला जाए। बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ नियमित और औचक जांच की जाती है। भारतीय रेलवे में चलने वाली सभी ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची की स्थिति की नियमित आधार पर निगरानी की जाती है और परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा ट्रेनों का भार बढ़ाया जाता है, विशेष…
