जमशेदपुर। भुईंयाडीह के कल्याण नगर,राधिका नगर और छायानगर सहित स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे बसे 150 परिवार के लोगों से मंगलवार को पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने मुलाकात की. मौके पर उन्होंने कहा कि यह अब केवल आपकी लड़ाई नहीं रह गई हम इसको अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे. आप निश्चिंत रहिए की इंडिया गठबंधन की सरकार के रहते एक भी घर टुटने नहीं दिया जाएगा. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गंभीर है. उन्होंने इस संबंध में वरीय आधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. डॉ. अजय ने…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. ईटीवी के पूर्व कैमरामैन रीतेश को समय पर टीएमएच पहुंचानेवाले यही शख्स हैं.रीतेश के परिवार वाले और मीडिया के तमाम लोग बिष्टुपुर स्थित खालसा मेडिकल के जसमीत सिंह उर्फ ऋषि के शुक्रगुज़ार हैं कि उन्होंने न सिर्फ रीतेश को समय पर टीएमएच पहुंचाया बल्कि सड़क पर घायल पड़े रीतेश का तत्काल अपने क्लिनिक में जरुरी दवाइयों और इंजेक्शन के माध्यम से प्राथमिक उपचार करवाया, जिससे रीतेश का क्लाॅटिंग फर्दर नहीं हुआ, जो बहुत बड़ी बात है.सिर के चोट में क्लाॅटिंग से हालत बहुत बदतर हो जाती है,मगर यहां ऋषि बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने सक्रियता और समझदारी दिखाई.उन्होंने…
जमशेदपुर। रेलमंत्रालय से टाटा – जयनगर एक्सप्रेस की मंजूरी मिल चुकी है।इस ट्रेन को टाटा से जयनगर के लिए शुक्रवार और जयनगर से टाटा के लिए शनिवार को प्रस्तावित हैं।हालाँकि इसके परिचालन की तिथी नही घोषणा नहीं की गई है। लेकिन हो सकता है अगस्त में इस ट्रेन का परिचालन हो सकता हैं। South eastern Railways:टाटा से चलेगी तीन वंदेभारत एक्सप्रेस,जानिए मार्ग टाटा-गोड्डा रैक का होगा इस्तेमाल टाटा -गोड्डा- टाटा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन हैं।लेकिन बुधवार के वापस आने के बाद यह ट्रेन चार दिन टाटा में खङी रहती हैं। इसी ट्रेन के रैक को टाटा- जयनगर एक्सप्रेस के रूप में…
जमशेदपुर ।ट्रेनों से आज सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें क्योंकि मंगलवार को कई ट्रेन अपने तय समय से विलंब से चल रही है इसलिए ट्रेनों में यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जान लें। नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर विलंब से चलने वाली पहली ट्रेन है हावड़ा से बडबिल जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटा 39 मिनट देरी से चल रही है।यह ट्रेन दिन के 2.24 मिनट में टाटानगर आएगी। बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 08124 टाटानगर पैसेंजर स्पेशल अपने तय समय से…
जमशेदपुर। समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोग समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। भालूबासा मेन रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों स्थानीय निवासियों के संग शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यरूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास भी शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अगुवाई में संस्था के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज में कामर्स डे का आयोजन विवेकानंद सभागार में सोमवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीसी जैन कामर्स कालेज चाईबासा के प्रिंसिपल डा. संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि का स्वागत कालेज के प्रिंसिपल डा. अमर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कामर्स डे महता और करियर को लेकर विस्तार से बातें छात्रों को बताई। उन्होंने कहा कि कामर्स के कारण पूरी अर्थव्यवस्था चल रही है। देश के विकास में कामर्स संकाय का बड़ा योगदान है। प्रिंसिपल डा. अमर सिंह ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि कामर्स किसी भी…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा होटल कैनेलाईट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आज कैनेलाईट होटल परिसर साकची में स्व. मिथिलेश झा के पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एवं जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, समाजसेवी पूरबी घोष, कैनेलाईट होटल के संचालक अमलेश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर तथा स्व. मिथिलेश झा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित किया।…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने जमशेदपुर के प्रसिद्ध बेल्डीह गोल्फ कोर्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पर्यावरण स्थिरता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने इस वर्ष लगभग 30,000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। बेल्डीह गोल्फ कोर्स में वृक्षारोपण की पहल शहर की हरियाली बढ़ाने के क्लब के व्यापक मिशन का हिस्सा है। क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के रूप में मशहूर जमशेदपुर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं, जिसमें रोटरी क्लब इन प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। आज एक सागवान का पेड़ लगाया…
जमशेदपुर पूर्वी में मात्र तीन सेंटर हैं, इनकी संख्या बढ़ाई जाए *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने सोमवार को झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना कैसे चल रही है, इसका निरीक्षण किया. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईंयाडीह के पटेल नगर, बर्मा माइंस की लांगटोंग बस्ती और विद्यापति सामुदायिक भवन में चल रहे तीनों केंद्रों का जायजा लिया. इन तीनों केंद्रों के निरीक्षण के दौरान श्री राय स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्वर लगातार डाउन रह रहा है. उन्हें फार्म जमा करने में दिक्कत हो रही है. उन्हें बताया गया कि घंटों लाइन में खड़े रहने…
