जमशेदपुर. भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में महानगर कमेटी का विस्तार हुए ज्यादा समय नहीं बीता कि पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उभरने लगे हैं.भाजपा नेता सह भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी अमर सिंह ने अनिल मोदी को तीसरी बार महामंत्री बनाए जाने का कड़ा विरोध किया है.एक प्रेस रिलीज के माध्यम से उन्होंने सवाल उठाया है कि जीएसटी लागू करने पर पी एम मोदी का पुतला दहन करनेवाले को पार्टी कैसे तीसरी बार महामंत्री बना सकती है. अमर सिंह का प्रेस रिलीज उनके शब्दों में ————– भाजपा द्वारा GST लगाए जाने पर महामंत्री रहते हुए…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला कमिटी का विस्तार कर दिया है। बुधवार शाम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की स्वीकृति के पश्चात जिला कार्यसमिति की घोषणा की। सुधांशु ओझा ने जिला कमिटी के साथ महानगर अंतर्गत 28 मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी की। भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी निम्नलिखित है: अध्यक्ष: सुधांशु ओझा उपाध्यक्ष: प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा महामंत्री: अनिल मोदी, संजीव सिंह मंत्री: मनोज राम, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास कोषाध्यक्ष: कृष्णा कुमार शर्मा कार्यालय मंत्री: सुबोध…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की नवगठित कमिटी में प्रेम झा को दूसरी बार भाजपा का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल निवासी प्रेम झा ने पूर्व में भाजपा गोलमुरी मंडल में सह-प्रेस प्रभारी, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर में जिला मीडिया प्रभारी, जमशेदपुर लोकसभा चुनाव-19 एवं 24 के दौरान चुनाव संचालन समिति में प्रेस प्रभारी व विधानसभा चुनाव-19 में पूर्वी विधानसभा के प्रेस प्रभारी के रूप में दायित्व का निर्वहन किया है। इसके साथ ही, वे गुंजन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा महानगर कमेटी में भी मीडिया का कार्यभार देख रहे थे। राजनीतिक सक्रियता के…
जमशेदपुर:पत्रकारों की अग्रणी व राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है.ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल से पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,पेंशन सहित 7 सूत्री मांगें दी हैं.राज्यपाल द्वारा मामले को उड़िसा के मुख्यमंत्री को अग्रसारित करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन पत्रकारों को दिया है. राज्यपाल से मुलाकात के बाद श्री भाटिया ने पत्रकारों को बताया कि झारखंड की तरह उड़िसा में भी पत्रकारों के हित में 7 मांगे रखीं गईं हैं.उन्होने बताया कि झारखंड और उड़िसा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर। महिला विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान एवं क्लिनिकल न्यूट्रिशन डायटीटिक्स विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व स्तनपान सप्ताह “का आयोजन किया गया ।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजीला गुप्ता सप्ताह भर के कार्यक्रम की मुख्य आयोजक रही lउनके सफल मार्गदर्शन में गृह विज्ञान विभाग एवं सीएन डी विभाग ने छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु सप्ताह भर “अंतर कम करना स्तनपान को प्रोत्साहन देना “थीम पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया l कार्यक्रम की आयोजन सचिव एवं गृह विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ रमा सुब्रमण्यन ने कार्यक्रमों का संचालन किया lविभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं का पंजीकरण गूगल फॉर्म…
Anni Amrita अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नीट यूजी में क्वालीफाई करने वाले छात्र छात्राओं के लिए होटल महल इन, मानगो में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज पलामू के डॉक्टर मतीन अहमद खान उपस्थित थे.दोनों अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी और सचिव मुख्तार आलम खान ने उपायुक्त अनन्य मित्तल को बुके व मोमेंटो देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया.साथ ही…
जमशेदपुर। बुधवार को परसुडीह को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी (हाट बाजार रोड़) स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में सावन माह का राजस्थानी पर्व सिंधारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दादी जी का दरबार फूलों से बहुत ही सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने मीठे-मीठे भजनों से दादी जी का गुणगान किया। दादी झुंझुनू में बैठी-बैठी याद करे…, दादी ओढ़ के चुनरिया…., बड़ी प्यारी लागे है दरबार श्री राणी सती की…, नारायणी लियो अवतार बधाई सारा भक्ता नेें…, वो झुँझनू वाली मेरी पालनहार है…, दुनिया ठुकराए जिसको उसे दादी गले लगाती…., श्याम चूड़ी बेचने आयो… आदि भजनों…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास किया जा रहा है। उसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को रेस्क्यू किया गया। मानव तस्करी के शिकार 10 साल से लापता बालक को झारखंड भवन, नई दिल्ली ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नई दिल्ली एवं हरियाणा में एक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बालक को रेस्क्यू किया गया। ज्ञात हो कि बालक…
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ में “एचआर फॉर द ग्रेटर गुड” कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा. 26 और 27 अगस्त 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में खास तौर पर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) से जुड़े संस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इस दौरान विभिन्न संस्थानों के परिवर्तनकारी अनुभवों को साझा करने के साथ ही समाज व संगठनों के लिए किस प्रकार प्रदान की जा सकती है उसका खाका तैयार किया जाएगा. दो दिवसीय कॉन्क्लेव “एचआर फॉर द ग्रेटर गुड,” में उन्नत पर्यावरणीय प्रदर्शन, सामाजिक लक्ष्यों, उच्च प्रदर्शन कार्य संस्कृतियों और नैतिक मानकों को प्राप्त करने में मानव संसाधन किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल अंतर्गत खेडुआ पंचायत के खेडुआ और जयपुरा गांव को जुड़ने वाला रोड कुछ दिनों की बारिश के कारण लोगों के आवागमन बाधित हो चुका है,रोड की ऐसी स्थिति की इसमे कभी भी दुर्घटना घट सकता है।पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री मइया योजना के तहत पंचायत भवन जाने हेतु इसी रोड में महिलाओं द्वारा आवागमन हो रहा है। ग्रामीणों के आग्रह पर आज पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रोड की स्थिति का जायज़ा लिया।उन्होंने इस मामले की तुरंत ही बहरागोड़ा प्रखंड के बीडीओ से दुरभाष पर जानकारी देते हुए जल्द से जल्द मरम्मत…
