जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को बाबूडीह कोंदावस्ती स्थित जाहिरा स्थल की चहारदीवारी का शिलान्यास किया। 11 लाख रुपये की लागत से यह कार्य होगा। बाद में शिलान्यास समारोह में श्री राय ने कहा कि बाबूडीह जाहिरा के अलावा बिरसानगर, सीतारामडेरा, कल्याण नगर, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर, बागुन नगर, डुंगरी टोला, बाबूडीह लालभट्ठा आदि क्षेत्रों में करोड़ो रुपये की लागत से सरना/मसना/जाहिरा/ग्रामस्थल/देशाऊली/धुमकुड़िया भवन की दो दर्जन से अधिक योजनाओं को सम्बंधित विभाग जिला कल्याण एवं जेएनएसी में भेजा गया है। कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इनका उदघाटन शेष है। शेष जो योजनाएं बची हुई हैं, वो भी…
Author: BJNN Desk
धनबाद: भारत की सबसे भरोसेमंद और सबसे बड़ी आभूषण कंपनियों में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने शनिवार को धनबाद में अपना नया शोरूम लॉन्च किया। धनबाद के कोला कुसमा रोड पर स्थित क्यूबिक मॉल में नया और शानदार शोरूम, झारखंड में कंपनी की उपस्थिति को मज़बूत करता है, जिसमें विभिन्न कलेक्शन से अलग-अलग डिज़ाइन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई है। यह झारखंड राज्य में कंपनी का पांचवां शोरूम है। ग्राहक विश्व स्तरीय माहौल के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच शानदार खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक, श्री रमेश कल्याणरमन ने नए शोरूम…
जमशेदपुर। जोजोबेड़ा में स्थानीय निवासियों के आग्रह पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उनके मध्य पहुंचें. इस दौरान बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को युवाओं और महिलाओं ने रखा. बैठक में स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा का विषय प्रमुख रहा, जिसपर भाजपा नेता ने आलोचना किया और कहा की अब बदलाव का समय है. बैठक में उपस्थित जनसमूह ने बताया कि क्षेत्र की समस्याएं गंभीर हैं और निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गंदगी का अंबार, सार्वजनिक शौचालय का हाल बेहाल, नाली बजबजाती हुई नजर आती हैं, इसके अलावे बस्ती की मूलभूत सुविधाओं को लेकर…
जमशेदपुर । फिर से जमशेदपुर शहर को मिल गया एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी आनन्द प्रसाद के रूप में एक शतकवीर रक्तदाता. और कहीं ना कहीं जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार कोई भी औद्योगिक घराने के वर्कर्स यूनियन से सम्बन्ध रखने वाले, यानी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी आनन्द प्रसाद जी ने पहली बार एक शतकवीर रक्तदाता का खिताब अपने नाम किया. टाटा मोटर्स- जल ही जीवन है Water Supply विभाग में कार्यरत, एक हाथ से जल ही जीवन है एवं जल संरक्षण का पैगाम देते, तो दुसरे हाथ से किसी…
जमशेदपुर। टाटानगर से प्रस्तावित टाटा – वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन मुरी- रांची- डाल्टनगंज के रास्ते चलाने की मांग उठी है।इस मामले को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। उन्होंने दौरान पलामू के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की।इसके अलावे अपने ससंदीय क्षेत्र के रेल की कई समस्या का भी ध्यान आकर्षित करवाया हैं।जिसमें प्रमुख रूप से बरवाडीह-चिरमिरी और गया-शेरघाटी रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। South Eastern Railways:टाटा – वाराणसी स्पेशल हो सकती है रेगुलर, प्रस्तावित टाटा-जयनगर एक्सप्रेस के परिचालन के दिन…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक सत्र 2024- 2028 के छात्र छात्राओं का परिचय सत्र का आयोजन महाविद्यालय के बहुउदेशीय भवन में शनिवार को आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह समेंत सभी विभाग के एचओडी के द्वारा संयुक्त रूप से द्धीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र छात्राओं अपने जीवन में सफल होने के लिए एक गोल सेट करने की आवश्यक्ता है। इसके बिना वह अपने जीवन में सफल नही हो सकते है। महाविद्यालय में नये छात्र छात्राए…
जमशेदपुर:आज भाजपा द्वारा झारखंड में कुल 27 अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विभिन्न जिलों में मनोनीत किए गए हैं.पूरे झारखंड में गुमला और जमशेदपुर में सिख अल्पसंख्यक अध्यक्ष बने हैं.गुमला से हरमीत सिंह और जमशेदपुर से मंजीत गिल को मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री गिल ने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा द्वारा मेरा नाम प्रस्तावित किया गया था जिसके के लिए मैं विशेष रूप से उनका आभार व्यक्त करता हूं.वे बोले पार्टी के आला नेताओं को मेरे नाम पर गुमराह करने की साजिश आज नाकाम हुई है. श्री गिल ने…
गीत-नृत्य झारखंड की कला-संस्कृति का अहम हिस्सा– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री जमशेदपुर। ========================= मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची के ऐतिहासिक परिसर में आयोजित दो दिवसीय “झारखंड आदिवासी महोत्सव, 2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य सरकार द्वारा झारखंड के कलाकारों के लिए विशेष पॉलिसी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कलाकार झारखंड की कला-संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। यहां के कलाकारों को आने वाले दिनों में एक बेहतर…
बहरागोड़ा. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को चाकुलिया से ओड़िशा-बूढामारा समेत तीन रेल लाइन (बादामपहाड से केंदुरझारगढ,गुरुमहसानी से बांगडीपोसी) को मंजूरी दे दी.227किलोमीटर से ज्यादा की इन लाइनों को बनाने में रेलवे को तकरीबन 6295 करोड़ का खर्च आएगा.केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ दिनेश षाड़ंगी ने इसका स्वागत किया है.एक प्रेस बयान जारी करके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,इस क्षेत्र की जनता, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा दो भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू व प्रताप चंद्र सारंगी (बालेश्वर…
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के सहारे चुनावी नैया को पार करने का इरादा लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह योजना बाउंस बैक होता दिखाई दे रहा है। इस योजना में कुव्यवस्था और बिचौलियों के हावी होने पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर योजना के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हेमंत सरकार पर बिना तैयारी के योजना लाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार से सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई हेमंत सरकार ने सिर्फ…
