रांची : इस तीज पर तनिष्क के बेहद खूबसूरत आभूषणों के साथ ‘सोलह श्रृंगार’ करें और अपने दांपत्य जीवन में नयी ऊर्जा लाएं। भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह का एक हिस्सा, तनिष्क ने अपने उपभोक्ताओं की तीज को सुनहरा बनाने के लिए इस पवित्र पर्व पर विशेष प्रमोशन की भी घोषणा की है। तनिष्क की विशेष तीज शगुन ऑफर में सोने के आभूषणों पर हर ग्राम पर 101 रुपयों की छूट* दी जा रही है, जिसका लाभ 1 सितंबर से 4 सितंबर 2024 तक उठाया जा सकता है। इतनाही नहीं, डायमंड ज्वेलरी के मूल्य…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र के एक होटल में हादसे में हुई मौत प्रकरण की गहन जांच की मांग पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला। उनसे मिलकर वकीलों की चिंता से अवगत कराया तथा गहन अनुसंधान पर बल दिया। एसपी से आग्रह किया गया कि वह जयपुर के पुलिस कमिश्नर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाकर इस मामले की गहन जांच का अनुरोध करें। बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र में साफ कहा गया है कि प्रवीण दुबे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं।…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिविजन जल्द ही दो नए वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की अनुमति रेलवे दे सकती है। यह वंदेभारत एक्सप्रेस टाटा – पटना और टाटा – ब्राहापूर के बीच चलेगी। South eastern Railways:टाटा से चलेगी तीन वंदेभारत एक्सप्रेस,जानिए मार्ग टाटानगर वांशिग लाइन नबंर एक हुआ अपग्रेड वही टाटानगर स्टेशन से दो- दो वंदेभारत एक्सप्रेस के परिचालन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।इसको लेकर टाटानगर स्टेशन के वांशिग लाइन नंबर एक को अपग्रेड कर दिया गया है।उस लाइन में ट्रैक्शन सुविधा शुरू कर दी गई हैं। कोंचिग डिपो के कर्मचारियों और तकनीशियन…
चाकुलिया। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी द्वारा 22 जून को चाकुलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें सुनीता महतो अपने बेटे सुखराम को लेकर आई थीं। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि सुकराम महतो का ऑपरेशन जल्द से जल्द किया जाना आवश्यक है क्योकि वह जन्म से ही दोनों आंखों में B/L रेटिनल रोग के कारण देखने में असमर्थ है और अगर अविलंब ऑपरेशन नही किया गया तो वह हमेशा के लिए दृष्टिहीन हो सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, और माँ सुनीता दूसरे घरो मे काम करके किसी…
सरायकेला जिला। राजनगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध डाक्टर वृहस्पति मंडल मंडल का अपरहण कर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। जानकारी अनुसार बोलेनो कार मे अपराधियों ने डा.मंडल को उनके चैंबर पियालगोड़ा से कार से घर सिजूलता आने के दौरान अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर अगवा कर पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन दूसरे कार में बैठा लिया। अपराधियों ने डाक्टर को कार से लेकर भागना शुरू किया। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस पीछा करना शुरु किया इस दौरान जानमडीह पंचायत के सुफल भालकी के जंगल में अपराधियों ने डाक्टर की हत्या कार में…
जमशेदपुर। झारखंड के दक्षिण आने -जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर हैं ।झारखंड के धनबाद से दक्षिण के कोयंबटूर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से बिहार और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। South Eastern Railways:चाईबासा होकर चलेगी टाटा- ब्राहापुर वंदेभारत एक्सप्रेस,जानिए समय* धनबाद से कोयम्बतूर में होगा समय धनबाद से कोयम्बतूर यह 4 सितम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी । धनबाद से ट्रेन संख्या 03325 धनबाद-कोयम्बतूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह 10:10 बजे धनबाद जंक्शन से प्रस्थान कर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कोयम्बतूर पहुंचेगी।…
बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठवां दिन जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के छठवें दिन बुधवार को कथा व्यास हिमांशु महाराज ने गोपियों के साथ प्रेम की लीला और प्रेम की परीक्षा का वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण के साथ रूकमणी विवाह की महिमा का गुणगान किया और कहा कि प्रेम की ही परीक्षा होती हैं। महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। भगवान भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अवनतीका पुरी जाते है। भगवान को…
रेलखबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने रेल मंत्रालय की लगभग 6,456 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से दूर-दराज़ के इलाकों को आपस में जोड़कर लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाने, मौजूदा लाइन क्षमता बढ़ाने और परिवहन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा जिससे तेजी से आर्थिक विकास होगा। नई लाइन के प्रस्तावों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी और आवागमन में सुधार होगा, तथा भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा संबंधी विश्वसनीयता बढ़ेगी। मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान…
जमशेदपुर। जमशेदपुर : खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा,बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा होते हुए गोविंदपुर तक बनने वाली सड़क का जल्द शिलान्यास होगा. इसके निर्माण के लिए मंगोतिया कंपनी को 18.41 करोड़ में टेंडर फाइनल कर दिया गया है. कंपनी को वर्क ऑर्डर भी संबंधित विभाग ने आवंटित करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को साकची स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से लंबित इस सड़क के निर्माण से 50 हजार से अधिक लोगों की हर दिन की समस्या का…
*बोले सरयू राय…………* *अजय कुमार ने बिना पत्र देखे आरोप लगाया, मुझे भी लपेटा* *पत्र पढ़कर बताएं कि श्री मुंडा ने* *उसमें क्या नाजायज लिखा है?* *इस पूरे मामले में अजय कुमार ने बात का बतंगड़ बनाया पापी वोट का सवाल, वोट के लिए कितना गिरिएगा अजय जी!* *घरों को तोड़ने की नोटिस देने के लिए आखिर कौन है ज़िम्मेदार?* जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के स्वनामधन्य नेता और जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से विधानसभा के स्वघोषित कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ॰ अजय कुमार ने दो दिन पहले अख़बारों में बयान देकर उनसे…
