जमशेदपुर : अर्पण परिवार द्वारा पिछले चार वर्षों से दर्जनों अलग-अलग परिवारों को एक महिने तक का राशन उपलब्ध कराया जाता है। इस कड़ी में दो अलग-अलग परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। यह कदम समाज के उन हिस्सों की मदद करने के उद्देश्य से उठाया गया है जो वित्तीय संकट या अन्य कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। इस पहल के अंतर्गत, राशन सामग्री में अनाज, दालें, तेल, चीनी, साबुन और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। अर्पण का मानना है कि यह छोटी सी मदद भी उन परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर :दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत यात्री ट्रेनो परिचालन सुधरने का नाम नहीं ले रहा हैं। यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी पास कराने को लेकर एक बार फिर से यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामा होने के बाद हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया।यात्रियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोविंदपुर रेलवे हाल्ट पर झारग्राम- टाटा- पुरूलिया मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोककर हंगामा शुरू कर दिया और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. लोगों का कहना था कि रोज उनकी ट्रेनों को रोक दिया जाता है और उनकी जगह मालगाड़ी को पास कराया…
आगामी पर्व-त्योहारों में बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करें* *★ बिजली की समस्या उत्पन्न न हो, विभाग बैकअप तैयार रखे* *★ फेस्टिवल के दौरान हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध किसी भी हाल में स्वीकार्य नही, कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो* रांची । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो इस निमित्त हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अबिलम्ब रोका जा सके…
जमशेदपुर. आगामी 8सितंबर को बिरसानगर मुखी समाज के मुखिया का चुनाव संपन्न होगा.यह चुनाव सुबह 8बजे से शाम 5बजे के बीच कराया जाएगा.इस चुनाव में पर्यवेक्षक अर्जुन मुखी रहेंगे और चुनाव संचालन समिति की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा. बता दें कि समाज के नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष पर मुखी समाज के मुखिया का चुनाव होता है. इस संबंध में मुखी समाज बिरसानगर की ओर से पूर्वी सिंहभूम की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह को पत्र लिखकर अधिकारिक जानकारी दे दी गई है. इस दौरान बिरसानगर चुनाव समिति के पर्यवेक्षक अर्जुन मुखी, मनीष मुखी, निक्कू मुखी आदि सभी सदस्य गण शमिल…
राज्य के कई विषयों पर हुई चर्चा।* # *देश भर में हो रहे महिलाओं पर हो रहे जुल्म , मादक़ पदार्थ के कारण नौजवानों का हो रहा नुक़सान पर भी हुई चर्चा।* जमशेदपुर। प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता व प्रखर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने आज राष्ट्र की महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मूर्मू जी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस मुलाक़ात के दौरान महामहिम जी से महिलाओं पर हो रहे विभिन्न अपराधों, मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं पर पड़ रहे मानसिक प्रभाव, प्रदेश से जुड़े मुद्दों, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति जी…
जमशेदपुर। शहिद बाबा जीवन सिंह का 363वाँ जन्म दिहाड़ा मनाने के लिए टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पटना रवाना होगी। टिनप्लेट प्रबंधक कमिटी ने बुधवार को गुरुद्वारा साहिब दफतर में बैठक कर जन्म दिहाड़े को पटना साहिब में मनाने के लिए शामिल होने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि शहीद बाबा जीवन सिंह की जयंती मनाने को संगत तख्त श्री पटना साहिब के गुरुद्वारा गायघाट जुटेगी जहां से 4 सितंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन में शामिल होंगे। टिनप्लेट गुरुद्वारा में बैठक में प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर के अलावा सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, कार्यकारी प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला, बलवंत…
जमशेदपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में भादी मावस उत्सव धार्मिक कार्यक्रम आगामी 02 सितंबर सोमवार को आयोजित होने जा रहा है। सोमवार को प्रातः 5.30 बजे मंदिर का पट खुलेगा और प्रातः 06.30 बजे आरती होने के बाद दिन भर पूजा एवं जात का कार्यक्रम चलता रहेगा। दादी जी के दरबार को रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। मंदिर में मेला जैसा माहौल बना रहेगा। संध्या आरती 6.20 पर होगी। रात्रि 8 बजे से भजन कीर्तन…
जमशेदपुर। हृदय रोगों की रोकथाम और प्रारंभिक पहचान हेतु ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर द्वारा संचालित नारायणा क्लिनिक, आमबगान, साकची में एक मेगा मुफ्त ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी) शिविर का आयोजन शनिवार 31 अगस्त को सुबह 8 बजे से किया जा रहा है। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी जो कि रिपोर्ट की त्वरित जांच और परामर्श प्रदान करेगी। इससे संबंधित जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए 9507202020, 8210825689 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। इस संबंध में सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ परवेज आलम ने बताया कि…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ गुरूवार को कथा का विश्राम हो गया। उपस्थित सैकड़ों भक्तों द्वारा भागवत कथा के विश्राम पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। हवन एवं पुर्णाहुति के बाद लगभग एक हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व कथा वाचक हिमांशु महाराज ने धर्म, सत्य और कलयुग की महिमा का वर्णन समेत कृष्ण और सुदामा की मित्रता की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जहां मित्रता होती है वहां मतलब नहीं होता। आज के मनुष्य को कृष्ण और सुदामा से…
जमशेदपुर एफसी ने युवा और प्रतिभाशाली स्थानीय स्ट्राइकर समीर मुर्मू के साथ दो साल के करार की घोषणा की है. घाटशिला के पास भागाबंध गांव के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने गोल-स्कोरिंग कौशल से प्रभावित करते हुए फुटबॉल सर्किट में पहले ही अपना नाम बना लिया है. 2023-24 संतोष ट्रॉफी में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां उन्होंने सिर्फ 13 मैचों में 10 गोल किया, जिससे उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला और उन्हें पहली बार भारत की अंडर-23 टीम में शामिल किया गया. कार्तिक और जोबा मुर्मू के घर जन्मे समीर का फुटबॉल के प्रति प्यार…
