Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :नागाडीह कांड की आठवीं बरसी–परिवार ने दी श्रदांजलि, कोर्ट से न्याय की उम्मीद,लगाए आरोप,कांड के दो फरार अभियुक्त कर रहे हैं नौकरी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :नागाडीह कांड की आठवीं बरसी–परिवार ने दी श्रदांजलि, कोर्ट से न्याय की उम्मीद,लगाए आरोप,कांड के दो फरार अभियुक्त कर रहे हैं नौकरी

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 19, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अन्नी अमृता

Anni Amrita

जमशेदपुर…

नागाडीह कांड की आठवीं बरसी पर जुगसलाई में मृतक युवकों के भाई सह मामले के चश्मदीद गवाह उत्तम वर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने हर साल की तरह घर पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. मृतक युवकों के भाई उत्तम वर्मा ने बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए कहा कि कोर्ट में प्रक्रिया चल रही है और पूरे परिवार को कोर्ट से अंतिम आस है कि उन्हें न्याय मिलेगा.पर,मुख्य अभियुक्तों के 8साल से अब तक फरार होने से परिवार दुखी भी है.उत्तम वर्मा ने कहा कि आरोपियों की पहुंच दूर दूर तक है और उनमें से दो अभियुक्त डाॅ मार्डी और सुभाष हांसदा तो आराम से नौकरी कर रहे हैं.ऐसे में परिजनों को लगता है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है.
जानकारी के अनुसार कांड की फाॅरेंसिक जांच रिपोर्ट पुलिस ने पिछले साल ही कोर्ट में जमा कर दी थी.

 

बता दें कि आज से 8 साल पहले बच्चा चोर के अफवाह में बागबेड़ा के नागाडीह में बागबेड़ा के गौतम वर्मा, विकास वर्मा, उनकी दादी रामसखी देवी और गौतम/विकास के दोस्त गंगेश गुप्ता की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी..दुखद यह था कि पुलिस की मौजूदगी में सब हुआ, लेकिन पुलिस भीड़ के सामने बेबस रही और बल प्रयोग नहीं किया, यहां तक कि समय पर फोर्स नहीं बुलाया गया.

क्या है केस की वर्तमान स्थिति
—————————–‌———–
बच्चा चोर के अफवाह के बाद हुई माॅब लिंचिंग कांड का कुछ लोगों ने घटनास्थल पर वीडियो बनाया था.वीडियो की सीडी एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है जिसकी फाॅरेन्सिक जांच के लिए उसे भेजा गया था.जानकारी के अनुसार फाॅरेन्सिक जांच रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट में जमा कर दी है.वहीं इस केस में पुलिस की ओर से तमाम गवाहियां कराई गईं हैं.मृतकों के परिजनों ने बताया कि मामले के अधिकांश अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे हैं, लेकिन कुछ अभियुक्त अब भी फरार हैं.परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के जोरदार प्रयास करे.

 

क्या है नागाडीह कांड?
——————-

17मई 2017 को जमशेदपुर के जुगसलाई के नया बस्ती के रहनेवाले विकास वर्मा, गौतम वर्मा, उनकी दादी रामसखी देवी , विकास/गौतम के दोस्त गंगेश गुप्ता को उन्मादी भीड़ ने लाठी, डंडों, पत्थर से पीट पीटकर मार डाला..दोनों भाई विकास वर्मा, गौतम वर्मा और उनके दोस्त गंगेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुरी तरह घायल दादी रामसखी की कुछ दिनों तक टीएमएच में इलाजरत रहने के बाद मौत हो गई थी.घटना के दौरान घायल हुए मामले के चश्मदीद गवाह सह भाई उत्तम वर्मा ने बताया कि सेफ्टी टैंक के काम के सिलसिले में वे भाई विकास वर्मा के साथ बाइक से नागाडीह गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें बच्चा चोर कहकर घेर लिया, उनकी पुष्टि के लिए जब गौतम वर्मा , गंगेश गुप्ता और दादी रामसखी देवी पहुंची तो भी भीड़ ने नहीं सुनी और उनको भी घेरा, उसके बाद लाठी, डंडों, पत्थरों से मरते दम तक पीटती रही.पुलिस भी असहाय बनी रही.

मामला सुर्खियों में आने पर कार्रवाई शुरु हुई.घटना के तीस से ज्यादा अभियुक्त जेल में हैं.हालांकि परिजनों का कहना है कि कई अभियुक्त फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए वे प्रशासन से गुहार लगा लगाकर थक चुके हैं.

घटना के चश्मदीद और मृतक के भाई उत्तम वर्मा हर साल इस घटना की बरसी पर घर पर ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, अत्याचार के खिलाफ इस संघर्ष में वे ही अब परिवार का सहारा हैं.उत्तम और उनके परिवार का कहना है कि 2019के सरायकेला में हुए तबरेज कांड ने खूब सुर्खियां बटोरी, मुआवज़े भी मिले , नेताओं ने सुधि भी ली मगर नागाडीह कांड के पीड़ितों को झारखंड के नेताओं ने भुला दिया…एक ही परिवार के तीन सदस्यों और करीबी परिवार के बेटे को खोकर इन दोनों परिवारों ने मानो सब कुछ खो दिया..

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026

SERAIKELA NEWS: राजनगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब अड्डे ध्वस्त, 1100 किलो जावा महुआ नष्ट

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.