जमशेदपुर। 15 सितम्बर को टाटा – पटना वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी प्लेटफार्म नबंर एक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सप्ताह में छ दिन यह ट्रेन टाटानगर से प्रस्थान करेगी। वही इसके अलावे टाटानगर से एक और वंदेभारत एक्सप्रेस तोहफा मिलने जा रहा है।यह वंदेभारत एक्सप्रेस टाटा – पटना के बीच चलेगी। सप्ताह में एक दिन दोनो ओर से चलेगी। यह ट्रेन मूरी – बरकाकाना- डाल्टनगंज-सोननगर के रास्ते पटना आना जाना करेगी। इसको लेकर रेलवे ने टाइम – टेबल जारी कर दिया है। हालांकि रेलवे ने इसे लेकर कोई बयान जारी नही किया है। South Eastern Railways:वंदे भारत…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। आगामी 15 सितम्बर को टाटानगर स्टेशन में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए टाटा आने जाने वाली ट्रेनो के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है। 15 सितम्बर को प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक सभी प्लेटफार्म बंद रखा जाएगा।इस दौरान कोई भी यात्री ट्रेन तीनो प्लेटफार्म पर नहीं जाएगी। यात्री ट्रेन प्लेटफार्म नबंर चार और पांच से खोला जाएगा।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दिया है। South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी जालियाना वाला बाग एक्सप्रेस, जानिए कारण 7 घंटे तक प्लेटफार्म नबंर एक ,दो और तीन रहेगे बंद अधिसूचना के मुताबिक…
जमशेदपुर। सीजीपीसी के सकारात्मक एवं योजनाबध्य तरीक़े से रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव सम्पन्न कराने के लिए भगवान सिंह को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का श्रेय वहाँ की संगत को देते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि सीजीपीसी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावी कराने का बीड़ा उठाया था जिसमे वाहेगुरु जी के आशीर्वाद और संगत के सकारात्मक व्यवहार से सीजीपीसी सफल हुई है। भगवान सिंह ने…
जमशेदपुर. 15सितंबर यानि रविवार को ब्रह्मर्षि भवन कदमा में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा.ये आयोजन भूमिहार महिला समाज की ओर से किया जा रहा है.भूमिहार महिला समाज की अध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना है ताकि किसी को रक्त की कमी महसूस न हो.उन्होंने बताया कि डाॅ सरिता ठाकुर इस रक्तदान शिविर की मुख्य अतिथि हैं. रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 8.30बजे से दोपहर 2बजे तक चलेगा.
जमशेदपुर.युवा संस्था की ओर से वर्णाली चक्रवर्ती के नेतृत्व में एग्रीको क्लब हाउस में आयोजित वार्षिक रीथिंक कार्यक्रम के तहत पहले दिन ‘कार्यस्थल पर बढ़ती यौनिक हिंसा व सुरक्षा, जिम्मेदारी किसकी’ विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन हुआ.इसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को लेकर बनाए गए पाॅश एक्ट के पालन को लेकर मीडिया संस्थानों की व्यवहारिक स्थिति पर मशहूर सीनियर पत्रकार अन्नी अमृता ने उदाहरणों के साथ प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में आईसीसी कमेटी महज एक खानापूर्ति के लिए बना दी जाती है.अक्सर मीडिया संस्थानों में सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले अपने…
जमशेदपुर. आगामी 15 सितम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी टाटा – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सहित देशभर में कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन साढ़े सात घंटे में पटना तक अपनी यात्रा पूरी करेगी. लेकिन जमशेदपुर (टाटानगर) के लोगो को शायद ही मालूम होगा टाटा – पटना के लिए एक ऐसी ट्रेन 90 के दशक मे चलती थी जो सुबह टाटा से पटना जाकर रात को वापस टाटा आ जाती थी. इस ट्रेन की काफी मांग थी.इस ट्रेन का परिचालन पुरूलिया, आसनसोल जसीडीह के रास्ते होता है. South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द…
जमशेदपुर। गुरुवार को जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत घोड़ाबंधा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष दीपक पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के लोकप्रिय नेता अर्जुन मुंडा और प्रभारी जिला महामंत्री अनिल मोदी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटने का संकल्प लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलनकारी चंपाई सोरेन का गुरुवार को डिमना चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता बिमल बैठा एवं एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री विजय सोय ने हजारों समर्थकों के साथ चंपाई सोरेन का जोरदार स्वागत किया। डिमना चौक पर आदिवासी परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक नृत्य और गाजे-बाजे के साथ आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात, भाजपा नेता बिमल बैठा और विजय सोय के नेतृत्व में हजारों…
जमशेदपुर। आज शाम जगरनाथपुर के छोटा पारुलिया पंचायत भवन में आगामी 13 सितंबर को होने वाले मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक और नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षड़ंगी ने एक बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य शिविर की सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि इस निशुल्क जांच शिविर में कोलकाता के नारायण हृदयालय समूह के डॉक्टर शामिल होंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कपूर अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नशा मुक्ति, किडनी, चर्म रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन, आंखों और कान के…
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में जागृति के पहले शिविर में 36 यूनिट रक्तदान, जुटे आम व खास जमशेदपुर. सामाजिक संगठन जागृति की ओर से आयोजित शिविर में 36 यूनिट रक्तदान हुआ है. शिविर का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंo -01 स्थित परशुराम भवन में किया गया था. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर संगठन के नेतृत्वकर्मा विनोद कुमार व अन्य सदस्यों का हौसला बढ़ाया. जागृति के रक्तदान शिविर में आम से खास लोग जुटे और आयोजन की सराहना करते हुए आने वाले समय में संगठन द्वारा आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग देने की…
