जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्थिरता और ऊर्जा साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सीआईआई यंग इंडियंस-जमशेदपुर चैप्टर ने प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू का उद्देश्य दो प्रमुख कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऊर्जा जागरूकता पहलों के लिए एक सहयोगी ढांचा स्थापित करना है। इनमें पहला है ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो ऊर्जा संरक्षण के बारे में आवश्यक ज्ञान प्रदान करता है और दूसरा है सोलर 101 प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो सौर ऊर्जा, इसके अनुप्रयोगों और एक स्थायी भविष्य के लिए…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: गणेश उत्सव की भव्यता तब जीवंत हो उठी जब जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित संकल्प रेसिडेंसी में सात दिवसीय उत्सव के अंतर्गत एक रंग-बिरंगी डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य और उत्साह से भरी इस शाम में महिलाएं और उनके पति पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजे-धजे नजर आए। उन्होंने रंगीन रोशनी से जगमगाते आसमान के नीचे डांडिया की लय पर थिरकते हुए उत्सव की शोभा बढ़ाई। इस उत्सवी माहौल को और जीवंत बनाते हुए मशहूर स्थानीय गायक मोनू शर्मा ने पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने इस शाम को खास बना दिया। ढोल की थाप, डांडिया…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ है। रेलवे प्रशासन के अलावे जिला प्रशासन भी अपने स्तर से सक्रियता से जुटा हुआ है। रेलवे DRM अरुण राठौड़ के निर्देश पर जुगसलाई टाटा पिगमेंट गेट रोड को गुरुवार को नये सिरे से बनाकर दुरुस्त कर दिया गया। यह सड़क पहले जर्जर थी और कई जगह बड़े गड्ढे उभर आये थें। मामले को पहले स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह ने उठाया था, जिसपर हस्तक्षेप करते हुए पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने बीते 05 सितंबर को सोशल मीडिया हैंडल एक्स [पूर्व में ट्विटर]…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष फार्मेसी संस्थान की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत अलग-अलग दिन विविध गतिविधियों का संचालन किया गया। इस वर्ष के लिए एनएनडब्ल्यू की ओर से इस दिवस का विषय “स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में पोषण और पोषण पूरक का महत्व” निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएसएमसीएच आदित्यपुर के डॉक्टर मो. अशरफ अली ने स्वस्थ भोजन के पोषण के मूल्य व फायदे तथा डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों व फास्ट फूड के नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा…
जमशेदपुर। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत की पहली इंटेलिजेंट ई-सीयूवी ‘एमजी विंडसर‘ को लॉन्च किया है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत पर उपलब्ध होगी और सेडान के आराम और एसयूवी के रोमांच का बेहतरीन मिश्रण पेश करेगी। एमजी विंडसर में एडवांस एयरोडायनामिक डिजाइन, विशाल इंटीरियर्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और ड्राइविंग कंफर्ट शामिल हैं। इसे 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जिसमें बैटरी रेंटल 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। इसके साथ एमजी का ‘बैटरी एज ए सर्विस‘ (बीएएएस) ओनरशिप प्रोग्राम भी मिलेगा। प्रमुख फीचर्स में ‘एयरो लाउंज सीट‘, ‘इनफिनिटी व्यू‘…
जमशेदपुर। विश्व विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) अपने विचार और सुमधुर वाणी से सबके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए 29 सितम्बर, 2024 रविवार को जमशेदपुर आ रही है। सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार जमशेदपुर द्वारा नारायण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल परिसर के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम का नाम- ‘‘आजीवन खुश रहने का मंत्र हैं।‘‘ इसे सफल बनाने को लेकर जोर-शोर से तैयारिेयां चल रही हैं। इस संबंध में संस्था की जमशेदपुर सेंटर हेड प्रीति अग्रवाल (सुल्तानिया) की अध्यक्षता में गुरूवार की शाम को एक…
रांची: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़- तेज़ी से विकसित होते एमएसएमई सेक्टर को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण के साथ टैली सोल्युशन्स ने आज अपनी कनेक्टेड सर्विसेज़ को और बेहतर बनाते हुए नए टैलीप्राइम 5.0 का लॉन्च किया। बिज़नेस मैनेजमेन्ट सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी टैली ने एपीआई-संचालित टैक्स फाइलिंग के साथ अपनी कनेक्टेड सर्विसेज़ को नया आयाम दिया है। देश-विदेश में मिड-मास सेगमेन्ट के बिज़नेस के संचालन को सुगम बनाने के प्रयास में यह लॉन्च किया गया है। ‘कनेक्टेड जीएसटी’ से युक्त नया वर्ज़न सभी ऑनलाईन जीएसटी ऑपरेशन्स के लिए कंसोलिडेट इंटरफेस की तरह काम करेगा, जिसके लिए…
वक्ताओं ने सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से आम नागरिकों को जोड़ने का किया आह्वान। जमशेदपुर। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर होने वाले विशाल जनसभा और रोड शो की तैयारियों और सफलता को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर तेजी से जारी है। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में भाजपा की मैराथन बैठक सम्पन्न हुईं, जिनमें प्रत्येक मंडल में भाजपा के वरीय नेताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सभी पूर्व जिलाध्यक्षों को विभिन्न मंडलों की बैठक में…
जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक सरदार हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सिखों के अंतिम संस्कार को रहत मर्यादा अनुसार करने की वकालत करते हुए कहा है कि वाह्य आडम्बर को त्याग कर हर सिख का धर्म है कि मृतक शरीर का संस्कार भी रहत मर्यादा अनुसार ही करे। गुरुवार को इस मसले पर अपने विचार रखते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद प्रसन्नता हुयी कि स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधन रहत मर्यादा लागु करने को लेकर काफी गंभीर है और वह पहले से ही मृतक शरीर संस्कार रहत मर्यादा के लिए लोगों को प्रेरित करने…
