जमशेदपुर। भुवनेश्वर में आयोजित होने होने वाली 54th गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में झारखण्ड के सिख बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने लिए आमंत्रण मिला है। इस सिलसिले में आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीजीपीसी पदाधिकारियों से साकची स्थित कार्यालय मिला और शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। आयोजन समिति ने बताया कि सिख फ़ोरम कोलकाता की ओर से 54th गुरमत सिखलाई कैम्प का आयोजन 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भुवनेश्वर, ओड़ीशा में किया जायेगा। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला तथा अन्य सदस्यों में मुख्यतः सुखविंदर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड राज्य में कार्यरत सभी सक्रिय महिलाओं ने कुणाल षडंगी के नेतृत्व में आज रांची में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री, श्री इरफान अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने अपने मानदेय को बढ़ाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत कीं। महिलाओं ने कहा, हम पिछले 10 वर्षों से गांवों में काम कर रही हैं, जिसमें गरीब महिलाओं के नए समूह बनाना, समूह बैठकों का आयोजन, और सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुँचाना शामिल है। हालांकि, हमारा मानदेय पिछले कई वर्षों से 1500 रुपये प्रति माह पर स्थिर है, जो आज की महंगाई के मुकाबले बेहद कम…
जमशेदपुर : महाराणा ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कांदरबेड़ा स्थित आसनबनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अवध डेंटल कॉलेज के सौजन्य से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में उद्घाटनकर्ता पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, मुख्य अतिथि के रुप में महाराणा ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंभा सिंह, और विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्लोबल एसोसिएशन के संरक्षक कुमार अजय सिंह उपस्थित थे l आयोजन की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डा…
*मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित राज्य के संबंधित पदाधिकारियों के साथ आयोग ने की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश* *राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के साथ भी हुई बैठक* *रांची।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार पूर्वाह्न रांची पहुंची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची आयोग की इस टीम में निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा डॉ सुखबीर सिंह संधू भी शामिल हैं। आज सुबह पूर्वाह्न लगभग 9:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे आयोग के सदस्यों का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार की अगुवाई में…
बोले शिवराज सिंह चौहान- हेमंत सरकार में राज्य में माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा पर संकट, झारखंड में लैंड जिहाद और लव जिहाद नही चलने देंगे। जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कोल्हान फतह करने के उद्देश्य को साधने के लिए भाजपा मिशन मोड पर कार्य कर रही है। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शाखा मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,…
जमशेदपुर : वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकॉर्ड्स एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था, इंडिया के तत्वावधान में कोलकाता के ताज सिटी सेंटर में 22 सितंबर, 2024 को आयोजित समारोह में शहर की योग संस्था “सरकार योग अकादमी” के संस्थापक सह वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को ‘बंगो गौरव’ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें डॉ स्वरूप प्रसाद घोष (निदेशक, मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, भारत सरकार) ने उनकी उपलब्धि, कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया. उक्त समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित…
जमशेदपुर केनेलाइट होटल साकची में भारतीय महिला फुटबाल महासंघ नई दिल्ली की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई जिसमें देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधिगण भी शामिल हुए। पूर्व कार्यकारिणी के चेयरमैन मोहम्मद कासिम अंसारी ने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कृष्ण सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि दी उसके बाद सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। मीडिया प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय महिला फुटबाल महासंघ के कार्यों का संक्षिप्त परिचय कराया। महासंघ के महासचिव शेख मोहम्मद जावेद ने पिछले सत्र में खेले गए प्रतियोगिताओं की…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां द्वारा जिला स्तरीय एकदिवसीय रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवा रक्तदाताओं का अभिनंदन किया गया। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबंधा स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी युवा रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां जिला के रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेकर रक्तदान करने वाले सैकड़ों…
जमशेदपुरः पिछले 14 वर्षों से लगातार दौड़ का सबसे बड़ा आयोजन रन फॉर सद्भावना के लिए जमशेदपुर एक बार फिर से तैयार हैं। इसका आयोजन आगामी 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस वर्ष यह दौड़ 2 अक्टूबर की सुबह 6.30 बजे साकची गोलचक्कर से शुरू होगी, जो जुबली पार्क होते हुए दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) के पास पहुंचकर समाप्त होगी। इसे लेकर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। आयोजकों ने बताया कि दौड़ में सभी प्रतिभागियों को सद्भावना टी शर्ट दी जाएगी। आयोजन के चेयरपर्सन विकास सिंह ने बताया कि दौड़ में करीब 15 हजार…
जमशेदपुर. रविवार को शहर की समाजिक और सांस्कृतिक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर ने रक्तदान शिविर का आयोजन विद्यापति परिसर (गोलमुरी) में किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पुर्वी के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डाक्टर ए एन झा तथा सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा मुख्य हास्पिटल के विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन डाक्टर जीवेश मल्लिक उपस्थित थे. दोनों डाक्टरों ने रक्तदान के महत्व एवं इसके उपयोग पर विस्तृत जानकारियां दी तथा यह बताया कि लोग एक बार रक्तदान कर तीन लोगों की जान बचा सकते हैं.…
