*-सरकार बताए कि क्या वह सर्वजन पेंशन योजना की राशि मंईयां योजना में खर्च कर रही है क्या?* *-मंईयां योजना की विश्वसनीयता पर भी लाभुकों के बीच सवाल उठ रहा है, स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए* *-सरकार बताए, क्या मईंयां योजना चुनाव तक है या चुनाव के बाद भी जारी रहेगी?* *-सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को सरकार पेंशन राशि के बकाया का भुगतान करे* *जमशेदपुर/रांची*। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक के जिन पुरूषों का चयन वृद्धावस्था पेंशन योजना में हुआ और जिन महिलाओं का चयन वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन को फोन कर के, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। पूर्व सीएम ने उन्हें बताया कि चिकित्सकों के अथक प्रयास एवं आम लोगों की दुआओं से अब वे काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। पीएम ने अस्वस्थ रहने के बावजूद, अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आयोजित आदिवासियों के एक महासम्मेलन में शामिल होने के लिए, उनके जज्बे की तारीफ की। ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को, स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।…
जमशेदपुर। बहरागोड़ा के बनकटा पंचायत स्थित दुबराजपुर गांव के निवासी चारेश्वर बेड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए हैं, जिसके कारण पूरा परिवार चिंतित और परेशान है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उन्हें इलाज में कठिनाई हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए परिवार ने पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी से मदद की गुहार लगाई। कुणाल षड़ंगी ने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए रिनपास, रांची में चारेश्वर बेड़ा का इलाज कराने की व्यवस्था की। उन्होंने न केवल अस्पताल में दिखाने का सारा प्रबंध किया बल्कि यात्रा और इलाज के खर्च के लिए आर्थिक सहायता…
जमशेदपुर। पूर्वी और पश्चिम में बड़ी संख्या में सिख वोट होने के बावजूद किसी भी सिख नेता को किसी भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने या टिकट के लिए किसी सिख नेता की चर्चा भी न किये जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवन सिंह ने कड़े शब्दों में सवाल उठाये हैं। सोमवार को भगवान सिंह ने चुनावों में दौरान सिखों को नजरअंदाज और उन्हें चुनावी टिकट न दिए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए बयान जारी कहा कि स्थानीय सिखों की अनदेखी करना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने जोर देकर कहा…
Anni Amrita जमशेदपुर. मां दुर्गा तो सबकी हैं.दुनिया भर में अपने अपने तरीके से लोग मां दुर्गा की आराधना करते हैं.जमशेेपुुर में थर्ड जेंडर समुदाय के लोग भी हर साल पारंपरिक तरीके से दुर्गा पूजा मनाते हैं.इसकी खास बात है कि मूर्ति कहीं से लाई नहीं जाती बल्कि तृतीय लिंग समुदाय के अमरजीत सिंह प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा खुद से बना कर,उसे अपने निवास स्थान में स्थापित कर फिर उसकी पूजा करती हैं जिसमें किन्नर समाज के लोग भी शामिल होते हैं. अमरजीत सिंह पिछले 18 सालों से माँ दुर्गा की प्रतिमा बना कर माँ की 9 दिनों…
जमशेदपुर,: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह समारोह 2024 के समापन के अवसर पर प्राइमरी (नर्सरी – कक्षा 1) और जूनियर (कक्षा 2 – कक्षा 5) श्रेणियों के बच्चों के लिए एक रोमांचक ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 21 स्कूलों के 506 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसके बाद समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता के सभी श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में हमारे सम्माननीय अतिथि श्री विनय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष, टीएसजेडएस, और डॉ. एम. पालित, ऑफिसर- इन-चार्ज, टीएसजेडएस मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करने वाले निर्णायक मंडल में डॉ. किशोर ओझा, श्री कृष्ण शरण महतो और सुश्री लवली जेना शामिल…
जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को सिदगोड़ा टाउनहॉल में जनसंवाद लक्ष्य 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पूर्वी विधानसभा के सबसे मजबूत दावेदार डा. अजय कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी दमदार उपस्थिती दर्ज कराई. कार्यक्रम में मुख्य रुप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन का सरकार बेहतर कार्य कर रही है. मईंया सम्मान योजना की सफलता से भाजपा बौखला गई है. और भाजपा राज्य में…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कहा कि कल, शनिवार को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री ने जिन तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, वे सभी पूर्ववर्ती एनडीए सरकार के समय में आरंभ हुई थी। इसमें से डीएम लाईब्रेरी और कन्वेंशन सेंटर की स्वीकृति तत्कालीन विधायक के रूप में मेरी अनुशंसा पर हुआ था। ये दोनों ही पिछले चार वर्षों से बनकर तैयार थे, परंतु इनका उद्घाटन नहीं होने दिया जा रहा था। इसके कारण इन भवनों की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। कन्वेंशन सेंटर की कई खिड़कियां बंद करा दी गईं क्योंकि ये स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता…
जमशेदपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार के उस बयान पर विरोध जताया जिसमें उन्होंने भाजपा के पंच-प्रण को जुमला बताया। रविवार देर शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि, भाजपा द्वारा घोषित “गोगो योजना” की महिलाओं के मध्य सर्व-स्वीकार्यता से झारखंड की कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार घबरा गई है। भाजपा की शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने से डॉ. अजय कुमार सरीखे नेताओं परेशान हैं, दरअसल ये भय और परेशानी उन्हें अपनी वोट बैंक खिसकने के कारण है। झारखंड मुक्ति मोर्चा…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने भाजपा के पंच प्रण को चुनावी जुमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने झारखंड की जनता को फिर ठगने के लिए चुनावी जुमला की घोषणा की है. जब झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा प्रदेश की आधी आबादी को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए मईंया सम्मान योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपया प्रदान किया जा रहा है. तो एक तरफ भाजपा ने इस योजना पर रोक लगाने के लिए रांची हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाती है. वहीं दूसरी…
