Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की इस विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया।…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत और जम्मू-कश्मीर में सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी नाद्दा , गृह मंत्री अमित साह और लाखों कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , जी के नेतृत्व में चल रहे विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की स्वीकृति है। हरियाणा की जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासशील दृष्टिकोण पर दृढ़ विश्वास जताया है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि…

Read More

जमशेदपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा चुनाव के जो परिणाम आए है वो मेरे लिए अप्रत्याशित है. मैं हरियाणा गया था और वहां से जो ग्राउंड रिपोर्ट मिल रही थी. उससे हमें विश्वास था कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे. लेकिन ऐसा क्यों हुआ इसकी समीक्षा करनी होगी. कहां हमसे चूक हुई है उसका विशलेषण करना होगा. यह तो सही है कि कहीं ना कहीं ग्राउंड पर जितना काम करना चाहिए था वो नहीं हो पाया क्योंकि कई सीट हम बहुत कम अंतर से हारे है…

Read More

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा- 2024 के अवसर पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन हेतु पट खुल गए हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पूजा पंडालों में दर्शानार्थ आ रहे हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले के सभी नागरिकों को दुर्गोत्सव की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण तथा विधि व्यवस्था संधारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए जिलेवासी त्योहार मनायें । जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ऐसे में अपेक्षा है कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुगमता एवं…

Read More

जमशेदपुर के न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, सिनेमा मैदान में पंचमी के दिन ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ब्रह्मकुमारियों के द्वारा आयोजित माँ की महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान कमिटी के संरक्षक विक्रम शर्मा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कलाकारों के द्वारा अदभुत झलकियां भी प्रस्तुत की गई। अपने संबोधन में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने त्योहार को लेकर एक संदेश दिया है जिसके पीछे एक ही कारण है कि त्योहार का उत्सव के बिना जीवन जीना मुश्किल है, क्योंकि इस तरह के पर्व जीवन में उमंग…

Read More

जमशेदपुर. मानवता की सेवा का दूसरा नाम रेड क्रॉस सोसाईटी है और पूर्वी सिंहभूम शाखा इसकी एक मिसाल है. आज रक्तदान के लिए हम सभी यहां जुटे हैं और इसे अभियान बनाने के पीछे भी रेड क्रॉस की बड़ी भूमिका है. उक्त विचार एहसिन फाउण्डेशन के चेयरमैन व जाने माने समाजसेवी आसिफ महमूद ने रेड क्रॉस भवन में एहसिन फाउण्डेशन के सहयोग से उनके पिता स्व. शफायत हुसैन की याद में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर आसिफ महमूद, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह,…

Read More

जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,झारखंड प्रांत महिला आयाम की ओर से आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था “उत्सव में ग्रहण करें शुद्ध सात्विक भोजन और भगवान के प्रसाद में भी रखें शुद्धता का ध्यान.” इस कार्यक्रम का संचालन दुर्गा साहू ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रांत कार्यकारिणी सदस्या सरिता सिंह ने ग्राहक गीत गाया और महिला आयाम सह प्रमुख रीना पारितोष ने संगठन मंत्र का वाचन किया. कार्यकारिणी की सदस्य सरिता सिंह ने उपस्थित महिलाओं का परिचय देते हुए उन्हें सम्मानित किया.इस दौरान पूर्वी सिंहभूम महिला महिला आयाम की प्रमुख अनीता निधि ने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर। राजस्थान सार्वजानिक पूजा कमिटी, फूड प्लाजा गोलमुरी दुर्गा पूजा के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, पूजा कमिटी के अध्यक्ष कमल लड्डा ने बताया की 1982 से यह पूजा राजस्थानी विधि विधान के साथ मारवाड़ समाज के द्वारा संपन्न की जाती है इस पूजा की खासियत ये है की यहां शिव पार्वती की पूजा की जाती है। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहां की मारवाड़ समाज हमेशा से अपनी सामाजिक एकजुटता और धर्म अध्यात्म के प्रचार प्रसार…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोडा के ब्राहम्णकुंडी, खेडुआ, गोपालपुर, चाकुलिया के चालुनिया, मालकुंडी, कुचियाशोली और गुडाबाँधा के मुराकाटा समेत कई पंचायतो में दर्जनो सोलर पेय जल योजनाएं खराब होकर ठप पडी है। पंचायत के प्रतिनिधियो को स्पष्ट गाईडलाईन नही होने के कारण मरम्मत का काम नही हो पा रहा है।पेय जल विभाग और पंचायत के मुखिया के बीच मर्रम्म्त की राशि के स्रोत को लेकर उहापोह की स्थिति है जिसके कारण जिम्मेदारी तय नही हो पा रही है। लोगो को काफी परेशानी हो रही है। HDFC एकाउंट धारको को मईयाँ योजना की राशि मिलने मे दिक्कतें आ रही है।…

Read More

– सुपर टॉप-अप पॉलिसी को किसी भी कंपनी की बेस पॉलिसी में जोड़ने की सुविधा मुंबई/ जमशेद्प: भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक नई पॉलिसी ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक हेल्थ बीमा टॉप-अप प्लान है, जिसे बुनियादी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ किफायती विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है। यह प्रॉडक्ट बीमा चाहने वाले लोगों को अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को और बढ़ाने के लिए विकल्प प्रदान करता है, भले ही वह पॉलिसी कॉर्पोरेट हो या व्यक्तिगत। यह ग्राहकों को अपनी…

Read More