जमशेदपुर। बिरसानगर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान शनिवार को मजदूरी करने वाली महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद के साथ चुनाव लड़ने के लिए सहयोग राशि प्रदान की. महिलाओं के प्रेम एवं समर्पण के समझ डा. अजय नतमस्तक हो गए. उनकी आंखे भर आई गला रुंध गया. कुछ देर के लिए वातावरण में पूरी तरह सन्नाटा छा गया. इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि इसबार डा. अजय कुमार की जीत पक्की है. कोई ताकत डा. अजय को पराजित नहीं कर सकता यह मातृशक्ति का आशीर्वाद है. वहीं मौके पर डा. अजय…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बड़ी जीत हेतु भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। एक ओर जहां कार्यकर्ता हर घरों में दस्तक दे रहे हैं, तो वहीं कमल रथ गीत-संगीत के साथ पार्टी के विजन बता लोगों को जागरूक करेंगे। शनिवार को भाजपा ने आगामी चुनावों के प्रचार को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल क्षेत्रों के लिए हाईटेक रथ (प्रचार वाहन) को उतारा। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय से जमशेदपुर पुर्वी के विस प्रभारी राकेश प्रसाद एवं प्रत्याशी पूर्णिमा साहू व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से पार्टी का…
जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव में विजय फतह करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भव्य रोड शो सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तूफानी जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपार हुजूम दिखाई पड़ा। इस दौरान टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जनता एवं भाजपा समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का…
जमशेदपुर। झारखंड राज्य नोनिया समाज ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय को अपना समर्थन घोषित किया है. यहां माइकल जॉन सभागार में इस आशय की घोषणा की गई. नोनिया समाज के झारखंड के अध्यक्ष .ने यह घोषणा की. इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय ने कहा कि वह नोनिया समाज के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी की सरकार नीतीश कुमार जी के समर्थन से चल रही है तो बिहार में नीतीश कुमार जी की सरकार भाजपा-लोजपा के समर्थन से. यही एनडीए की खूबसूरती है.…
जमशेदपुर। कोल्हान के चक्रधरपुर और जमशेदपुर में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जमशेदपुर में सुबह 9.12 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। शनिवार सुबह झारखंड के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। चक्रधरपुर और जमशेदपुर में ज़मीन हिली और लोगों ने झटके महसूस किए। जमशेदपुर में सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
आज का पंचांग ~* 02 नवम्बर 2024 शनिवार ⛅विक्रम संवत् – 2081 ⛅अयन – दक्षिणायन ⛅ऋतु – हेमन्त ⛅मास – कार्तिक ⛅पक्ष – शुक्ल ⛅तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:21 तक तत्पश्चात द्वितीया ⛅नक्षत्र – विशाखा प्रातः 05:58 नवम्बर 03 तक तत्पश्चात अनुराधा ⛅योग – आयुष्मान् प्रातः 11:19 तक तत्पश्चात सौभाग्य ⛅राहु काल – प्रातः 09:34 से प्रातः 10:59 तक ⛅सूर्योदय – 06:42⛅सूर्यास्त – 06:06 ⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में ⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:03 से 05:54 तक ⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से दोपहर 12:46 तक ⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:58 नवम्बर 02 से रात्रि 12:49 नवम्बर 03 तक ⛅ व्रत…
बारीडीह, बागुनहातु में किया जनसंपर्क अभियान, विभिन्न काली पूजा आयोजनों में भी हुए शामिल जमशेदपुर : दीपावली और काली पूजा के संपन्न होते ही विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थक का चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार व प्रसिद्ध समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने शुक्रवार को बागुनहातु, बारीडीह, बिरसानगर जोन 3 व जोन 4 के अलावा भुइंयाडीह कल्याणनगर, भालूबासा समेत कई क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान, पदयात्रा की और लोगों से अपने पक्ष में आगामी 13 नवंबर को चुनाव चिह्न गैस चूल्हा छाप में वोट करने की अपील की। उन्होंने लोगों…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बुधवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है. खास कर एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय के पक्ष में अब केंद्रीय और बिहार सरकार के मंत्रियों का दौरा प्रारंभ हो गया है. कल, शनिवार, दो नवंबर को जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्र सरकार में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश जदयू अध्यक्ष और राज्य सभा के सदस्य खीरू महतो शनिवार को जमशेदपुर आ रहे हैं. यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी सुधीर सिंह ने दी. -जमा खान, भारती मेहता, सलीम…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत उन्होंने मानगो के शांतिनगर, कृष्णानगर और लक्ष्मणनगर से पदयात्रा प्रारंभ कर की. वह सैकड़ों लोगों से मिले. उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और जरूरी मदद का आश्वसान दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि झारखंड में एनडीए की मजबूत सरकार बनवाइए ताकि आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके. तुलसी भवन में उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ भी बैठक की. उनकी समस्याओं को गौर से सुना और समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने प्राध्यापकों से सहयोग…
