जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को देखा और लोगों को आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, मधु तांती, सतवीर सिंह सोमू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। पोटका विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा ज़िला मंत्री गणेश सरदार, ज़िला परिषद सदस्य सूरज मंडल, एसटी मोर्चा ज़िला मंत्री श्री मनोज सरदार, दिनेश कर, पिंटू पुराण, श्री विशाल मुंडा, और अभिषेक आचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे। भाई-भतीजावाद और कार्यकर्ताओं की अनदेखी पोटका के विधायक पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केवल अपने साला-बहनोई जैसे रिश्तेदारों को महत्व दिया और चुनाव के समय मदद करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। सरकारी पदाधिकारियों के ट्रांसफर और…
जमशेदपुर। बर्मा माइन्स मंडल के ईस्ट प्लांट बस्ती में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के साथ पदयात्रा की इस पदयात्रा के क्रम में विभिन्न महिलाओं युवाओं एवं बुजुर्गों से मिली और लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की और कहां कि मुझे आशीर्वाद दीजिए मैं आप की समस्याओं का समाधान करूंगी लोगों ने भी पूर्णिमा साहू को समर्थन करने और आशीर्वाद देने की बात कही इस पद यात्रा में मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह विपिन सिंह रामदुलारी लक्ष्मी यादव मधु तांती सूरज सिंह राजेश सिंह पप्पू संतोष ठाकुर राजेश सिंह सतबीर…
जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस दौरान निर्वाचन आयोग के विशेष साफ्टवेयर से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रेंडमाइजेशन कराते हुए मतदान दल बनाये गए । विदित हो कि प्रथम रेंडमाइजेशन में निर्वाचन में कार्य करने वाले कर्मचारियों का चयन हुआ था जिसके बाद अब जिले के सभी 1913 मतदान केन्द्रों के लिए विधानसभावार मतदान दल गठित किए गए, तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित किए जाएंगे । इस दौरान एडीएम लॉ…
जमशेदपुर. यह विधानसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और झारखंडियों के सम्मान को बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई झारखंड के विकास के लिए है. यह लड़ाई धर्म और जात पात के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों के विरुद्ध है. उक्त बातें आज यहां जमशेदपुर पश्चिम के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां ने कही. उन्होंने कहा कि शहर की जनता अच्छी तरह से जानती है कि पिछले 5 वर्षों में बन्ना गुप्ता ने विकास के कई कार्य किए है.…
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों से केवल प्रत्याशियों को ही नहीं अपितु अपने कार्यकर्ताओं को भी अवगत कराते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। वह बुधवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। श्री कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य 12…
जमशेदपुर। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। सभी आर.ओ. बैठक में मौजूद रहे । सामान्य प्रेक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि को कैंडिडेट हैंडबुक अच्छे से पढ़ने एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बात कही। उन्होने बताया कि प्रचार संबंधि गतिविधियों जैसे रैली, हैलिपैड, सभा आदि के लिए सिंगल विडों सिस्टम से समयबद्ध रूप से अनुमति प्रदान की जा रही है, बिना…
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 10, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण अमावस्या, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 16, रबी-उल्सानी-28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक अमावस्या तिथि सायं 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 41 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। नाग करण सायं 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा…
जमशेदपुर। पूर्वी के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने शुक्रवार को बागुनहातू, कल्याण नगर एवं काशीडीह में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान डा.अजय का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. मौके पर डा. अजय कुमार ने कहा कि यह लोगों का प्यार है. इस बार का चुनाव जनता लड़ेगी.जनता को तय करना है कि उसे सुरक्षित,विकसित जमशेदपुर चाहिए या …. ? डा. अजय ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा औऱ रोजगार उपलब्ध कराना है. हमारा पूरा फोकस उस पर ही रहेगा ताकि लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की…
सच्ची घटनाओं से प्रेरित काले धन से भरी एक तिजोरी के इर्दगिर्द घूमती है यह थ्रिलिंग फ़िल्म मुंबई (अनिल बेदाग) : दीवाली के अवसर पर जबरदस्त एक्शन से भरपूर रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा एक भव्य मलयालम फ़िल्म “मूरा” का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर आउट होते ही बवाल मचा रहा है। क्या स्टंट्स हैं, क्या अभिनय है, क्या रोमांच है और अभी तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर 8 नवम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म के ट्रेलर का दिलचस्प शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है, जिसमें चार युवा नायक नज़र आते हैं और…
