Author: BJNN Desk

दिनांक – 06 दिसम्बर 2024 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2081 ऋतु – हेमन्त मास – मार्गशीर्ष पक्ष – शुक्ल तिथि – पञ्चमी दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात षष्ठी नक्षत्र – श्रवण शाम 05:18 तक तत्पश्चात धनिष्ठा राहु काल – प्रातः 11:10 से दोपहर 12:31 तक सूर्योदय – 07:11 सूर्यास्त – 05:49 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी।…

Read More

रेल खबर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 02525/26 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या तथा 02832/31 धनबाद-भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में निम्नानुसार वृद्धि की गयी है: 1. गाड़ी संख्या 02525 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 04 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27.12.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा । 2. गाड़ी संख्या 02526 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 04 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29.12.2024 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा…

Read More

“अगले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य”: रेल मंत्री “हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को रेलवे अब हर दो महीने में करने का रख रहा है लक्ष्य”: रेल मंत्री रेल खबर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) और रोड सह रेल निरीक्षण वाहन (RCRIV) का अवलोकन किया। यह अत्याधुनिक प्रणाली भारतीय रेलवे की ट्रैक सुरक्षा और संचालन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…

Read More

जमशेदपुर। सिविल सर्जन,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठ उनमूलन कार्यक्रम अंतर्गत डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रास्ट के सौजन्य से नोडल कुष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कुष्ठ कर्मियों का दो दिवसीय कुष्ठ रोग सम्बंधित प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार, पूर्वी सिंहभूम में सपन्न हुआ। दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में डेमियन फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी-चेन्नई से श्री सोमशेखर रेड्डी ,राज्य समन्वयक डॉ0 गौतम कुमार तथा क्षेत्रीय समन्वयक श्री कामदेव बेसरा ने सभी प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार, उपचार तथा दिव्यांगता रोकथाम एवं चिकित्सीय पुनर्वास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया ने बताया…

Read More

◆मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग, रांची द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को दी मंजूरी =================== ◆144 चिन्हित आंदोलनकारी / आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7 हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगा ================== ◆154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित ================= ◆सभी चिन्हित आंदोलनकारी/ आश्रित को 20 अप्रैल 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सुविधाएं मिलेंगी रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन राज्य की बागडोर संभालने के साथ एक्शन मोड में आ चुके हैं । उन्होंने आज नई सरकार के मंत्रिपरिषद के गठन के साथ झारखंड…

Read More

श्री राधाकृष्ण किशोर, श्री दीपक बिरुवा, श्री चमरा लिंडा, श्री संजय प्रसाद यादव, श्री रामदास सोरेन, श्री इरफान अंसारी, श्री हफीजुल हसन, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, श्री योगेंद्र प्रसाद, श्री सुदिव्य कुमार एवं श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड राज्य के मंत्री के रूप में ली शपथ ==================== ◆ माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंत्रिपरिषद में शामिल सभी मंत्रीगणों को बधाई और शुभकामनाएं दी =================== ◆ राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय अधिकारी तथा कई गणमान्य रहे मौजूद =================== रांची।…

Read More

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों के लिए अनेक जागरूकता एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में बच्चों को नुक्कड़ नाटक के द्वारा स्वच्छता संबंधित अच्छी आदतें सिखाई गई । एनएसएस की छात्राओं ने अत्यंत ही मनोरंजक तरीके से ज्ञानवर्धक बातें बताइए साथ ही बच्चों को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया ।बच्चों ने इसे बहुत ही उत्सुकता पूर्वक देखा , सीखा और इंजॉय किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने…

Read More

जमशेदपुर। महाराष्ट्र में एनडीए की नई सरकार के गठन के साथ एनसीपी पार्टी के प्रमुख अजित  पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय ने अपने आवासीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को एवं महाराष्ट्र की देवतुल्य आम जनता को बधाई दिया। पवन पांडेय ने कहा है कि आशा और विश्वास के साथ महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए गठबंधन पर अपना विश्वास जताया है। उसपर नई सरकार बिल्कुल खरा उतरेगी। और भविष्य में महाराष्ट्र में सरकार के द्वारा किया गया काम पूरे देश के अन्य राज्यों की सरकार के लिए उदाहरण बनेगा। कार्यक्रम में…

Read More

जमशेदपुर:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की पूर्व घोषणा के तहत कल दो दिवंगत पत्रकार साथियों की पत्नियों को 25-25 हजार के चेक दिए जाएंगे.यह सहायता राशि वैलफेयर फंड से दी जाएगी जिसे जुटाने की मुहिम में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता,तत्कालीन सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष और दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी.ऐसोसिएशन‌ के पास कुल 1.25 लाख रुपए मात्र तीन जिलों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष व सचिवों से अपील करते हुए 15 से 25 हजार लेकर वैलफेयर कमेटी द्वारा जुटाए गए थे. वर्ष 2022 में ऐसोसिएशन की…

Read More

गिरिडीह: भारत के सबसे भरोसेमंद और सबसे बड़े आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने आज झारखंड के गिरिडीह में अपने नए शोरूम के शुभारंभ की घोषणा की। एक भव्य समारोह में शहर में कल्याण ज्वैलर्स के पहला स्टोर और इसके लाइफस्टाइल ज्वैलरी ब्रांड – कैंडेरे के ब्रांड न्यू शोरूम को लॉन्च किया गया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कल्याण ज्वैलर्स और इसके लाइफस्टाइल ज्वैलरी ब्रांड – कैंडेरे के ब्रांड न्यू शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करिश्मा कपूर ने कहा, ‘कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के लिए आज यहां उपस्थित होकर मुझे खुशी हो रही है।…

Read More