Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से पटना तक चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले “एट होम रिसेप्शन” के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है। गणतंत्र दिवस परेड के बाद यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरा मंत्रिमंडल और राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। झारखंड की पहली आदिवासी लोको पायलट अपना आदर्श राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मानती है और वह पहली बार दिल्ली अपने परिवार की ओर से जा रही है और पहली बार राष्ट्रपति महोदय से…

Read More

जमशेदपुर। श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्वारा आयोजित 275 वां श्री राणी सती दादी जी का मासिक नवमी कीर्तन जुगसलाई स्थित मौनी बाबा काम्प्लेक्स के श्री नारायणी निर्मल निवास पर संपन्न हुआ। स्थानीय भजन गायक सुनीता-गोविंद भारद्वाज ने ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत की। अदिति भारद्वाज ने गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। समिति के कलाकार जगदीश शर्मा, बैजनाथ शर्मा, कमल अग्रवाल, राकेश कुमार, पारस भारद्वाज द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। कलाकारों ने दादी मां का उत्सव है…, मैया तेरे भरोसे मेरा परिवार है…., दे दें थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जायेगा…,…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने झारखंड में बढ़ते उग्रवाद, अपराध और अधिकारियों की मनमानी पर चिंता व्यक्त की। डॉ. राय ने कहा कि झारखंड में उग्रवादी गतिविधियां फिर से सिर उठा रही हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है, उग्रवादियों को मारा जा रहा है और अवैध एके-47 जैसे हथियार बरामद हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थितियां, जो पहले नहीं दिख रही थीं, अचानक फिर से जंगलों और गांवों में क्यों…

Read More

● जिन दलों के पास कोई ठोस मुद्दा नही है वैसे दल संविधान को हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने का कर रहे प्रयास: डॉ रविन्द्र राय जमशेदपुर। भारतीय संविधान के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में आयोजित गोष्ठी में झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद…

Read More

Kolkata,: East Bengal FC returned to winning ways with a 2-1 triumph over Kerala Blasters FC at the Vivekananda Yuba Bharati Krirangan in Kolkata in the Indian Super League (ISL) 2024-25 season tonight. This was the Red & Gold Brigade’s first victory in five games, having last won 1-0 against Jamshedpur FC on December 21. A brilliant first half strike from PV Vishnu saw the hosts take the lead at half-time, before Hijazi Maher extended the advantage in the second half. Danish Farooq brought the Kerala Blasters FC back into the game with a late goal but in the end, it…

Read More

कोलकाता: ईस्ट बंगाल एफसी ने शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी को 2-1 से हराकर लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ दिया। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड की जीत में राइट-विंगर विष्णु पुथिया ने 20वें और जॉर्डन के सेंटर-बैक हिजाजी माहेर ने 72वें मिनट में गोल किए। राइट-विंगर विष्णु पुथिया को गोल करने और दाहिने फ्लैंक पर तेज-तर्रार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज, घरेलू मैदान पर रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड की जीत से स्पेनिश हेड कोच ऑस्कर ब्रुज़ोन…

Read More

रेल खबर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज जं.-दिल्ली के रास्ते धनबाद और जम्मूतवी के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30.03.2025 तक किया जाएगा। गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 29.03.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को धनबाद से जम्मूतवी के लिए परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 30.03.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को जम्मूतवी से धनबाद के लिए परिचालित की जाएगी । South…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारतीय रेल को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2024-25 प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन 25 जनवरी को नई दिल्ली के दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में होने वाला है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय रेल ने मतदाता जागरूकता और लॉजिस्टिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह पुरस्कार दिया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के लिए भारतीय रेल ने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने रेल डिस्प्ले नेटवर्क (RDN) का व्यापक उपयोग किया। इस नेटवर्क के माध्यम से स्टेशनों, रेलवे की अधिकारिक वेबसाइटों…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत 303 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा एवं दक्षता परीक्षा तिथि की घोषणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है । अलग-अलग पदों के लिए 04 फरवरी से 08 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की जाएगी । परीक्षा के लिए संपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन 623 एवं अपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन 313 प्राप्त हुए हैं, पूरी सूची जिला के वेबसाइट www.jamshedpur.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं। अपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदक यदि वांक्षित प्रमाण पत्र परीक्षा तिथि के पूर्व सिविल सर्जन कार्यालय में जमा कराते हैं तो…

Read More

जमशेदपुर गणतंत्र दिवस -2025 के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा । समारोह में माननीय मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग, झारखंड श्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को पूर्वाह्न 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा । समारोह के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। गोपाल मैदान में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया जिसका निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार…

Read More