जमशेदपुर। चाईबासा स्थित MP-MLA विशेष न्यायालय ने पांच साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और झारखंड के शिक्षा मंत्री सह पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन को बरी कर दिया। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में यह फैसला सुनाया। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनारी थाना में दर्ज कांड संख्या 52/2019 से जुड़ा था। उस समय रामदास सोरेन झामुमो के जिलाध्यक्ष थे और दिनेश कुमार भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी खंभे और सरकारी भवनों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाने को लेकर मामला दर्ज…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय जनहित के कार्यों के लिए सात अन्य समितियों के गठन पर गंभीरतापूर्वक मंथन कर रहे हैं। एक बयान में उन्होंने बताया कि सात अन्य समितियों को भी योजनाबद्ध तरीक़ा से गठित करने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। इनके माध्यम से योग्य एवं सक्षम सहयोगियों को जनहित में विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे। इन समितियों में मातृ शक्ति सशक्तिकरण समिति (महिला एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए), अनुसूचित वर्ग कल्याण समिति (सरकारी, ग़ैर सरकारी योजनाओं का लाभ हेतु), पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति (विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु), युवा…
रांची/पटना। सैमसंग की गैलेक्सी एस25 सीरीज़ नैचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे स्मार्टफोन का इस्तेमाल और भी आसान हो गया है। अब उपयोगकर्ता हिन्दी में भी साधारण बातचीत की तरह सवाल पूछकर फोटो खोज सकते हैं या सेटिंग्स बदल सकते हैं। साथ ही, गूगल जेमिनी को एक्टिव कर सैमसंग व गूगल ऐप्स के अलावा थर्ड-पार्टी ऐप्स, जैसे स्पॉटिफाई का भी सहज उपयोग कर सकते हैं। इस संबंध में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट और एमएक्स बिजनेस के प्रमुख टीएम रोह ने बताया कि गैलेक्सी एस25 के भारतीय उपभोक्ताओं के लिए गूगल जेमिनी लाइव…
जमशेदपुर। गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी रक्षित झा ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुक्रवार को धनबाद में आयोजित झारखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चेंपियनशिप में उन्होंने अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने न केवल “कोयलांचल क्लासिक” में गोल्ड जीता, बल्कि ‘श्रेष्ठ प्रतियोगी‘ की कैटेगरी में सिल्वर मेडल भी हासिल किया। रक्षित झा इससे पहले मिस्टर बिहार और झारखंड पॉवर प्रो प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं। उनकी इस सफलता…
जमशेदपुर/हैदराबाद जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलोजी, हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण से समादृत किये जाने पर बधाई दी। गौरतलब है कि इस साल भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. रेड्डी को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण दिये जाने की घोषणा की थी। डॉ. रेड्डी उन सात लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस बार देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई है। डॉ. रेड्डी को एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं के विकास में उनके योगदान के लिए जाना जाता है,…
जमशेदपुर. ‘आस्था’ जमशेदपुर की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में “गाता रहे मेरा दिल” कार्यक्रम गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि यह कार्यक्रम सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही था.वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी गायिकी का प्रदर्शन कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह बढाया.कार्यक्रम में 25 वरिष्ठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चुनाव किया गया. प्रतियोगिता में अनीता रक्षित प्रथम स्थान पर रहीं. वहीं द्वितीय स्थान सैयद अजीजुद्दीन को और तृतीय स्थान नीलांबर चौधरी को मिला.…
मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला… जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर में धूमधाम से मना श्याम प्रभु का बसंत पंचमी महोत्सव जमशेदपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जुगसलाई महतो पाड़ा रोड स्थित श्री बैकुंठ धाम मंदिर में खाटू वाले श्याम बाबा का भजन-कीर्त्तन किया गया। रविवार की संध्या श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चला। यजमान मनोज शर्मा ने सपत्नी विधिवत पूजा अर्चना करायी। इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर बाबा की ज्योत ली। बाबा का बागा सभी भक्तों के बीच वितरित किया…
जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर: सरस्वती पूजा को भव्य रूप देने के लिए छोटा गोविंदपुर में छोटू सरस्वती पूजा कमेटी – न्यू स्टूडेंट वॉइस क्लब ने पुतुल मैदान में एक अनूठे पंडाल का निर्माण किया है। कमेटी के अध्यक्ष सुजल कुमार के नेतृत्व में एक लाख रुपए की लागत से यह पंडाल तैयार किया गया, जो अपनी आकर्षक विद्युत सज्जा से श्रद्धालुओं को लुभा रहा है। कमेटी के सक्रिय सदस्यों में आशीष दास, हेमंत कुमार, सोनू, अनिमेष, गुड्डू, विवेक, अमन, साहिल, आकाश, गौरव, नीरज, जयशंकर, सौरभ, तापस, अंजन और सचिन का विशेष योगदान रहा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह…
जमशेदपुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों की मरम्मती हेतु टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर आम नागरिक चापाकल मरम्मती समेत लघु जलापूर्ति योजना, वृहद जलापूर्ति योजना, जल गुणवत्ता व स्वच्छता से सम्बंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रातः 8 बजे से संध्या 8 बजे तक टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिलेवासियों से पेयजल सम्बन्धी समस्याओं के लिए टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है ताकि पेयजल स्रोतों की आवश्यक मरम्मती सुनिश्चित की का सके।…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज खिजुरिया, दुमका स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह अबुआ सरकार है। आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में एकबार पुनः मजबूत सरकार का गठन हुआ है। आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के विगत कार्यकाल में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत…
