Author: BJNN Desk

दिनांक – 8 फरवरी 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत – 2081 मास – माघ पक्ष – शुक्ल पक्ष तिथि – एकादशी – 08:15 PM तक फिर द्वादशी नक्षत्र – मृगशिरा – 06:07 PM तक फिर आर्द्रा अभिजित मुहूर्त – 12:13:30 से 12:57:31 तक राहु काल – 09:50:25 से 11:12:58 तक दिशाशूल – पूर्व सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप:-8877674432 〰️ आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन परिश्रम को छोड़ अन्य सभी विषयों में उत्तम रहेगा। मेहनत आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी लेकिन इसका फल आशानुकूल मिलने से…

Read More

दिनांक – 7 फरवरी 2025 मास – माघ दिन – शुक्रवार पक्ष – शुक्ल पक्ष विक्रम संवत – 2081 तिथि – दशमी – 09:26 PM तक फिर एकादशी नक्षत्र – रोहिणी – 06:40 PM तक फिर मृगशिरा अभिजित मुहूर्त – 12:13 PM से 12:57 PM तक राहु काल – 11:13 AM से 12:35 PM तक दिशाशूल – पश्चिम सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप:-8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए।…

Read More

जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 36वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव शनिवार 08 फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा, इसकी सभी तैयारियां पुरी हो गयी है। गुरूवार को मंदिर समिति की महिलाओं की टीम द्धारा मंदिर परिसर में मेंहदी उत्सव मनाया गया। साकची शिव मंदिर के दूसरे तल्ले पर महिलाओं ने श्याम नाम की मेंहदी लगवायी। इसका आयोजन सुबह 11 से शाम आठ बजे तक चला। महिलाओं द्धारा जय श्रीराम और जय श्री श्याम लिखा हुआ दो बड़ा निशान (बाबा श्याम और बालाजी) सजाया गया। जिसे शोभा यात्रा में सबसे आगे लेकर भक्तगण चलेगें। गुरूवार…

Read More

जनसुविधा समिति ने जब वार्ड नंबर 8,9 और 10 का निरीक्षण किया तो सामने आया सच बोले सरयू -मानगो नगर निगम का पैसा हो रहा है बर्बाद -नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से इनकार नहीं जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हाल ही में गठित जनसुविधा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को मानगो में सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए वार्ड नंबर 8, 9 और 10 का निरीक्षण किया। इन्होंने वहां इस बात का निरीक्षण किया कि मानगो नगर निगम ने जिन ठेकेदारों को सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया है, उनके कितने…

Read More

जमशेदपुर। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का संचालन कर रहे जेमिनी इंटरप्राइजेज को पेयजल विभाग द्वारा 12 महीना से पेमेंट नहीं होने के कारण आज उनके द्वारा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को व्हाट्स अप के माध्यम से नोटिस देकर ठप कर दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अपने शुरुआती दौर से ही विवादों से घिरा हुआ है आए दिन कभी विभाग कि लापरवाही, कभी ठेकेदार की लापरवाही से यह योजना शुरू होने से पहले ही अपनी दम तोड़ रही है। आज 24 पंचायत के लाखों आबादी बूंद बूंद पानी…

Read More

जमशेदपुर। आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गोबिंदपुर में जलापूर्ति नहीं होने से क्षेत्र में हाहाकार मचा है इसके जिम्मेवार स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी और जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह जी है क्योंकि पहले तो पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहीस के कार्य को भी अपना कार्य बता कर स्थानीय विधायक अपना श्रेय लेकर झूठा वाह वाही लेने का कार्य किया है उसी तरह स्थानीय कम्पनियों द्वारा या केंद्र सरकार या सांसद के कार्य पर भी अपनी मोहर लगाकर क्षेत्र के लोगों को दिग्भ्रमित करने का कार्य किया है अपना श्रेय लेने में दौड़ लगाए…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक निर्मल गेस्ट हाउस जमशेदपुर में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक में आयोजित की हुई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव सभी मंडल अध्यक्ष सचिव के आलावे चयनित पदाधिकारी संग दलमा हिलटॉप में बैठक करेंगे । इस बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, आदरणीय सुदेश कुमार महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा,…

Read More

ब्राह्मण सशक्तिकरण और मजबूतीकरण ही उद्देश्य है समिति का – कमलकिशोर समिति द्वारा निर्णायक फैसले जल्द होंगी वैवाहिक प्रकोष्ठ का निर्माण, समाज को सुदृढ़ बनाने हेतु होगा विस्तार जिला संयोजक मंडली बनाई गई जो करेगी समिति का संचालन जो इस प्रकार है :- शिव प्रकाश शर्मा, डीडी त्रिपाठी,रत्नेश तिवारी, विमलेश उपाध्याय, राजेश झा, रविन्द्र मिश्रा,पप्पू मिश्रा, जुगुन पाण्डेय ,अप्पू तिवारी, सुशील पांडे, निखिल तिवारी, वैभव उपाध्याय, संजय तिवारी, संजय उपाध्याय, रविरंजन तिवारी, पवन ओझा,सुनील तिवारी को बनाया गया जमशेदपुर। रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का वनभोज का आयोजन हुडको पार्क टेल्को जमशेदपुर में मनाई गई , जिसमें सामाजिक…

Read More

जमशेदपुर/रांची। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने रांची में अपना दूसरा रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमएक्स) प्लांट शुरू किया है। अरगोड़ा, कांके रोड, बरियातू में स्थित यह अत्याधुनिक प्लांट क्षेत्र में हाई-क्वालिटी निर्माण सामग्री की आपूर्ति को और मजबूत करेगा। रांची-1 प्लांट से करीब 30 किमी दूर स्थित रांची-2 प्लांट उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य क्षेत्रों में औद्योगिक, कमर्शियल और आवासीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगा। तेजी से विकसित हो रहे बाजार के करीब होने से यह सप्लाई चेन को अधिक कुशल बनाएगा और निर्माण कार्यों के लिए समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करेगा। इस संबंध में…

Read More

जमशेदपुर: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित इंडोमैक बिजनेस सौल्युशन्स द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय (6 से 8 फरवरी) बी 2 बी इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो (इंडोमैक जमशेदपुर) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावाँ के उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक श्री एस एन ठाकुर, एसिया के अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से उक्त एक्सपो का उद्घाटन किया गया। उक्त अतिथियों के अलावा एसिया के अन्य मेम्बरों एवं जाने-माने लोगों की उपस्थिति में उक्त एक्सपो के बारे में श्री रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि चुंकि आदित्यपुर…

Read More