मुंबई (अनिल बेदाग) : मशहूर गायक और पद्मश्री पुरस्कार विजेता उदित नारायण हाल ही में कई महिलाओं को किस करते हुए एक वीडियो के सामने आने के बाद आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। वीडियो असली है या एआई द्वारा बनाया गया है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, इस विवाद के बीच मॉडल, अभिनेत्री और स्टाइलिस्ट मूनमून चक्रवर्ती ने दिग्गज गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुनमुन चक्रवर्ती ने मुंबई में एक अवॉर्ड शो के दौरान उदित नारायण पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि गायक ने कार्यक्रम के दौरान जबरन…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। गोदरेज एंड बॉयस के मटेरियल हैंडलिंग व्यवसाय ने पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। वित्त वर्ष 2025 में, इस व्यवसाय ने जमशेदपुर क्षेत्र में 60 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जिससे यह क्षेत्र के विनिर्माण उद्योग के लिए एक प्रमुख सहयोगी बन गया है। इंडोमैक एक्सपो, जमशेदपुर में गोदरेज एंड बॉयस अपने नवीनतम फोर्कलिफ्ट्स का प्रदर्शन कर रहा है, जो इस औद्योगिक क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। जमशेदपुर, पूर्वी भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में, गोदरेज मटेरियल…
जमशेदपुर। बिरसानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर रहा है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और मरीजों को देखते हुए इसकी मौजूदा संरचना और सुविधाएँ अब अपर्याप्त साबित हो रही हैं। प्रसूति सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार की माँग…
जमशेदपुर। झारखंड के औधोगिक नगरी जमशेदपुर (टाटानगर) को जल्द दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है।इसको लेकर रेलवे विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दिया है। दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर से वाराणसी और टाटानगर से विलासपूर के बीच चलाई जाएगी। इन दोनो ट्रेनो का परिचालन अप्रैल से हो सकता है। हालाँकि रेलवे ने अभी तक इसको लेकर कोई औपचारिक घोषणा नही की है। टाटानगर- वाराणसी का यह हो सकता है समय रेलवे ने टाटानगर-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर पहले ही सर्वे करा चुका है। इसको लेकर रेलवे का एक पत्र वायरल भी हुआ था।जिसमे…
दिनांक-06.02.2025 दिन-गुरुवार विक्रम संवत्-2091 ऋतु- शिशिर मास-माघ पक्ष- शुक्ल तिथि-नवमी. रात्रि. 10.53 तक / दशमी नक्षत्र-.कृतिका. रात्रि 7.29 तक/ रोहिणी सूर्योदय-प्रातः 7.13.16 पर सूर्यास्त-सायं. 6.18.07 पर राहुकाल-अपरा. 2.09 से 3.32 तक(अशुभ) दिशाशूल-दक्षिण दिशा सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप:-8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपका…
जमशेदपुर,: गुरुग्राम के अंकुर चड्ढा ने गोलमुरी गोल्फ कोर्स में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आठ-अंडर 63 का स्कोर किया और टाटा स्टील पीजीटीआई क्वालिफाइंग स्कूल 2025 के फाइनल क्वालिफाइंग स्टेज में 12-अंडर 130 के कुल स्कोर के साथ हाफवे लीड पर कब्जा जमाया। यह टूर्नामेंट जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला जा रहा है। पंचकुला के एमेच्योर गोल्फर अनंत सिंह अहलावत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 का स्कोर किया और 11-अंडर 131 के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे। तीसरे राउंड में जगह बनाने के लिए हाफवे कट तीन-ओवर 145 पर गया, जिसमें 126 खिलाड़ियों में…
मुख्यमंत्री ने देश – विदेश के कई गणमान्यों की उपस्थिति में बंगाल बिजनेस ग्लोबल समिट को किया संबोधित, उद्यमियों एवं निवेशकों को झारखंड आने का दिया निमंत्रण_* ================= ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- ग्लोबल बिजनेस समिट से एक राज्य का दूसरे राज्यों तथा अन्य देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं_* ================= ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं_* ================= ● *_देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड निभा रहा है अहम रोल_* ● *_विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी_*…
गुरूग्राम। सैमसंग के बीकेसी स्थित प्रमुख स्टोर ने गैलेक्सी एस25 सीरीज की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए 700 से अधिक स्मार्टफोन की रिकॉर्ड डिलीवरी की। कंपनी ने इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जहां ग्राहकों को प्री-ऑर्डर किए गए डिवाइस सौंपे गए। इस कार्यक्रम में स्टोर की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई। बीकेसी स्टोर सैमसंग के प्रीमियम उत्पादों को खास अनुभवों और वास्तविक जीवन की कहानियों के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के एमएक्स डिवीजन के कॉर्पाेरेट ईवीपी और डिवीजन प्रमुख सून चोई स्वयं स्टोर पर मौजूद रहे और कुछ ग्राहकों…
(बोले सरयू) ……….. *जमशेदपुर में एक भी सीएएक्यूएमएस स्थापित नहीं है* *बोर्ड ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन नहीं किया* *मेरे सवाल का भी विधानसभा में भ्रामक जवाब दिया गया* *जमशेदपुर*। जमसेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की जांच की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया है। सरयू राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जमशेदपुर के कुछ अखबारों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपके स्तर से उपर्युक्त विषय में एक टीम गठित की गई है जिसने कल जमशेदपुर के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों के…
जमशेदपुर भारत विकास संगम के तत्वावधान में बुधवार को कलबुरगी जिले के सेडम में एक शानदार समारोह में जमशेदपुर पस्चिमी के विधायक सरयू राय को सम्मानित किया गया। 28 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले 7वें भारतीय संस्कृति उत्सव में श्री राय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि प्रकृति केंद्रित विकास का मुख्य उद्देश्य मानव और प्रकृति के बीच के संबंध को पुनःस्थापित करना, पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना और सभी जीवों की समृद्धि को सुनिश्चित करना है। इस पुनीत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के कोने-कोने में सजग व्यक्तियों और…
