जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ दिनांक 18.02.2025 को मध्य रात्रि में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान कोवाली थाना अंतर्गत अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए तीन (03) हाईवा वाहनों को जांच हेतु रोका गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर क्रमशः 1) JH05DJ – 8720 2) JH09U – 9110 3) OR05AE – 5024 है। तीनों के चालक खनिज के परिवहन हेतु वैध…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। * गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमिटी, साकची ने ग्रंथीयों और रागीयों की सुख-सुविधा तथा सहूलियतों को सर्वोच्य रखते हुए उनके लिए उच्चस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश का निर्माण करवाया गया है जिसका उद्घाटन आगामी 2 मार्च को किया जायेगा तथा ग्रन्थी सिंहों को सौंप दिया जायेगा। उद्घाटन समारोह कर्यक्रम को लेकर प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों संग अनौपचारिक बैठक की गयी जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 मार्च, दिन रविवार को कीर्तन दरबार का उपराला किया जायेगा उपरांत गुरु महाराज जी का आदेश प्राप्त करने के लिए अरदास बेनती…
जमशेदपुर: प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के तत्वावधान में श्रीलेदर्स और आधुनिक ग्रुप के सहयोग से मीडिया कप क्रिकेट 2025 के दूसरे दिन जुबिली एकादश ने डिमना एकादश को अौर कालीमाटी एकादश ने दोमुहानी एकादश को हरा दिया। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में मंगलवार को पहले मैच में जुबिली एकादश ने डिमना एकादश को 16 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली एकादश ने निर्धारित 15 अोवर में एक विकेट पर 149 रनों का विशाल स्कोर बनाया। राजेश गोराई ने 24, विनीत झा ने 29, रजत सिंह ने 50 और रंजन गुुप्ता ने 28 रन बनाए। लक्ष्य…
नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र* *गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पद पर हुईं नियुक्तियां* *शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही सरकार: वित्त मंत्री* *हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए: संजय प्रसाद यादव* *सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास: सुदिव्य कुमार* *नगर विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव* =========================* जमशेदपुर। माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं…
जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ ने एक छात्रा का खोया हुआ बैग रिकवर करके मंगलवार को वापस लौटाया। शहर के गोलपहाड़ी की रहने वाली रितिका पाॅल 13 फरवरी को धालभूमगढ़ जाना था, गलती से वह टाटा-गुवा पैसेंजर में चढ़ गई। ट्रेन जब आदित्यपुर पहुंची तो वह हड़बड़ी में उतर गई, पर अपना बैग छोड़ दी। इसके बाद छात्रा नेआदित्यपुर स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारी को जानकारी दी और आरपीएफ टाटानगर पहुंचकर मामले की सूचना दी, और रेलमदद एप में शिकायत की। आरपीएफ ने चाईबासा स्टेशन से बैग को उतार लिया। इसके बाद मंगलवार को टाटानगर आरपीएफ थाना बुलाकर बैग को वापस कर…
फिल्म युवाओं को उनके अपने अंदाज़ में अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करती है यह दर्शकों को फैशन के विकल्पों के ज़रिए उनकी अनूठी यात्रा और जुनून को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है नई दिल्ली/ रांची: भारत के अग्रणी स्पोर्ट्स एवं एथलेज़र फुटवियर ब्राण्ड्स में से एक कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड ने आज जाने-माने भारतीय अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ ब्राण्ड के कैंपेन ‘मूव यॉर वे’ के दूसरे चरण की शुरूआत की है। कैंपेन की पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद यह दूसरी फिल्म आत्मविश्वास के साथ अपने व्यक्तिगत अंदाज़ को अपनाने का संदेश देती है। यह फिल्म फैशन विकल्पों…
दिनांक – 18 फरवरी 2025 दिन – मंगलवार मास – फाल्गुन पक्ष – कृष्ण पक्ष विक्रम संवत – 2081 सूर्योदय – 06:19 सूर्यास्त – 05:44 तिथि – षष्ठी – पूर्ण रात्रि तक नक्षत्र – चित्रा – 07:35 AM तक फिर स्वाती अभिजित मुहूर्त – 12:12 PM से 12:57 PM तक राहु काल – 03:24 PM से 04:48 PM तक यमघण्ट – 10:42 AM से 11:27 PM तक दिशाशूल – उत्तर सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप:- 8877674432 आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। घर…
जमशेदपुर। जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15वें वित्त आयोग, पथ परिवहन एवं नागरिक सुविधा की योजनाओ के प्रस्तावित योजनाओं से संबंधित जिला योजना चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त के अलावा जमशेदपुर पश्चिमी विधायक श्री सरयू राय, उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एण्ड ऑडर श्री अनिकेत सचान, अपर उपायुक्त श्री भागीरथ प्रसाद, जेएनएसी उप नगर आयुक्त श्री कृष्णा कुमार, टाटा स्टील के प्रतिनिधि तथा विधायक प्रतिनिधि मौजुद थे। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जमशेदपुर अंतर्गत शहरी निकाय क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग,…
*बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 37 कैदियों को रिहा किए जाने पर बनी सहमति।* ========================= *झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा आयोजित पिछली बैठकों में आजीवन सजा काट रहे कैदियों के रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए मामलों सहित कुल 103 मामलों की समीक्षा की गई।* जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 37 कैदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी। बैठक…
जमशेदपुर। गोविंदपुर अन्ना चौक से टाटा पॉवर प्लांट, नुवोको सीमेंट कंपनी एवं टाटा मोटर्स के साउथ गेट होते हुए जेम्को शहीद भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े भारी वाहन एवं ट्रेलर जानलेवा साबित हो रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। आम जनता और दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता किसी जंजाल से कम नहीं रह गया है। जनहित के इन समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर जमशेदपुर प्रखंड…
