*पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए झार जल पोर्टल पर करें शिकायत, त्वरित समाधान का प्रयास* *पिछले 15 दिनों में प्राप्त हुए 787 शिकायत, 588 का किया गया निष्पादन* जमशेदपुर पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा की गई। गोलमुरी सह जुगसलाई तथा घाटशिला में ज्यादा शिकायत लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी जेई को शिकायत प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर निष्पादन करने के सख्त निर्देश दिए। पूर्वी सिंहभूम जिला से अबतक पेयजल संबंधी 787 शिकायत प्राप्त हुए हैं…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में चार लोगों की दुःखद मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इन घटनाओं से पूरे शहर में गम का माहौल है। पहली दुर्घटना टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पिता, पुत्र और पुत्री को रौंद दिया। इस हादसे में कृष्णा शर्मा (40) और उनकी बेटी अंजली शर्मा (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा विक्की शर्मा (18) गंभीर रूप…
घाटशिला/जमशेदपुर: घाटशिला के युक्तिडीह फुटबॉल मैदान में भूमिज समाज का विशाल मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से हुई, जिसके बाद नाया/लाया दाराम की रस्म पूरी की गई। भूमिज समाज का पारंपरिक झंडा रोहण कर समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम में चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भुमिज की प्रतिमा का अनावरण एवं पूजा-अर्चना कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। *भूमिज समाज की एकता और स्वाभिमान अमूल्य धरोहर” – विधायक संजीव सरदार* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने समाज को एकजुट…
जामाडोबा: टन्नू कुमारी, जिनका प्रशिक्षण डिगवाडीह युवा विकास केंद्र में एथलेटिक्स में हो रहा है, ने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में पहली बार आयोजित मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार और गांव का नाम रोशन किया, बल्कि कई युवा लड़कियों को खेल को एक उज्जवल करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा भी दी है। तनु कुमारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें संजय राजोरिया, जेनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, श्वेता मिश्रा, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और राजेश कुमार, यूनिट लीड, टाटा स्टील फाउंडेशन,जामाडोबा शामिल थे। राष्ट्रीय खेल, जिसे देश की सबसे उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है, ओलंपिक जैसी प्रतिष्ठा के साथ आयोजित किए गए। इस वर्ष, मॉडर्न पेंटाथलॉन को एक नए इवेंट के रूप में शामिल किया गया, जिसमें तनु कुमारी के शानदार प्रदर्शन ने न केवल उन्हें ख्याति दिलाई, बल्कि झारखंड राज्य को भी गौरवान्वित किया। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित यूथ डेवलपमेंट सेंटर ग्रासरूट एथलीटों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र उन्हें अपना कौशल निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए एक मंच प्रदान करता है। टाटा स्टील फाउंडेशन के ग्रासरूट्स स्पोर्ट्स प्रोग्राम के तहत खेल प्रतिभाओं को निखारने और संवारने का कार्य किया जा रहा है, जिससे दूरदराज के युवाओं तक खेलों की पहुंच बढ़ाई जा सके। खेल को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के तहत, फाउंडेशन ने झरिया डिवीजन में अब तक 8 खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 8 से 17 वर्ष के बच्चों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिल रहे हैं। वर्तमान में, इन केंद्रों में करीब 340 युवा खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो अपने सपनों को साकार करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
हाजीपुर रेलवे द्वारा महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर निम्न कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनोें का परिचालन किया जाएगा । SOUTH EASTERN RAILWAY :आदित्यपुर स्टेशन हुआ पांच प्लेटफार्म का 1. गाड़ी सं. 03505/03506 आसनसोल-टुंडला-आसनसोल कुंभ मेला स्पेशल – गाड़ी सं. 03505 आसनसोल-टुंडला कुंभ मेला 18.02.2025 को आसनसोल से 11.15 बजे खुलकर 14.20 बजे झाझा, 15.10 बजे किउल, 17.00 बजे पटना, 17.37 बजे आरा, 18.15 बजे बक्सर, 20.08 बजे डीडीयू एवं 23.30 बजे प्रयागराज जं. रूकते हुए अगले दिन 07.00 बजे टुंडला पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03506 टुंडला-आसनसोल कुंभ मेला स्पेशल 19.02.2025 को…
Jamadoba, : Tannu Kumari, an athletics trainee from the Digwadih Youth Development Centre, has won a silver medal in the Modern Pentathlon Laser Run, which was held for the first time at the National Games in Uttarakhand. Tannu Kumari was felicitated by Sanjay Rajoria, General Manager, Jharia Division; Shweta Mishra, Head Administration, Jharia Division; and Rajesh Kumar, Unit Lead Tata Steel Foundation, Jamadoba. The National Games, regarded as one of the highest levels of sports competition in the country, were held with a prestige akin to the Olympics. This year, Modern Pentathlon was introduced as a new event, and Tannu…
जमशेदपुर। वो कहते हैं ना, अपनों के ठुकराए जाने से बड़ी पीड़ा से बड़ी पीड़ा और कुछ नहीं हो सकती, एक बुजुर्ग ने पिछले पाँच वर्षों से अपनों का इंतज़ार करते करते आख़िरकार सरदार कश्मीरा सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए जिनका अंतिम संस्कार श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो कमिटी ने पूरे सम्मान के साथ किया। सोमवार को मानगो गुरुद्वारा कमिटी द्वारा महासचिव जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में स्वर्णरेखा श्मशान घाट में देर शाम को बुजुर्ग कश्मीर सिंह को सिख रहत मर्यादा अनुसार अंतिम संस्कार के तहत शरीर अग्नि भेंट किया गया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह…
जमशेदपुर। सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित आरo एसo बीo ट्रांसमिशंस इंडिया लिमिटेड यूनिट टू गम्हरिया में मेगा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया यह कैंप जमशेदपुर ब्लड कैंप वोलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन (V V D) के सहयोग से संपन्न हुआ जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला कैंप में कुल 362 यूनिट ब्लड का सांग्रह कर जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंप दिया गया कैंप में रक्त दान करने वाले सभी कर्मचारियों की सराहना एवं प्रोत्सहन स्वरुप उपहार प्रदान किये गए इस अवसर पर कंपनी के वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस के बेहेराउपस्थित थे एवं…
नई दिल्ली/ रांची : इंडिया एनर्जी वीक 2025 (आईईडब्ल्यू 2025) के चौथे दिन, विद्युत मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त उद्यम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य डीवीसी की डीकार्बोनाइजेशन पहलों का समर्थन करना और ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा, ई-मोबिलिटी और संसाधन संरक्षण में सहयोग को बढ़ावा देना है। ईईएसएल अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और नवीन व्यवसाय मॉडल का लाभ उठाते हुए, डीवीसी को विभिन्न ऊर्जा दक्षता और स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने और लागू करने में सहायता करेगा। यह साझेदारी…
जमशेदपुर,: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और टाटा स्टील ने 15 फरवरी को सेंटर फॉर एक्सीलेंस (CFE), जमशेदपुर में “विजन 2036: ग्रासरूट्स टू ग्रेटनेस – ग्रामीण भारत में खेलों के विकास को बढ़ावा देना” विषय पर एक महत्वपूर्ण गोलमेज चर्चा का आयोजन किया। “इग्नाइटिंग ए थाउजेंड फायर्स” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में खेल, उद्योग और नीति-निर्माण से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को संवारने, बुनियादी अवसंरचना को मजबूत करने और ग्रामीण भारत को देश की खेल शक्ति में बदलने की रणनीतियों पर मंथन करना था। दिनभर चले इस कार्यक्रम में…
