Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। गर्मी को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के पंचायत क्षेत्रों में पानी टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक एवं तारापुर एंड कंपनी के प्रबंधक को सौपे हैं। सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य अधूरा रहने के कारण इस गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगी। पानी का लेयर लगभग 700 फीट…

Read More

धालभूमगढ़: पूर्वी सिहभूम जिला के  धालभूमगढ़ के एनएच-18 स्थित मारुति उद्योग चावल मिल में सोमवार को एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने भुजाली और पिस्तौल के दम पर मिल के गार्ड और मैनेजर की पिटाई कर उन्हें बंधक बना लिया और 1.30 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने मिल के कार्यालय की अलमारी और पलंग को तोड़ दिया, लेकिन इसके बावजूद वे कुछ खास नहीं ले पाए. आरोपियों का घातक तरीका मिल के मैनेजर मुरारी लाल अग्रवाल के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार लोग मिल में आए थे. उन्होंने गार्ड सुभाष…

Read More

जमशेदपुर। श्याम प्रभु की भक्ति में फागुन माह का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे देश में बाबा श्याम की आराधना की जाती है। जमशेदपुर में भी श्याम भक्तों ने फागुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी में जमशेदपुर को श्याम मय में बनाने की तैयारी कर रखी है। इसके तहत श्री श्याम बाल मंडल अंतर्गत श्री श्याम रात्रि मासिक निशान यात्रा के तत्वाधान में आगामी 10 मार्च को विशाल श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए समिति के अनिल मोदी, विमल अग्रवाल एवं अनिल खंडेलवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष…

Read More

जमशेदपुर। टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसारवानजी टाटा की जयंती के अवसर पर कदमा सोनारी लिंक रोड गोल चक्कर के समीप मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप वरिष्ठ नागरिकों ने JN टाटा जी का जन्मदिवस मनाया तथा प्रतिमा पर श्रद्धापुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया. 186 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप व वरिष्ठ नागरिक सदस्यों में मुख्य रूप से डा○भरत साहब, रामदेव जी, एस एन मित्रा, श्रीकांत देव, एल एस दास, गुलशन सहगल, अजय श्रीवास्तव, भरत भूमिज, ए के राय, एस एस दास, गणेश चौधरी, शंभू सरदार, धीरेन गोराय, विनोद सिंह, अनिल, शर्मा जी, सोमनाथ, गोपाल सिंह, चन्दन लोधी,…

Read More

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में टाटा समूह की नींव रखने वाले और जमशेदपुर शहर के संस्थापक ज.एन. टाटा की 186 वी. जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जेएन टाटा की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक संकायों के विभिन्न पदाधिकारियों ने जेएन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. पाणि ने अपने संबोधन वक्तव्य में कहा “जमशेदपुर शहर जेएन टाटा की दूरदर्शिता और भविष्य की क्षमताओं और…

Read More

Jamshedpur,: Tata Steel today paid homage to its Founder Jamsetji Nusserwanji Tata, also regarded as the legendary ‘Father of Indian Industry’ on his 186th Birth Anniversary. Celebrated as the Founder’s Day, the flagship event happens every year at Jamshedpur on March 3 to pay tributes to the founder’s vision of an industrial future with community welfare at its core. The theme for this year’s Founder’s Day is Leadership in Market, Technology and Cost as we reaffirm our commitment to prioritising customer needs and leveraging technology to achieve global cost leadership. The event at Jamshedpur Works started with paying homage to the Founder at the Works…

Read More

जमशेदपुर टाटा स्टील ने आज अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें भारतीय उद्योग जगत के जनक के रूप में माना जाता है। उनकी 186वीं जयंती के अवसर पर संस्थापक दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन हर वर्ष 3 मार्च को जमशेदपुर में आयोजित किया जाता है, जहां जमशेदजी टाटा की दूरदृष्टि और औद्योगिक भविष्य की उनकी कल्पना को याद किया जाता है। उनका विचार केवल औद्योगीकरण तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें सामुदायिक विकास और सामाजिक कल्याण की नींव भी शामिल थी। संस्थापक दिवस इसी भावना का प्रतीक है, जो टाटा स्टील के मूल मूल्यों और उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस वर्ष के संस्थापक दिवस की थीम “बाज़ार, तकनीक और लागत में नेतृत्व” है, जो हमारे इस संकल्प को दोहराती है कि हम ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देंगे और वैश्विक लागत नेतृत्व हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग करेंगे। जमशेदपुर वर्क्स में कार्यक्रम की शुरुआत वर्क्स मेन गेट पर संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू ) के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ग्रुप कंपनियों के अधिकारियों और जमशेदपुर के नागरिकों ने संस्थापक को नमन किया। एन चंद्रशेखरन (चेयरमैन, टाटा संस), टी.वी. नरेंद्रन (सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील), कौशिक चटर्जी (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, टाटा स्टील), ऋतुराज सिन्हा (मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील यूआईएसएल), संजीव कुमार चौधरी (प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जमशेदपुर वर्क्स में आयोजित समारोह में संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, जमशेदपुर शहर के मध्य स्थित पोस्टल पार्क में भी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या (2 मार्च) पर, एन चंद्रशेखरन ने टाटा स्टील और ग्रुप कंपनियों के वरिष्ठ लीडर्स के साथ जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा की औपचारिक शुरुआत की। हर वर्ष, टाटा स्टील अन्य टाटा समूह कंपनियों के साथ मिलकर अपने संस्थापक की जयंती मनाती है और उनके उस दृष्टिकोण को सम्मान देती है, जिसमें औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामुदायिक कल्याण को केंद्र में रखा गया था। जे.एन. टाटा ने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल से अपने उद्यमशीलता सफर की शुरुआत की थी। उनकी दूरदृष्टि ने न केवल भारत में इस्पात और ऊर्जा उद्योग को प्रेरित किया, बल्कि तकनीकी शिक्षा की नींव भी रखी, जिससे देश को औद्योगिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण बढ़त मिली। इस वर्ष के संस्थापक दिवस समारोह की एक प्रमुख विशेषता थी जमशेदपुर के 20 से अधिक प्रतिष्ठित स्थलों, प्रमुख इमारतों और दर्जनों गोलचक्करों की भव्य विद्युत सज्जा। रंग-बिरंगी प्रकाश सज्जा ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया, जो न केवल जमशेदपुर के नागरिकों बल्कि आगंतुकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रही। इस ऐतिहासिक अवसर को और यादगार बनाने के लिए जुबिली पार्क को आम नागरिकों के लिए 3 से 5 मार्च तक खोला जाएगा, जिससे वे इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बन सकें और इसकी भव्यता का आनंद उठा सकें। संस्थापक दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में 1 मार्च को टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा नए प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल का उद्घाटन किया गया। टाटा स्टील ने इस स्कूल के लिए एक नया भवन निर्मित किया है, जो आधुनिक और सतत शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। इसके अलावा, क्षेत्र के पहले पेट क्रेमेटोरियम का भी उद्घाटन किया गया। यह सुविधा पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए एक सम्मानजनक और पर्यावरणीय रूप से अनुकूल समाधान प्रदान करती है, जिससे सुरक्षित, स्वच्छ और संरचित तरीके से पालतू पशुओं के अवशेषों का निपटान सुनिश्चित किया जा सके। आज मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में एक ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया। यह सुविधा अस्पताल में ही कैंसर सर्जरी की सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 4 मार्च को टाटा मेन अस्पताल में एक स्पाइन क्लिनिक का उद्घाटन किया जाएगा। यह एक समर्पित मल्टी-स्पेशियलिटी क्लिनिक होगा, जो जटिल रीढ़ संबंधी समस्याओं के व्यापक प्रबंधन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, एक स्ट्रोक यूनिट का भी उद्घाटन किया जाएगा, जो स्ट्रोक मरीजों के त्वरित आकलन और उपचार के लिए समर्पित होगी। इसके साथ ही, टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिवीजन ने 2 और 3 मार्च को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया।

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 186वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर में Tata Sons के चेयरमैन (Chairman)एन चंद्रशेखरन ने जुबली पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित कर विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया. इस दौरान चेयरमैन ने शहरवासियों को जेएन टाटा की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज मुझे खुशी है, यह उनकी सोच का ही नतीजा है कि कंपनी लगातार ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. देश की आजादी से पहले स्टील उद्योग  में औद्योगिक क्रांति लाने वाले दूरदर्शी जेएन टाटा की 186वीं जयंती पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran (Chandra) is the Chairman…

Read More

गुरूग्राम। भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज गैलेक्सी एम16 5जी और गैलेक्सी एम06 5जी लॉन्च करने की घोषणा की। ये स्मार्टफोन स्टाइलिश डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक के साथ आते हैं। गैलेक्सी एम16 5जी में 6.7-इंच एफएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। वहीं, गैलेक्सी एम06 5जी में 6.7-इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोन्स के जरिए सैमसंग एक नया बेंचमार्क सेट करने को तैयार है। इसके अलावा, सैमसंग नॉक्स वॉल्ट और टैप एंड पे जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। इस संबंध में सैमसंग इंडिया के…

Read More

रेल खबर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रेलखंड पर स्थित वेना स्टेशन एवं रहुई रोड हाल्ट पर 01-01 जोड़ी ट्रेनों का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 03249/03250 राजगीर-पटना-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल का वेना स्टेशन पर ठहराव – दिनांक 04.03.2025 से गाड़ी संख्या 03249 राजगीर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल 15.58 बजे वेना स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 16.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 05.03.2025 से गाड़ी संख्या 03250 पटना-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल 11.02 बजे वेना स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 11.04 बजे आगे…

Read More