Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :ब्रह्मलोकधाम कदमा में श्री श्री ब्रह्मानंद शास्त्री जन्म शताब्दी पर 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :ब्रह्मलोकधाम कदमा में श्री श्री ब्रह्मानंद शास्त्री जन्म शताब्दी पर 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

श्री ब्रह्मानंद शास्त्री के 100वें जन्मवर्ष पर भव्य अनुष्ठान, सेवा व नगर कीर्तन से गूंजा जमशेदपुर
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
श्री श्री ब्रह्मानंद शास्त्री के जन्म शताब्दी वर्ष (1928-2028) के अवसर पर कदमा स्थित ब्रह्मलोकधाम में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए कुल 25 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में हुई, जब भक्तों ने पुष्प स्नान, महाश्रृंगार और ध्यान साधना के साथ दिन का शुभारंभ किया। इसके बाद पुष्पांजलि और भजन वंदना के मधुर सुरों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

READ MORE :Jamshedpur News :ब्रहमलोकधाम में शताब्दी वर्ष उत्सव के चौथे दिन संपन्न हुआ श्री श्री सुखमनी साहिब पाठ

सुबह 9 बजे निर्मल भवन, कदमा से 25 दूल्हे अपने परिजनों और बारातियों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते-गाते हुए ब्रह्मलोकधाम पहुंचे। वहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह वैदिक परंपरा अनुसार संपन्न कराया।

समारोह में ब्रह्मलोकधाम के प्रमुख मोनू भट्टाचार्य और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की। इस अवसर पर श्री ब्रह्मानंद महाराज के अनेक शिष्य, भक्तगण और शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :ऑस्ट्रेलिया में छठ पर्व की लोक संस्कृति का जादू बिखेरेंगी नीतू कुमारी नूतन

विवाह के उपरांत नर-नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें हाता थाना क्षेत्र के गीतिलता, गैताडीह और मोधुल नू गांवों से आए लगभग 100 नर-नारायणों की सेवा की गई। उन्हें भोजन, वस्त्र, पाद सेवा और दक्षिणा प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

समारोह का विशेष आकर्षण रहा ब्रह्मानंद जी की 50 मूर्तियों का पूजन। शिष्यों द्वारा इन मूर्तियों को सिर पर उठाकर नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें भक्तों ने भजन और जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय कर दिया।

अंत में केक काटकर श्री श्री ब्रह्मानंद शास्त्री जी का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव रहा, बल्कि समाज में सद्भावना और सामाजिक एकता का संदेश भी दे गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :हजूर साहिब यात्रा की सकुशल वापसी और चेतना मार्च की सफलता पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा में शुकराना अरदास

September 11, 2026

Jamshedpur News :वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे: YMCA की रैली में गूंजा संदेश, ‘आपकी एक बातचीत बचा सकती है किसी की जान’

September 11, 2026

Jamshedpur News :भाजपा महानगर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सांसद विद्युत महतो का हुआ अभिनंदन

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.