जमशेदपुर। चाकुलिया प्रखंड के जिरापाड़ा गांव के होनहार छात्र सुमन कपाट ने इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दसवां स्थान और प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है। सुमन का यह सफर आसान नहीं था। वह एक साधारण मजदूर परिवार से आता है, जहां उसके पिता सत्य कपाट साबुन फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और मां करुणा कपाट एक गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद सुमन ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत व आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :साकची में मायुमं टाटानगर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा मंगलवार 17 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन श्री अग्रसेन भवन, साकची में किया जा रहा है। प्रातः10 से अपराह्न 4 बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा। इसमें सहयोगी एवं प्रायोजक श्री अग्रसेन भवन (राजस्थान कल्याण परिषद) हैं। यह जानकारी अध्यक्ष अनंत मोहनका एवं सचिव कौशिक चौधरी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को मंच की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मानवता के महादान में सहभागी बनें और समाज के लिए एक प्रेरणा बनें। JAMSHEDPUR NEWS :मायुमं का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से…
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत मंडल-3 एवं उसकी पाँच शाखाओं क्रमशः स्टील सिटी, स्टील सिटी सुरभि शाखा, टाटानगर अचीवर्स, जमशेदपुर, और आकृति व्हील्स के प्रतिनिधियों ने सोमवार को पुर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। JAMSHEDPUR NEWS :समाज के नगीने” सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को साथ ही एसएसपी को पौधा और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल-3 के उपाध्यक्ष मोहित मूनका ने एसएसपी को मंच के जल सेवा, कृत्रिम अंग प्रतिरोपण शिविर, कैंसर जांच एवं अन्य सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि…
जमशेदपुर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइ्रसीएआई) की छात्र शाखा सीआईसीएएसए, जमशेदपुर द्वारा सोमवार को एक दिवसीय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग” पर कार्यशाला का आयोजन चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन बिस्टुपुर में किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रद्धा अग्रवाल थीं, जिन्होंने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वास्तविक जीवन में उपयोग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में इसके प्रभाव और इसके संभावित भविष्य के बारे में विस्तार से बताया। JAMSHEDPUR NEWS :भोजपुरी,मैथली,मगही एवं अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में अविलंब शामिल करें झारखंड सरकार” कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल ने की। उन्होंने छात्रों को तकनीकी उन्नयन के…
जमशेदपुर, 16 जून. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को सम्मानित करने हेतु “समाज के नगीने” सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आज दिनांक 17 जून 2025, मंगलवार को किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रामगढ़िया सभा भवन, ताप्ती रोड, साकची में सायं 5:00 बजे से आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बतलाया कि इस समारोह में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं (CBSE/ICSE) की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं, साथ ही 2025 में CA, डॉक्टर, इंजीनियरिंग या अन्य प्रतिष्ठित डिग्रियाँ प्राप्त…
जमशेदपुर, 16 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान अभियान को लेकर कम्पोनेन्ट डोनेशन को लेकर रेड क्रॉस के कम्पोनेन्ट व एसडीपी डोनेशन प्रभारी श्री प्रभुनाथ सिंह लगातार सक्रिय है, जिनकी देखरेख में आज एक जरूरतमंद को सिंगल डोनर प्लेटलेट की आवश्यकता होने पर युवा निशान्त कुमार ओझा को प्रेरित कर श्री सिंह ने उनका सातवां एसडीपी डोनेशन जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में करवाया। निशान्त पूर्व में एक नियमित रक्तदान भी कर चुके हैं। निशान्त कुमार ओझा के एसडीपी दान करने के समय प्रभुनाथ सिंह ने उपस्थित रहकर उनका उत्साह बढाया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान…
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वर्ष 2025 की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आज मिस्टी इन भालुबासा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता जी के द्वारा संपन्न हुई सर्वप्रथम समिति के पदाधिकारीयों ने गुजरात के विमान हादसे में मृत लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की समिति के अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को आने वाले वर्ष की तैयारी के लिए अभी से कमर कसने का आग्रह किया बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति अब धार्मिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी शहरवासियों को सहयोग प्रदान करेगी जिसके फल स्वरुप…
जमशेदपुर, — झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई अधिसूचना, जिसमें राज्य में 15 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है, ने एक बार फिर मैथिलीभाषी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। आश्चर्यजनक रूप से झारखंड की द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त मैथिली भाषा को इस सूची में स्थान नहीं दिया गया, जिससे राज्य भर में निवास कर रहे मिथिलावासियों में गहरा क्षोभ और नाराजगी उत्पन्न हो गई है। Indian Railways:नई दिल्ली स्टेशन से हटेगा पुरुषोत्तम सहित कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सर्वदलीय मैथिल संगठनों की आपात बैठक इस परिस्थिति की गंभीरता को…
DESK As part of the ongoing initiative to prevent railway accidents involving elephants, a Proof of Concept testing for provision of EIDS ,is being carried out along the Barabamboo–Chakradharpur–Lotapahar section by CSTE/Projects/GRC on 15th & 16th June. Two elephants are involved in the testing to assess EIDS (Elephant Intrusion Detection System). Given the critical nature of this effort, the safety of both public and elephants remains the highest priority.
जमशेदपुर। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष अरबिंद विद्रोही के नेतृत्व में कई भाषायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में उप बिकास आयुक्त अनिकेत सचान जी के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार मांग पत्र सौपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्थानीय भाषा से भोजपुरी,मैथली,मगही एवं अंगिका को शामिल करने की पुरजोर मांग की। Jamshedpur News :केएमपीएम के चौथे रीयूनियन में देश विदेश से जुटे पूर्व विद्यार्थी इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि झारखंड के गठन से पहले यह एकिकृत बिहार हुआ करता था,इस झारखंड राज्य निर्माण की लड़ाई में…
