रांची: 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक प्रदेश संगठन में संभावित बदलावों को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में झारखंड बीजेपी में आंतरिक एकजुटता को लेकर अहम चर्चा हुई। READ MORE :Jamshedpur News :बिष्टुपुर की खाऊ गली में गोलीकांड, चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह घायल जल्द ही नए प्रदेश…
Author: BJNN Desk
Jamshedpur, July 10 (Correspondent): Panic gripped the bustling Khau Gali of Bistupur on Thursday evening after unidentified assailants opened fire on Jharkhand Mukti Morcha (JMM) leader and MLA representative Samresh Singh alias Guddu. The incident occurred around 8:39 PM while he was reportedly eating ice cream near the crowded street food area. Two rounds were fired, one of which struck Samresh Singh in the neck. He was immediately rushed to Tata Main Hospital (TMH), where he is undergoing treatment. His condition remains critical. READ MORE :Jharkhand High Court Accepts CBI Appeal to Enhance Sentences of Lalu Prasad and Others in…
जमशेदपुर। शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित खाऊ गली गुरुवार देर शाम उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जब अज्ञात अपराधियों ने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के नगर परिषद स्तरीय प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को गोली मार दी। घटना के समय समरेश सिंह गली में आइसक्रीम खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो हमलावरों ने बेहद नजदीक से उन पर फायरिंग की। एक गोली उनकी गर्दन में जा लगी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। READ MORE…
जमशेदपुर। मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में स्थित मॉ पीताम्बरा मंदिर में गुरूवार को श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति पाठ, संध्या में हवन और भजन कीर्त्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। संध्या भजन के दौरान…
जमशेदपुर | समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिलास्तरीय वन अधिकार समिति श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, तथा जिला परिषद सदस्यगण सोनामनी सरदार (पोटका), देबयानी मुर्मू (घाटशिला), लखी मार्डी (मुसाबनी) शामिल हुए। बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (Forest Rights Act 2006) के तहत प्राप्त 186 व्यक्तिगत व 06 सामुदायिक—कुल 192 वन पट्टा दावा पत्रों की गहन समीक्षा की गई। दावों के भू-सीमा निर्धारण, दस्तावेजों की वैधता एवं फील्ड…
जमशेदपुर | टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में चल रहे अखंड पाठ साहिब का विधिपूर्वक समापन हो गया। इस पावन अवसर पर नव-निर्वाचित प्रधान सरदार सतबीर सिंह सत्ते ने गुरु साहिब की हजूरी में अरदास कर सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अखंड पाठ के समापन पर आयोजित भोग समारोह में लगभग 1500 की संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। सर्वसम्मति से नए प्रधान चुने गए सतबीर सिंह सत्ते ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रमुख सरदार भगवान सिंह को सरोपा भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शबद कीर्तन से वातावरण को गुरु भक्ति से सराबोर…
जमशेदपुर) | बहरागोड़ा प्रखंड के पाचांडो गांव के लोगों को अब बिजली की समस्या से राहत मिली है। गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह कार्य जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के प्रयासों और पहल से संभव हो पाया। दरअसल, गांव में पहले लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर कुछ समय पूर्व जल गया था, जिससे पूरे गांव को बिजली संकट से जूझना पड़ा। इससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य, सिंचाई, पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरतें बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं। READ MORE :Jamshedpur News :CA बनीं रीतराज कौर को…
जमशेदपुर | जमशेदपुर के सिख समाज को गौरव का क्षण प्राप्त हुआ जब लोयोला स्कूल की पूर्व छात्रा रीतराज कौर कलसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान समारोह कमेटी कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां रीतराज के साथ उनकी बड़ी बहन दिलराज कौर (जो पहले ही सीए बन चुकी हैं), उनके पिता सरदार ताजवीर सिंह कलसी और माता हरजीत कौर भी उपस्थित थे। उन्हें शॉल व बुके भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। READ MORE :Jamshedpur News :SSP…
जमशेदपुर | मानसून की शुरुआत के साथ ही जहां आमजन को बारिश से राहत मिल रही है, वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और चुनौती दोनों बढ़ गई है। ऐसे में जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। गुरुवार को सीनियर एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को करीब 200 बरसातियां (रेनकोट) वितरित किए गए। Jamshedpur News :खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, स्वर्णरेखा भी पहुंची नजदीक इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे ने स्वयं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को…
जमशेदपुर। मुंबई। इंडियन एक्सप्रेस समूह और स्क्रीन ने भारतीय सिनेमा की उभरती प्रतिभाओं को संवारने और उन्हें रचनात्मक मंच देने के उद्देश्य से बुधवार को ‘स्क्रीन अकैडमी’ की शुरुआत की। यह गैर-लाभकारी पहल न सिर्फ उभरते फिल्मकारों को शिक्षा व मेंटरशिप देगी, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर फेलोशिप भी प्रदान करेगी। इस पहल से ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा, कान ग्रां प्री विजेता पायल कपाड़िया, ऑस्कर विजेता साउंड डिज़ाइनर रेसुल पुकुट्टी, प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सुभाष घई और आरएसवीपी फिल्म्स के संस्थापक रॉनी स्क्रूवाला जैसे फिल्म जगत के दिग्गज जुड़े हैं। लोढ़ा फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक अभिषेक…
