जमशेदपुर। कोल्हान के प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम हरिणा में सावन माह की प्रत्येक सोमवारी को श्रद्धालुओं और कांवरियों के मनोरंजन हेतु अब भव्य झांकी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को हरिणा धाम परिसर मे सपरिवार पूजा अर्चना करने के बाद आयोजित रंगारंग झांकी कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर की। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन विधायक संजीव सरदार ने निजी खर्चे पर कराया, जिसमें सैकड़ों कांवरिया भक्तगणों ने भक्ति और उल्लास से झूमकर हिस्सा लिया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस ने रक्तदान शिविर आयोजित की विधायक संजीव…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बैंकॉक में संपन्न हुए विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में भारत के लिए दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाली मानगो की बिटिया स्नेहा कुमारी का अभिनंदन किया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश श्री राय ने स्नेहा के घर पर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाई, अंगवस्त्र और बुके देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सरयू राय ने स्नेहा से कहा कि उन्हें जो भी सहयोग चाहिए, वह देने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि स्नेहा ने बहुत कष्ट से बैंकॉक की यात्रा…
जमशेदपुर, 21 जुलाई: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने परिसदन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यक समुदाय के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस ने रक्तदान शिविर आयोजित की बैठक में छात्रावासों की मरम्मत, कियोस्क निर्माण, कब्रिस्तान घेराबंदी प्रस्ताव, साइकिल वितरण, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। आयोग अध्यक्ष ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सहकारिता, समाज कल्याण व नगर निकाय विभागों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया।…
जमशेदपुर 21 जुलाई 2025 करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली एवं एनएसएस समन्वयक साजिद परवेज के निर्देशन में किया गया, जिनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ रक्तदान में भाग लिया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : सावन मिलन में झूमा नारी सशक्तिकरण का उल्लास स्वयंसेवकों – जयकृष्ण, रेहान, सूरज, निलेश, किसान, ऋषिराज, विजय, ज़ैद, सुशांत, आशीष, शाहिद, देव, बेबी ,शाहबाज, आयशा, और प्रकाश – ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान…
22 जुलाई 2025 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 22 जुलाई 2025 वार – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु – वर्षा मास – श्रावण पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वादशी. प्रातः7.06 तक/त्रयोदशी(क्षय) नक्षत्र – मृगशिरा. रात्रि. 7.25 तक / आर्द्रा सूर्योदय – 05:09 सूर्यास्त – 06:39 राहुकाल – अपरा. 3.59 से 5.40 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है हवन मुहूर्त – आज है दिशाशूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – गुड़ का सेवन कर यात्रा करें…
जमशेदपुर, 21 जुलाई: सावन का महीना हो और उसमें रंग, संगीत और मुस्कान की मिठास न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! मिस्टी इन में महिलाओं द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में जुबली पार्क योग ग्रुप, गौतम विहार और बाराद्वारी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के गीतों, नृत्य व पारंपरिक खेलों के साथ दिन को यादगार बना दिया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में श्रीमद भागवत कथा आज से, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे शोभा तिवारी ने संपन्न…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक दो संस्था क्रमशः श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 22 से 28 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित श्री श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री राम मंदिर के बगल में) में होने जा रहा हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सारथी की नई पहल- महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। वृन्दावन से कथावाचक भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज कथा का प्रसंग करने के लिए सोमवार को शहर पहुॅच गये…
जमशेदपुर। शहर की गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन सारथी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है। पूजा अग्रवाल द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और आय सृजन के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई-टेलरिंग, ब्यूटीशियन व ग्रूमिंग सेवाएं, बुनियादी शिक्षा, और स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद रोज़गार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। READ MORE…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर सोमवार को जरूरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सरयू राय ने की। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संपर्क, समस्या और समाधान के फार्मूले पर हर रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रातः भ्रमण करें। पहले समस्याओं का संकलन करें, फिर जेएनएसी, विद्युत महाप्रबंधक, जुस्को और संबंधित थानों में समस्याओं को लेकर…
जमशेदपुर : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष सह सरकार योगा अकादमी के निदेशक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार की ओर से अपने वार्षिक इवेंट के तहत चल रहे कार्यक्रम में द्वितीय दिन सरकार क्लासिक चतुर्थ आल इंडिया ओपन योगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित था, जिसके लिए योगा प्रिंसेस (10 से 21 वर्ष) तथा योगा क्वीन (22 से 40 वर्ष) का टाइटल अवार्ड प्रदान किया गया. इसके अलावा योगा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 22 गण्यमान्य को राज्य स्तर व 3 गण्यमान्य को राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड (कुल 25)…
