संवाददाता,रांची,24 अगस्त माकपा राज्य कमेटी के सदस्य संजय सिद्धार्थ आज अपने सैकडों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हो गएं। कांके रोड़ स्थित अपने आवास पर आयोजित मिलन समारोह में आजसू पार्टी के कंेद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि संजय सिद्धार्थ एवं अन्य वामपंथी विचारधारा से जुडे लोगों ने हमेशा अभाव में रहकर आम जनता के लिए संघर्ष किया है। अभाव में रहकर संघर्ष का बिगुल फूंकना जनता के प्रति इनकी प्रतिवद्धता को दर्शाता है। श्री महतो ने कहा कि ऐसी सोच और माद्दा रखने…
Author: BJNN Desk
संवाददाता,रांची,24 अगस्त 21अगस्त को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कथित हूटिंग और कल रांची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को काला झंडा दिखाने के क्रम में मारपीट की घटना के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने आज राज्यभर में काला दिवस मनाया। राजधानी रांची में झामुमोकार्यकत्र्ताओं काला बिल्ला और काला झंडा लगाकर अल्बर्ट एक्का चैक के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो द्वारा आज रांची बंद का भी आह्वान किया था, लेकिन आज यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर बंद को वापस…
जनता बहकावे में न आएं संवाददाता,रांची,24 अगस्त भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज बोकारो में कहा कि यूपीए का दस वर्ष का कार्यकाल हो या प्रदेश की हेमंत सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल, दोनों ही विकास विरोधी रहे है। जबकि झारखण्ड के लिए सौगात ला रहे केंद्रीय मंत्रियो का विरोध पूरी तरह से अलगत है और जनता बहकावे में ना आए। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे हूटिंग नहीं बल्कि झारखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वोटिंग करे। रघुवर दास ने धनबाद क्रम में बोकारो में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर…
कार्यक्रर्ता सम्मेलन के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन,मंच से अपने विरोधी को ललकारा दम है तो उनकी तरह भीड जुटा कर दिखाये सरयू राय जमशेदपुर,संवाददाता,24 अगस्त। आसीन विधान सभा के अगाज की धमक के साथ कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्त ने जमशेदपुर पश्छिम विधान सभा से चुनाव लडने की तैयारी शुरु कर दी है। उन्होने जुबली पार्क स्थित पिकनिक स्थल पर कार्यक्रर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें लगभग पांच हजार की संख्या में समर्थक पहुँचे। उनको बस,टेम्पो और अन्य वाहनों में भर कर लाया गया था। उनके खाने के लिये जीरा फराई के साथ मच्छली और पनीर परोया गया। एक तरह…
संवाददाता.जमशेदपुर,24 अगस्त मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर के संयोजन में आभूषण ज्वेलरी द्वारा प्रायोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में आज 25 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन सम्पन्न हुआ। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान तथा राजस्थान सेवा सदन के सहयोग से आयोजित होने वाला यह 361वां नेत्र शिविर हमेशा की तरह यहां राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा में आयोजित हुआ। जिसे मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर के संयोजन में आयोजित किया गया था। नेत्र शिविरे का उद्घाटन मारवाड़ी महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वीरबाला कांसलीवाल एवं सचिव श्रीमती संतोष षोडानी द्वारा किया गया, जिसके…
रांची,23अगस्त। 21 अगस्त रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हुई हूटिंग के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुम¨) कार्यकर्ताओ ने रांची पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का काला झंडा दिखाया। इस बीच झामुम¨और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें पांच झामुमो के कार्यकर्ता घायल हो गये। केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेल के विशेष विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट के ईद-गिर्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, जिसके कारण झामुमो कार्यकर्ताओ ने रणनीति में बदलाव करते…
सुदेश कुमार.जमशेदपुर,23अगस्त सरायकेला-खरसांवा जिला के चाण्डिल प्रखण्ड के भाजपा नेता अनिल गोप के हत्या के मामले में विधायक अरविद सिंह ने कहा है कि इस मामले से मेरा हाथ नही है साजिश के तहत मुझे फँसाया गया हैं.उन्होने कहा कि इस मामले की जाँच होनी चाहीए अरविंद सिह ने जमशेदपुर में संवाददाता सम्मेलन कर अपनी बात को रखी। उन्होने कहा कि अनिल गोप का जमीन विवाद को लेकर कई दिनो से विवाद था और इस मामले को लेकर पश्छिम बंगाल के बांगमुडी थाना में कई बार बैठक भी हुई है और हो सकता है कि इस मामले को लेकर ही…
दिखाए काले झांडे,पुलिस अधिकारी थे मूक दर्शक रवि कुमार झा,जमशेदपुर,23 अगस्त, केनद्रीय खान इस्पात एवं श्रमनियोजन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जमशेदपुर आगमन पर झामुमो ने जमकर नारेबाजी के साथ विरोध किया और काले झंडे दिखाये। उस दौरान जिला पुलिस बल के सारे अधिकारी मूक दर्शक बने रहे। एक समय ऐसा आया जब भाजपा समर्थकों और झामुमो समर्थकों के बीच तना तनी कि स्थिति बन गयी थी। उस समय पुलिस ने हस्ताक्षेप कर दोनों पक्षों को आपस में उलझने से रोका। टाटा स्टील के बुलावे पर केन्द्रीय खान इस्पात एवं श्रमनियोजन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जमषेदपुर के सोनारी स्थित…
संवाददाता,जमशेदपुर,23 अगस्त। शहर में फ्लाई ओभर निर्माण की मांग को लेकर झाविमो ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व केन्द्रीय सचिव अभय सिंह कर रहे थे। इस प्रदर्शन के माध्यम से अभय सिंह अपने पार्टी की मौजदूगी का अहसास शहरवासी को कराते दिखे। हाल के दिनों में अनेक झाविमो के धाकड नेता पार्टी छोड कर चले गये है अब भी कुछ दूसरे दल में जाने के जुगत में लगे है। वहीं प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी को बंध कर रखने के लिये आज का प्रदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान स्वर्णरेखा लिंक रोड पूरी तरह से…
संवाददाता,जमशेदपुर ,22अगस्त : विधानसभा चुनाव के लिये जिला प्रशासन अपने स्तर से तैयारी आरंभ कर दी है. निर्वाचन आयोग से दिशा-निर्देश के बाद जिला स्तर पर आरओ तथा एआरओ की नियुक्ति की जा चुकी है. इस क्रम में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संजय पीएम कुजूर ने जिले के चार कॉरपोरेट घरानों के साथ बैठक कर वाहनों के संबंध में जानकारी ली. बैठक में टाटा स्टील सहित टाटा मोटर्स, यूसिल तथा हिन्दुस्तान •कॉपर लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद थे. डीटीओ ने उपरोक्त सभी कंपनी प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान कितने वाहन उपलब्ध कराएंगे, इसकी जानकारी सूची के साथ देने…
