वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,6 अप्रेल भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा कि देश में सबसे अधिक 50 वर्षों तक सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस के साथ मौजूदा समय में कोई भी दल गठबंधन करने को तैयार नहीं है। पाताल से लेकर अंतरिक्ष तक घोटाला करने वाली कांग्रेस की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। नायडू रविवार को कदमा गणेश पूजा मैदान में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित शहरी कार्यकर्ता सम्मेलन सह आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंनेसंभावना जताई कि आगामी लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को सबसे कम सीटें मिलने वाली हैं, वहीं…
Author: BJNN Desk
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,6 अप्रेल भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 अप्रैल मंगलवार को जाने माने समाजसेवी स्व. चितरंजन मुखर्जी “चित्तो दा” के पुण्य स्मृति में एक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक साकची डी.सी. ऑफिस रोड स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया गया है। ज्ञातब्य हो कि प्रत्येक माह की 8 तारीख को एक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जाता है, जिसमें सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले रहे रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं के साथ साथ नियमित रक्तदाता अपना रक्तदान कर रक्तदान के क्रम को बनाये…
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,06 अप्रेल, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 241वां नेत्र शिविर का आयोजन जाने माने समाजसेवी सोनारी निवासी स्व. फूलचन्द जी अग्रवाल के पुण्य स्मृति में 5 से 7 अप्रैल तक किया गया है, जिस क्रम में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में शनिवार 5 अप्रैल को 140 नेत्र रोगियों के जांच के पश्चात आज ऑपरेशन के लिए चुने गये 58 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर…
अजीत कुमार ,जामताड़ा,07अप्रेल उदयाचलगामी सूर्य के अर्घ्य के साथ ही जहाँ चैती छठ का महापर्व संपन्न हुआ वैसे ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए.तेज हवा के झोंके और चिलचिलाती धुप ने लोगो को घर से निकलना मुश्किल कर दिया. आम दिनों की अपेक्षा रविवार को लोग सड़को पर कम ही नजर आये. जामताड़ा में आज तापमान लगभग ३८ डिग्री सेल्सियस रहा. चुनावी पारा के साथ-साथ मौसम का भी पारा परवान चढ़ने लगा है. वैसे मौसम के अनुसार ही जामताड़ा के मतदाताओ का भी मिजाज ऊपर-नीचे हो रहा है. लोग कंफ्यूजन में है की किस तरफ जाया जाये. जैसे…
अजीत कुमार,जामताङा,5 अप्रेल जी हां सात माह के प्यार में प्रेमी युगल को सात जन्म के बंधन में बाँध दिया, मगर बेदर्द जमाना और परिवार प्यार का दुश्मन बन बैठा. नतीजा हनीमून मोहल्ला निवासी १९ वर्षीय मंजू को २१ वर्षीय संतोष से प्यार हो गया. ७ महिना तक दोनों का प्यार बेख़ौफ़ परवान चढ़ता रहा. मंजू के घरवालो को भनक लगते ही पाबन्दी बढ़ गई और उसका घर से निकलना बंद हो गया. लेकिन प्रेम के पंछी कब मानने वाले थे. मोबाइल बना सहारा और हो गई सेटिंग. दोनों ने शादी फैसला किया और मंजू के बुलाबे पर संतोष सुबह…
खेल संवाददाता, जमशेदपुर ,5 अप्रेल झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में छह से 28 अप्रैल तक स्कूल लीग का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी सचिव राजेश वर्मा ने दी। ग्रुप ए में डीबीएमएस कैरियर अकादमी, जुस्को, केएसएमएस, साकची हाई स्कूल व सेंट मेरीज को रखा गया है। ग्रुप बी में राजेन्द्र विद्यालय, डीएवी पटेलनगर, शिक्षा निकेतन व चर्च स्कूल बेल्डीह, ग्रुप सी में एडीएल सनशाइन, मारवारी हाई स्कूल, केपीएस मानगो, बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड, ग्रुप डी में आरके मिशन सिदगोड़ा, नरभेराम हंसराज स्कूल, एडीएल सोसाइटी व गुलमोहर हाई स्कूल, ग्रुप ई में एसडीएसएम स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, लोयोला…
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,05 अप्रेल जमशेदपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो चुनाव जीते तो अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए पूर्व की तरह सहज उपलब्ध रहेंगे। गैर कंपनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के लिए कार्य करेंगे व विकास योजनाओं में जनता की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। देहात और शहर के बीच सामंजस्य स्थापित कर विकास की किरण गांवों तक पहुंचाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सेनिटेशन एवं ग्राम सभाओं के माध्यम से गांवों में विकास करेंगे। शहरी क्षेत्रों में रोजगार के लिए उद्योगों की स्थापना का प्रयास करेंगे तथा पोटका, पटमदा, बहरागोड़ा, चाकुलिया आदि क्षेत्रों को…
चुनावी हलचल: गजब का खेल गजब का है ये खेल, जो अब होने वाला है देश में निकलेंगे अब चोर लूटेरे, भी साधू के भेष में अपनी प्रायश्चित का इससे, मौका अच्छा और कहां? पुलिस के डंडे से बचने का, इससे अच्छा ठौर कहां? यह परिवर्तन? लगता है अब राम राज्य आने वाला है, कलयुग मंे भी रत्नाकर अब, बाल्मिकी बनने वाला है। वर्षाें से यह खेल सुनो बस, यूंही चलता आया है, केवल कुछ हैं जिनका नाम घोटालों में नहीं छाया है। कल तक था दर्शन दुर्लभ, अब द्वारे द्वारे जायेेंगे, हाथ जोड़कर पैर पकड़कर, जनता को फुसलायेंगे। कोई…
डेस्क,ऩई दिल्ली,4 अप्रेल सैम बहादुर के नाम से मशहूर भारतीय थल सेना के लब्ध प्रतिष्ठ जनरलों में से एक फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ की जन्मशती के अवसर पर सेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने कल फील्ड मार्शल की प्रतिमा का अनावरण किया और दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में ”फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ –द मैन एंड हिज टाइम्स” शीर्षक से एक पुस्तक का विमोचन किया । फील्ड मार्शल मानेकशॉ ने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय दिलाई, जिसके परिणामस्वरूप बंगलादेश का जन्म हुआ। उनके सम्मान में आयोजित समारोह में अपने उदघाटन भाषण में इंफेंट्री महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रामेश्वर…
डेस्क,नई दिल्ली,4 अप्रेल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव श्री विजय छिब्बर ने आज नोएडा में राजमार्ग प्रबंधकों के फोरम के पहले सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने मुख्य भाषण में श्री छिब्बर ने कहा कि यह फोरम विभिन्न हितधारकों को परिवहन और राजमार्ग के क्षेत्र में अवधारणाओं, अनुभवों, ज्ञान और विकास के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए एक अति आवश्यक मंच उपलब्ध कराएगा। इस मंच के माध्यम से इस क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख लोगों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होने के साथ-साथ अन्य परिदृश्य और बाधाओं के बारे में भी चर्चा करने की सुविधा प्राप्त होगी और…
