डेस्क,नई दिल्ली,4 अप्रेल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 20 अक्तूबर, 2013 को आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेट्स) परीक्षा, 2013 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा चिकित्सा मानक परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। इन सभी उम्मीदवारों, जिनके अनुक्रमांक सूची में दर्शाए गए हैं, की उम्मीदवारी इनके सभी तरह से पात्र पाए जाने के अधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय आदि से संबद्ध अपने दावों के समर्थन में व्यक्तित्व परीक्षण के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। अत:, उन्हें…
Author: BJNN Desk
डेस्क, नई दिल्ली,4 अप्रेल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी में 115वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का संघीय ढ़ांचा हमारे संविधान की एक आधारभूत विशेषता है। हमारा संघीय ढ़ांचा हमारे बीच की विविधता में एकता का प्रतिनिधित्व करता है। अपने कार्यों का निष्पादन करते समय सिविल सेवा के अधिकारियों को हमारे देश के इस पहलू का आदर करना होता है। जबकि राज्य समग्र के अलग-अलग हिस्से का…
डेस्क,रांची,4 अप्रेल का्ग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड के रामगढ़ में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए माओवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा तरक्की में बाधक है। जो रास्ते से भटक गए हैं वो हिंसा का रास्ता छोड़ दें। रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में आयोजित सभा में सोनिया ने रामगढ़ को ऐतिहासिक व पवित्र धरती कहते हुए उसे नमन किया और अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग के लिए कांग्रेस ने जितना कुछ किया, उसकी दूसरी कोई मिसाल नहीं है। हमनें पिछड़ों, दलितों,…
मीरपुर.4 अप्रेल पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी फाइनल में कोहली का नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया।भारतीय उपकप्तान विराट कोहली ने अपनी 44 गेंदों की नाबाद पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 32 रन का योगदान दिया। विराट कोहली और धोनी नाबाद लोटे। अब 6 अप्रैल को फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। भारत की…
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,3 अप्रेल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो गुरुवार को गोलमुरी मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. फैयाज के साथ बिष्टुपुर स्थित चूनाशाह बाबा के मजार पर जाकर चादरपोशी की। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आफताब अहमद सिद्दकी, सुबोध श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सुरंजन राय आदि उपस्थित थे।इसके अलावे विधुत वरण महतो ने कई ग्रामीण ईलाको दौरा किया और लोगो से कहा कि उनके जीत जाने के बाद सभी लोगो का समास्या का समाधान होगा
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर ,3 अप्रेल झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन गुरुवार की दोपहर को जमशेदपुर पहुंचे। यहां सोनारी एयरपोर्ट पर कुछ देर बैठने के बाद वे चंपई सोरेन को लेकर ओडिशा (सुंदरगढ़) में चुनाव प्रचार के लिए विमान से रवाना हो गए। यहां शिबू सोरेन ने कहा कि सूबे में झामुमो के तमाम प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। कहा कि पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जो न सिर्फ लोकप्रिय हैं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी लंबे समय से सक्रिय है।
नवनीत कुमार ,सासारामय.03 अप्रेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर सत्ता पाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर लोगों की आंखों में धूल झांेकने की मंशा रखने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उसकी निगाह केवल कुर्सी पर है और उसे पाने के लिए भाई-भाई के बीच दीवारें खड़ी कर सकते हैं. बिहार में अपने पहले चुनावी दौरे के क्रम में लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि असल में यह है कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से बिहार सहित अन्य राज्यों…
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,3 अप्रेल बिष्टुपुर मेन रोड में तलवार बिल्डिंग की विपरीत दिशा में वांच टावर टाटा स्टील के एमडी टी वी नरेन्द्न के द्वारा किया गया है। वांच टावर में लगी घड़ी तीन देशों का समय बताएगी। रोटरी इंटरनेशनल द्वारा लगाए टावर में सबसे ऊपर की घड़ी भारत तो उसके नीचे की दो घड़ी लंदन और सिंगापुर का समय बतायेगी। तीनों घड़ियां टाटा स्टील की विश्व के इन तीनों देशों में दमदार उपस्थिति का प्रतीक हैं। रोटरी इंटरनेशनल ने पूरे विश्व में इस तरह की पहली घड़ी यहां लगाई है जिसका उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। इसकी लागत करीब चार…
डेस्क ,ऩई दिल्ली,3 अप्रेल देश में 16वीं लोकसभा के प्रतिनिधियों का चयन करने के लिए आम चुनाव होने जा रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय ने इस विशाल आयोजन के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाने की योजना बनाई है। आम चुनाव से जुड़े विविध पहलुओं पर कई तथ्य पत्र, संदर्भ सामग्री और लेख पहले ही जारी किए जा चुके हैं। संदर्भ सामग्री में 15वीं लोकसभा के चुनावों (2009 के आम चुनाव) पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए पिछले चुनावों के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत और गहन विश्लेषण किया गया है। राज्यवार तथ्य पत्र जारी किए गए…
रवि झा,जमशेदपुर.3 अप्रेल सरकार के द्वारा विलुप्त होती जनजाति के लिए कई कार्य किए जा रहे है लेकिन वे कार्य सरकारी अधिकारीयो के उदासीनता के कारण सरकार की कई योजनाएँ धरातल पर उतर नही पाती हैं।इसी तरह का वाक्या जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दुर स्थित जादुगोङा से सटे पोटका प्रखण्ड के भाटिन पंचायत से खङिया कोचा गाँव में देखने को मिला ।जहाँ सबर जनजाति के लोग रहते है और उस गांव में सरकार के द्वारा सबर जनजाति के बच्चों को पढाने के लिए स्कुल भी खोला गया ,स्कुल तो सरकार के द्वारा इस लिए खोला गया कि इनके बच्चो…
