
सचिन मिश्रा,सरायकेला


आदित्यपुर इंडस्ट्रीएल एरिया में पुलिस का भय दिखाकर उधमी से पाच लाख की मांग करने वाले फरार सिपाही विनोद गुप्ता को सिमडेगा जिला से गिरफ्तारकर लिया गया है आरोपी सिपाही विनोद गुप्ता तत्कालीन एस पी मदन मोहन लाल का प्रतिनिधि बनकर उधमीयो से रूपये उगाही कर लोगो का भयादोहन किया करता था इस बात की जानकारी मीडिया को देते हुए वर्त्तमान एस पी इन्द्रजीत महथा ने बताया की सिपाही पर आरोप साबित होने के बाद भी उसे तत्कालीन एस पी मदन मोहन लाल द्वारा जमानतीय धारा के तहत आरोपी बनाया गया जिसमे सिपाही विनोद गुप्ता को आदित्यपुर थाना से जमानत दे दी गयी थी जो की उचित प्रक्रिया नहीं थी वही अब पुलिस द्वारा आरोपी सिपाही विनोद गुप्ता से सख्ती से सभी मामलो की पड़ताल की जा रही है

