संवाददाता.जमशेदपुर,2 जुन रक्तदान से बढ़कर मानवता का कोई गुण नहीं, ईश्वर ने मनुष्य को एक दूसरे से जोड़ने का यह वरदान दिया है। उक्त विचार लाफार्ज इंडिया लिमिडेट के जोजोबेड़ा स्थित प्लान्ट के प्रशासनिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर लाफार्ज मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय ने व्यक्त किया। उन्होने कहा कि एक मानव ही दूसरे मानव के काम आता है। उन्होने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढाया तथा इसी प्रकार आगे बढ़कर रक्तदान करने व दूसरों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। ज्ञातब्य हो कि प्रत्येक वर्ष…
Author: BJNN Desk
संवाददाता, जमशेदपुर.02 जुन, सिदगोङा स्थित बाबूडीह एवं लालभट्टा बस्ती की मुलभूत समस्याओं का समाधान की मांग को लेकर सोमवार को बस्ती विकास समिति पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जेएनएसी (जमशेदपुर अक्षेस) के विशेष पदाधिकारी को सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष मिलन उरांव के नेतृत्व में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती करने, टैंकर से जलापूर्ति करने, जाम पड़े नाली की सफाई करने तथा मलेरिया से बचाव हेतु फांगिग मशीन से छिड़काव करने की मांग की गयी हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से मिलन उरांव, रमेश नाग, प्रकाश ठाकंुर, मिथलेश साव,…
संवाददाता.जमशेदपुर.02 जुन, राशन कार्ड व लाल कार्ड बनाने और वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन देने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना बोस कर रही थी। अल्पना बोस के नेतृत्व में डीसी को सौंपे गये ज्ञापन के अनुसार दो साल पहले झारखंड सरकार ने पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाकर राशन कार्ड का फार्म भरवाया था, लेकिन आज तक वो राशन कार्ड नहीं बना। प्रदर्शन से पहले शहर के हर कोने से महिलाएं साकची आम बगान मैदान में जुटी और वहां से…
सचिन मिश्रा, आदित्यपुर सरायकेला जिले के आदित्यपुर में चोरी और लूटपाट की घटनाओ में बेतहाशा वृद्धि हो चली है यहाँ रोजाना इस तरह की घटनाये हो रही है लेकिन पुलिस यहाँ मूक दर्शक बनी हुयी है . ताज़ा मामला रेलवे कॉलोनी का है जहा रविवार के देर रात चार अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया और लाखो की लूटपाट की घटना रात २.३० बजे की यहा सीकेपी डिविजन में रेल गार्ड में कार्यरत बापा चिन्तो सिन्हा रातड्यूटी में थे और घर में इनकी पत्नी शिप्रा सिन्हा घर में अकेली थी तभी चार अज्ञात अपराधियों ने पहले तो…
संवाददाता, जादूगोड़ा ,2 जुन जादूगोड़ा यूसिल कालोनी शिव मंदिर प्रांगण मे चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन काशी से आए हुए प्रख्यात भागवत कथा वाचक डॉ पुंडरिक शास्त्री जी ने रविवार को रूप व गुण मे अंतर को स्पस्ट करते हुए उतानपाद प्रसंग की चर्चा की कहा की उतानपाद की दो रानियो मे रूप[ व गुण का अनोखा मिश्रण था पहली रानी जहाँ रूपवती थी व राजा का विशेष आश्रय प्राप्त था वहीं उनकी दूसरी रानी रूपवान नहीं थी लेकिन सासन मे वह राजा को हमेशा सहयोग करती थी । राजा उत्तानपाद की सुनीति और सुरुचि…
संवाददाता.जमशेदपुर, 1 जुन जमशेदपुर के जादूगोड़ा दयाल मार्किट थाना क्वाटर के सामने तेज़ रफ़्तार से बाइक चला रहे गुड्डू भक्त ने कालोनी निवासी की बाइक में जबरदस्त टक्कर दी जिससे कालोनी निवासी को गंभीर चोट आई एवं इस दुर्घटना में गुड्डू भक्त और उसका साथी राजकुमार यादव भी घायल हो गया , जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से तीनो को अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने तीनो का प्राथमिक उपचार किया . जादूगोड़ा थाना ने अस्पताल जाकर मामले की जानकारी लिया . गुड्डू भक्त का बाइक नंबर jh05ah-8332 है
सचिन मिश्रा.जमशेदपुर,1 जुन आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया प्रखण्ड कार्यलय के पीछे एक गड्ढे से 8 वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने से ईलाके में सनसनी फैल गई ।काफी छानबीन के बाद बच्चे की पहचान गम्हरिया के चित्रगुप्तनगर के रहने वाले मनोज पॉल के पुत्र सुमो पॉल के रुप मे की गई जो विगक 30 मई से अपने घर से गायब था। घटना के संबध में बताया जाता हैं कि गम्हरिया के चित्रगुप्तनगर रहनेवाले मनोज कुमार पॉल के 8 वर्षीय पुत्र सुमू पॉल के 30 मई से लापता था।और वह मानसिक रुप से विकलांग और गुंगा था।इस संबध में…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,1 जुन जमशेदपुर के सिदगोङा थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट गुरुद्वारा रणक्षेत्र में तब्दील हो गई ।इस दौरान एक दर्जन से भी अधिक लोग धायल हो गए .सभी धायलो का ईलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के संबघ में बताया जाता है कि सिदगोङा थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट गुरुद्वारा के गुरु अर्जुन दिवस मनाया जा रहा था ।इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था।कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा में यहाँ के पुर्व प्रधान गुरुचरण सिंह बिल्ला को सरोपा देकर सम्मानित किया जाने लगा जिसका विरोध कुलदीप सिंह और उसके समर्थको के द्वारा किया…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,31 मई जमशेदपुर के बस्तियों में जुस्को से पेयजल सुविधा लेने के लिए विगत डेढ वर्ष से चलाया जा रहा जल सत्याग्रह आंदोलन आज वापस लेने की घोषणा पूर्व विधायक सरयू राय ने की। शनिवार को स्थानिय परिसदन में मीडिया से बातचीत करते हुए सरयू राय ने कहा कि जुस्को कंपनी सभी को पीने का पानी देने पर रजी हो गयी है, इसलिए आंदोलन वापस लिया गया हैं। सरयू राय के अनुसार राज्य सरकार ने लिखित निर्देश जारी किया है कि जमशेदपुर, मानगो, जुगसलाई में पीने के पानी का कनेक्शन रांची नगर निगत की नियमावली के आधार…
संवाददाता,जमशेदपुर 31 मई भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन में प्रारम्भ किये गये नेत्र ज्योति अभियान के तहत आज 32 नेत्र रोगियों की जांच की गयी, जिसमें से 12 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन रेड क्रॉस भवन स्थित स्व. मृणालिनी झा-पल्लवी झा स्मृति ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा, जहां अत्याधुनिक मशीनों के साथ जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया जायेगा। रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस भवन में शनिवार से सोमवार तक तीन दिवसीय साप्ताहिक नेत्र शिविर…
