
जमशेदपुर।
जमशेदपुरः बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों ने जम कर बवाल काटा व परिसर में जम कर तोड़फोड़ किया. करीब दो घंटे तक चले बवाल में क़ॉलेज की संपत्तियों का काफी नुकसान हुआ. बाद में स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. इस मौके पर प्राचार्य ने लिखित आश्वासन दिया कि परीक्षा ली जायेगी. तब तक जा कर छात्र शांत हुए. बताया जाता है कि जैक द्वारा मान्यता रद्द कर दी गयी है, जिस कारण यहां 11वी की परीक्षा नहीं ली जा रही है. जैक द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन मान्यता नहीं दी जा रही है. उधर क़ॉलेज प्रबंधन द्वारा 12वीं में नामांकन ले लिया गया, जिससे छात्र भड़क गये. उनका कहना है कि जब तक 11वीं की परीक्षा नहीं ले ली जाती है, तौ बारहवीं का क्या मतलब रह जायेगा. इससे छात्र गुस्सा गये और परिसर में तोड़फोड़ करने लगे,. स्थिति अत्यंत भयानक हो गयी. छात्र परिसर में नारेबाजी भी कर रहे थे. जब इसकी सूचना पुविस को मिली, तो वह दल बल के साथ परिसर पहुंच कर मामले में हस्तक्षेप किया तथा प्राचार्य से बात की. फिर लिखित पत्र लेकर छात्रों को समझा- बुझा कर शांत किया.



