संवाददाता,जमशेदपुर, 21 अगस्त। सिदगोडा भुईयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी सतीश साहु ने सम्पति बटवारा के लिये अपने अपने पिता प्रमेश्वर साहु ,मॉ ललीता देबी,भाई बबलु साहु,इन्द्र साहु,संतोस साहु को कटारी से मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। उसने पूरे परिवार को जिन्दा जलाने के लिये घर में आग लगा दी और वहां से भाग निकला। किसी तरह परिवार वालों ने पडोसियो की मदद से आग पर काबु पाया और सभी जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। सिदगोडा भुईयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी प्रमेष्वर साहु अपने पांच पुत्र के साथ रहते है। उनका पुत्र सतीष साहु ट्रेलर चलाता है। उसका दो पुत्र…
Author: BJNN Desk
स् वाददाता,21 अगस्त। बहरागोडा बामदोर निवासी 65 वर्षीय सोमवारी मुंडा को पडोसी डोरु मुंडा ने डायन के आरोप में धारदार हथियार से गला काट कर जख्मी कर दिया। सोमारी मुंडा को इलाज के लिये घाटशिला सदर अस्पताल भेजा गया। यहां स्थिती गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिये जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। उन्होने बताया कि पडोसी डोरु मुंडा शराब पीकर गाली देता था विरोध करने पर वह बुधवार को घर में घुस गया और डायन होने का आरोप लगा कर उनकी हत्या करने के लिये तेज धारदार हथियार से गला रेत कर भाग गया। …
रवि झा,जमशेदपुर,21 अगस्त साकची थाना क्षेत्र के स्टेट माईल रोड के टेम्पो स्टैण्ड के पास कुछ महिलाओ ने एक युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया . घटना के संबध में बताया जाता है कि ओङीसा के सुंदरगढ की रहने वाली शांता कुमारी मानगो के एक्सीस कॉल सेन्टर में काम करती है और मानगो के उलीङीह के शंकोसाई के रोङ न-02 की रहनेवाली है उसने बताया कि 1 अगस्त को जब वह साकची बाजार स्थित बैक ऑफ बङौदा के एटीएम से रुपया निकालने गई हुई थी। ल लेकिन एटीएम से रुपया नही निकाल पाई उसी समय…
सचिन मिश्रा,जमशेदपुर,21 अगस्त सरायकेला- खरसावा जिला पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में तीन लोगो को पकङा है ।पुलिस ने पकङे लोगो से पुछताछ कर रही है। आखिर किन कारणो से दो पासपोर्ट बनाया गया था, इस संबध में एसडीपीओ विमल कुमार ने बताया कि सरायकेला –खरसांवा जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के कापाली टी ओ पी के बंधूगोंडा ग्राम के रहने वाले मोहम्मद जमालुद्दीन जमाल को फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर दो पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.उन्होने कहा कि मोहम्मद जमालुद्दीन जमाल ने एक पासपोर्ट जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के बगानशाही के पता पर…
70 वर्षीय वृद्धा महिला को कुचल सुदेश कुमार ,सरायकेला-खरसांवा (चांडिल),20 अगस्त सरायकेला-खरसांवा जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के घोडोनगी गॅाव के टोला कुटाम खाल में 14 की संख्या मे आए जंगली हाथीयो के झुंड ने 70 वर्षीय वृद्धा महिला रानी माहताइन कुचल दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 70 वर्षीय वृद्धा महिला रानी माहताइन बुधवार की करीब पांच बजे शौच करने जाने के क्रम मे जंगली हाथियों की झुंड ने रौंद डाला। इस घटना सुचना पर ग्रामीण पहुँचे और ग्रामीणों ने हाथियो को गांव से खदे़ड़ दिया। वही घटना की खबर पाकर…
संतोष अग्रवाल,जमशेदपुर,20 अगस्त सामाजिक सह आरटीआई कार्यकर्ता सोनू कालिंदी द्वारा यूसिल मे करोड़ो का मेडिकल घोटाला होने के संबंध मे आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को आवेदन दिया गया था , सोनू द्वारा भेजे गए आवेदन पर गंभीर होते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूरे मामले मे परमाणु ऊर्जा विभाग नई दिल्ली को पत्रांक संख्या 2/3/2014 पीएमपी 4/51028 दिनांक 18/06/2014 के द्वारा यथोचित कारवाइया का आदेश दिया है । यह जानकारी सोनू को सूचना अधिकार के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से 18/08/2014 को मिली । सोनू ने बताया की यूसिल मे मेडिकल के नाम पर व्यापक घोटाला किया जा रहा है…
प्रिंस ऑफ गजल रंजीत रजवाड़ा गजल की प्रस्तुति कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी होंगे मुख्य अतिथि संवाददाता,जमशेदपुर:20अगस्त टाटा स्टील कंपनी के कॉरपोरेट रिलेशंस के चीफ कृष्णनंदन ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए और शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए कंपनी बीच- बीच में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है. इसी कड़ी में 23 अगस्त को साकची स्थित रवीन्द्र भवन में कंपनी की ओर से शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज में आयोजित प्रेसवार्ता में कॉरपोरेट रिलेशंस के चीफ कृष्णनंदन ने बताया कि शाम-ए-गजल कार्यक्रम मेें जी टी वी…
शहनवाज,नई दिल्ली,20 अगस्त बदायूं दुष्कर्म कांड की दो महीने तक जांच के बाद सीबीआइ भी उत्तर प्रदेश पुलिस के उस दावे के साथ खड़ी हो रही है जिसमें दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया गया था। पीड़ित लड़कियों के कपड़ों और अन्य सामान की हैदराबाद की लैब में हुई फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के बाद सीबीआइ इस नतीजे पर पहुंची है। फिलहाल इस रिपोर्ट को विश्लेषण के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि दोनों लड़कियों का कत्ल किसने किया। माना जा रहा है कि मेडिकल…
महागठबंधन बनाने का होगा प्रयास-डॉ अजय अमीत मिश्रा.जमशेदपुर,20 अगस्त जमशेदपुर के पुर्व सांसद डॉ अजय कुमार 22 अगस्त को काग्रेस में शामील होगे और हालाकि वे औपचारिक रुप सें काग्रेंस दिल्ली में शामील हो गए है लेकिन रांची में आयोजित काग्रेस के कार्यक्रम में वे अपने समर्थको के साथ पार्टी में शामील हो जाएंगे ये बाते डॉ अजय कुमार ने अपने आवास मे पत्रकारो से बातचीत मे कही । उन्होने कहा कि 22 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदेश प्रभारी बी के हरि प्रसाद के इसकी घोषणा करेगें. उन्होने कहा कि पार्टी मे शामील होने के बाद…
बैंगलोर ,विजय सिंह ,१९ सितम्बर, २०१४ कर्णाटक की राजधानी बैंगलोर में इन दिनों कर्णाटक पब्लिक सर्विस कमीशन में नियुक्ति घोटाले की चर्चा जोरों पर है.भुक्तभोगी प्रतिभाएं कमीशन के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं और न्याय की आस लगाये हुए हैं. कर्णाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (के..पी.एस.सी.)द्वारा आयोजित परीक्षा के बाद असिस्टेंट कमिश्नर बनाने के एवज में भारतीय जनता पार्टी की एक कार्यकर्ता और बैंगलोर बृहत महानगरपालिका की अधिकारी मंगला श्रीधर ने अभ्यर्थियों को फ़ोन करना शुरू किया और असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति के लिए ७५ लाख रुपयों की मांग अभ्यर्थियों से की.ऐसे ही एक आरक्षित…
