
पश्चिम सिहभूम में 50 किलो का केन बम बरामद
पश्चिम सिहभूम।
जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र के हथनाडीह के पास नक्सलियो खिलाफ चलाते समय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने घटनास्थल से 50 किलो का केन बम बरामद किया है ।पुलिस बम को नष्ट कर दिया हैं।
इस सदर्भ मे जिला के एस पी माईकल राज ने कहा कि जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र के हथनाडीह के पास जिला पुलिस और सी आर पी एफ 60 बटालियन के साथ सयुक्त नक्सलियो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।कि इस दौरान रास्ते मे तार नुमा तार देखा गया। जांच मे पता चला कि तार का सर्म्पक जमीन के अंदर केन बम था। गढ्ढे खोदकर देखा गया तो जमीन के अंदर केन बम लगभग 50 किलो का था।उस बम को निकाल कर तुरंत नष्ट कर दिया गया।

