
टाटा बिज़नेस लीडरशिप अवार्डस (टीबीएलए) 2015


जमशेदपुर। । टाटा संस के चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री ने मुंबई में आयोजित टाटा बिज़नेस लीडरशिप अवार्डस (टीबीएलए) के 13वें संस्करण में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर और टाटा मोटर्स की विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस साल की प्रतियोगिता का थीम था ’ई-कॉमर्स: कैपिटलाइजि़ंगऑन द पोटेंशियल, ड्राइविंग फ्यूचरग्रोथ’। प्रतिभागियों के सामने टाटा ग्रुप के ई-काॅमर्सवेंचर के लिए नवोन्मेषी, व्यावहारिक, मापनीय और पहले ही मौजूद कंपनियों की भीड़-भाड़ से अलग दिखाने का तरीका खोजना था, जिससे वह ऑनलाइन खरीदारों तक पहुंच सके। आखिरकार ये खरीदार ही तो भारतीय ऑनलाइनरिटेल कारोबार को आकर्षक बनाते हैं।
2002 में शुरू की गई टीबीएलए एक वार्षिक कारोबारी केस प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य प्रीमियर बिज़नेस स्कूलों (कैंपस ट्रैक) और टाटा समूह की कंपनियों (आंतरिक ट्रैक) में भविष्य के नेताओं को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस साल कंपनी को इस प्रतियोगिता के लिए दोनों ट्रैक में 400 टीमों से भी ज्यादा की ओर से प्रतिभागिता आवेदन प्राप्त हुए। इस साल एक दिलचस्प पहलु जोड़ा गया, जो था इंट्रोडक्शन ऑफ टाटा कंपनी स्पेसिफिक लाइव बिज़नेस केसेज़ यानी विशिष्ट तौर पर टाटा समूह की कंपनी से जुड़े कारोबारी मामले हल करना।
प्री-फाइनल राउंड में सभी टीमों को टाटा समूह की कंपनियों जैसे टाटा ग्लोबल बेवरेजीस, ट्रेंट, टाटा वैल्यूहोम्स, एमजंक्शन, टाटा कैपिटल और इन फिनिटी रिटेल के ई-काॅमर्स संबंधित वास्तविक केस दिए गए थे। प्री-फाइनल राउंड में प्रतिभागियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का आकलन संबंधित कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। कैंपस ट्रैक से 8 टीमोंको शाॅर्ट लिस्ट किया गया, जबकि आंतरिक ट्रैक से 11 टीमें चुनी गईं। इसके बाद इन टीमों को ई-काॅमर्स पर लाइव ग्रुप स्तरीय केस दिया गया, जिसे उन्होंने नैशनल फाइनल्स में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों व शिक्षाविदों के समक्ष पेश किया।

