जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। प्रधानमंत्री एक तरफ देश की आम जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम करने और विदेश यात्रा से बचने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही नेता और खुद प्रधानमंत्री इसका खुलेआम मखौल उड़ाते हैं। जमशेदपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुणाल षाडंगी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार और भाजपा को आईना…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए वर्षों से लंबित मानगो पेयजल परियोजना को अब गति मिलने वाली है। बालीगुमा पानी टंकी को चालू करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाइपलाइन बिछाने के उपयुक्त मार्ग के निर्धारण हेतु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एनएच 33 के डिमना चौक से डिमना नाला तक सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई (NHAI) और पीएचईडी (PHED) विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर पाइपलाइन के रूट को लेकर आ रही सभी तकनीकी अड़चनों को सुलझाने का प्रयास किया। READ MORE :SAMASTIPUR…
समस्तीपुर/हाजीपुर: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों, विशेषकर समस्तीपुर और दरभंगा के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित समस्तीपुर-दरभंगा रेलवे दोहरीकरण (डबल लाइन) परियोजना का कार्य अब शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। गुरुवार, 14 मई 2026 को इस अहम परियोजना के अंतिम चरण के तहत नवनिर्मित 12 किलोमीटर लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। इस लाइन के चालू होने से ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी और क्रॉसिंग के कारण होने वाली लेटलतीफी से यात्रियों को मुक्ति मिलेगी। READ MORE :Cancelled Trains List June 2026: जून में रेल यात्रियों…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन (मानस सभागार) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर द्वारा आगामी “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं का वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण करना तथा राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें नागरिक, सिंहभूम चेंबर ने तेल कंपनियों से पूछा- पंपों पर स्टॉक बोर्ड क्यों नहीं? संगठन विस्तार और वैचारिक प्रशिक्षण पर बनी विस्तृत रणनीति बैठक के…
जमशेदपुर: झारखंड सहित जमशेदपुर शहर में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर मची अफरातफरी के बीच सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने आम नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। बीते कुछ दिनों से शहर में ईंधन की कमी की अफवाहों के कारण लोगों में अनावश्यक भय का माहौल है। इसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो रही है और लोग जरूरत से ज्यादा तेल का भंडारण (Panic Buying) कर रहे हैं। चेंबर ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए नागरिकों से प्रशासन पर भरोसा रखने को कहा है। READ MORE…
जमशेदपुर: ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की एक अहम बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल में ट्रक और ट्रेलर मालिकों से हो रही जबरन वसूली को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि बंगाल में परिवहन विभाग और आरटीओ (RTO) की मनमानी के खिलाफ आगामी 15 मई 2026 को झारखंड-बंगाल बॉर्डर के झारग्राम जिले में स्थित निठुरा चेक पोस्ट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान, प्रशासन ने की पैनिक बाइंग से बचने की अपील पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार पर…
रांची : आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस (एबीएचआईसीएल) ने युवा भारतीयों की बदलती जीवनशैली और बढ़ती वेलनेस जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ‘एक्टिव युवा’ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्लान पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस से आगे बढ़कर उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की स्वस्थ आदतों से जोड़ता है और उन्हें उसके लिए प्रोत्साहित भी करता है। इस नए प्लान के साथ एक व्यापक वेलनेस प्रोग्राम भी जोड़ा गया है, जो कंपनी के हेल्थरिटर्न्स™ मॉडल पर आधारित है। इस मॉडल के तहत यदि ग्राहक रोजाना 10,000 कदम चलते हैं या एक ही एक्सरसाइज सत्र में 300…
जमशेदपुर: देश की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को रेखांकित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य फोकस तकनीक को केवल व्यावसायिक लाभ तक सीमित न रखकर इसे मानवता और समाज के समावेशी विकास से जोड़ने पर रहा। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बिरसानगर में पीएम आवास योजना के 644 घरों का निरीक्षण, जल्द मिलेगा लाभुकों को अपना आशियाना व्यावसायीकरण के लिए तैयार…
जमशेदपुर: शहर के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का अपने पक्के घर का सपना अब जल्द ही साकार होने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रहे बहुप्रतीक्षित आवासीय परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ी पहल की गई। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दल-बल के साथ बिरसानगर में चल रहे निर्माण कार्यों का सघन स्थल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परियोजना के तहत बन रहे 644 आवासों के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराकर लाभुकों…
जमशेदपुर: सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी ने ‘यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट 2026’ (UGC Equity Regulation Act 2026) के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और उनकी पीठ द्वारा दिए गए हालिया अंतरिम फैसले का जोरदार स्वागत किया है। त्रिपाठी ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने उन राष्ट्रद्रोही ताकतों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, जिन्होंने सनातन धर्म और सवर्ण समाज को विखंडित करने का कुचक्र रचा था। उन्होंने इस फैसले को केवल सवर्ण समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म और प्रखर राष्ट्रवादियों की बड़ी…
