Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय में भूमिज भाषा को जे-टेट 2026 में शामिल किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भूमिज समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। READ MORE :Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार और DC की 2 घंटे मैराथन बैठक, विस्थापितों से लेकर पानी-सड़क तक बड़े फैसले भूमिज समाज ने जताया आभार, लोगो में दिखा नया उत्साह प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार ने हमेशा समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के लिए मजबूती…

Read More

नागपुर/जमशेदपुर। भारतीय रेलवे में अक्सर यात्रियों का सामान छूटने या चोरी होने की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल से एक ऐसी सकारात्मक खबर सामने आई है, जो रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और सेवाभाव को सलाम करने पर मजबूर कर देगी। ड्यूटी पर तैनात एक मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) ने अपनी सतर्कता और आधुनिक तकनीक (HHT) का बेहतरीन उपयोग करते हुए एक महिला यात्री की छूटी हुई बहुमूल्य सोने की बाली को सुरक्षित वापस लौटाकर “यात्री सेवा सर्वोपरि” के नारे को सच कर दिखाया है। यह घटना टाटानगर से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों…

Read More

बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार के नालंदा जिले से मंगलवार की सुबह एक बेहद हृदयविदारक और दर्दनाक खबर सामने आई है। चैत्र माह के आखिरी मंगलवार को शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर मघड़ा स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में अचानक भीषण भगदड़ मच गई। दर्शन-पूजन की होड़ और प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में 9 श्रद्धालुओं की कुचलकर और दम घुटने से मौत हो गई है। मृतकों में 8 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का…

Read More

जमशेदपुर/चाईबासा। सरकारी विभागों और विश्वविद्यालयों में अक्सर रिटायरमेंट के बाद पेंशन और अन्य लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन, कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) ने प्रशासनिक दक्षता और संवेदनशीलता की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. एस.एन. ठाकुर को उनकी 42 वर्षों की लंबी और उल्लेखनीय शैक्षणिक सेवा के बाद 30 मार्च 2026 को ससम्मान विदाई दी गई। सबसे खास बात यह रही कि रिटायरमेंट के अंतिम कार्य दिवस पर ही उन्हें उनके सभी सेवानिवृत्ति लाभ (Retiral Benefits) सौंप दिए गए। READ MORE :Jamshedpur News :ट्रेनों की…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से सफर करने वाले रेल यात्री इन दिनों ट्रेनों की भारी लेटलतीफी से त्रस्त हैं। टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली और यहाँ से खुलने वाली अधिकांश यात्री रेलगाड़ियाँ अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं। इस अव्यवस्था और रेलवे प्रशासन की घोर लापरवाही के खिलाफ अब स्थानीय स्तर पर आक्रोश फूट पड़ा है। यात्रियों की इस गंभीर समस्या को उठाते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू/JDU) ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी 7 अप्रैल को जमशेदपुर (टाटानगर) रेलवे स्टेशन के सामने एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक, टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा की नई कमेटी के गठन और प्रधानगी (अध्यक्ष पद) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। चुनाव की आधिकारिक घोषणा होने के बाद से ही बस्ती में चुनावी माहौल गरमा गया है। सोमवार को प्रधान पद के लिए सत्ता पक्ष (मौजूदा कमेटी गुट) की ओर से दो प्रमुख दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन करने वालों में गुरुद्वारा के मौजूदा प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर और वरिष्ठ सदस्य बलवंत सिंह शेरों शामिल हैं। सोमवार शाम को दोनों…

Read More

जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथ से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत का सेवन कराया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो। उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन किया। READ MORE :Jamshedpur News :आज से गूंजेगी जया किशोरी की सुमधुर वाणी, ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का भव्य आयोजन शुरू शोभायात्रा में शामिल…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी में एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म के रस में डूबने को तैयार है। शहर की जानी-मानी सामाजिक एवं धार्मिक संस्था ‘नारायणी सेवा ट्रस्ट’ के तत्वावधान में आज, 31 मार्च (मंगलवार) से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का शानदार शुभारंभ होने जा रहा है। इस संगीतमय कथा का वाचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी में करेंगी। यह कार्यक्रम 2 अप्रैल (गुरुवार) तक चलेगा, जिसमें भक्तों को भगवान की भक्ति से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त होगा। READ MORE :Mumbai Howrah train route :शालीमार-LTT और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस…

Read More

सलमान खान का मेगा कमबैक: बड़े पर्दे पर फिर छाएगा ‘भाई’ का जादू तीन दशक, अनगिनत हिट्स—अब सलमान खान दिखाएंगे अपना नया रंग सलमान खान का नया अवतार: एक्शन और इमोशन का होगा बड़ा धमाका मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग और भव्य करने की तैयारी में हैं। इस बार उनके साथ जुड़ रहे हैं साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और सफल निर्माता दिल राजू—एक ऐसी तिकड़ी, जिसने अपने ऐलान के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। READ MORE :Bollywood News :मधुरिमा तुली ने…

Read More

जमशेदपुर: प्रतिष्ठित SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का छठा संस्करण जमशेदपुर वर्क्स स्थित स्टीलिनियम हॉल में आयोजित किया गया। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2020 में एक निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्यस्थल को बढ़ावा देने के साथ ही जिम्मेदारी और जवाबदेही पर जोर देने की प्रतिबद्धता के साथ, SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स की शुरुआत की थी। READ MORE :Mumbai Howrah train route :शालीमार-LTT और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन बहाल, टाटानगर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत इन पुरस्कारों की परिकल्पना ऐसे मंच के रूप में की गई थी, जहाँ सेफ्टी, हेल्थ और एनवायरनमेंट के क्षेत्र में समर्पण और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण…

Read More