Author: BJNN Desk

जामताड़ा। स्वास्थ्य क्षेत्र में जामताड़ा जिला में एक नए अस्पताल का शुभारंभ बुधवार को किया गया है। जामताड़ा नारायणपुर मुख्य सड़क पर पोसोई गांव के समीप मुस्कान अस्पताल का उद्घाटन गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने फीता काटकर किया। वहीं पूर्व सांसद ने इस पहल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीणों को सहूलियत होगी। इमरजेंसी में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां स्वास्थ्य सेवा की समुचित व्यवस्था होगी। संस्था के प्रोपराइटर आरिफ हुसैन ने बताया कि मुख्य सड़क पर स्वास्थ्य को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसे देखते हुए इसे…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा जिला में लगातार कोविड-19 संक्रमण का मामला बढ़ते जा रहा है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से संक्रमित मरीज मिलने का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक साथ 19 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। बुधवार को संक्रमित हुए मरीजों में डीडीसी कार्यालय के कर्मी, सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। एक साथ सरकारी महकमे से 19 संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। राहत की बात यह है कि पूर्व से इलाजरत संक्रमित मरीजों में से 8 को…

Read More

सरायकेला-खरसावा। भाजपा आर.आई.टी मंडल द्वारा उपाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवम् पुर्व गुरुचरन नायक पर नक्सली हमले के विरोध में मार्ग संख्या 04 चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल भाजपा के महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल,राजेश नाग,सतीश शर्मा,रामानंद प्रसाद,अजय ,धीरज मिश्रा,प्रकाश रंजन,रितेश सिंह,मंटू उपाध्याय एवम् मंडल भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

जमशेदपुर। भारत की प्रमुख परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक ऐक्सिस म्यूचुअल फंड ने आज ऐक्सिस निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड (निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर नजर रखने वाला ओपन एंडेड इंडेक्स फंड) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7 जनवरी, 2022 को खुलेगा और 21 जनवरी, 2022 को बंद होगा। नए फंड का प्रबंधन इक्विटी हेड, जिनेश गोपानी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आवेदन राशि 5,000 रुपये है और इसके बाद निवेशक इस रकम के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। नया फंड निवेशकों को शीर्ष 50 के बाद आने वाली कंपनियों की…

Read More

Jamshedpur कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखण्ड में ईंट भट्ठा निर्माताओं के लिए पर्यावरण स्वीकृति की अनिवार्यता समाप्त का अनुरोध किया है। डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में कहा कि राज्य में लगभग 2000 से ज्यादा ईट भट्ठा कार्यरत हैं। लेकिन इन ईंट भट्ठा निर्माताओं को पर्यावरण स्वीकृति का प्रमाण पत्र लेना पड़ रहा है जो बेहद कठिन हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा राज्य की सरकारों ने ईंट भट्ठा निर्माताओं को पर्यावरण स्वीकृति की अनिवार्यता अपने राज्यों में समाप्त कर दी है, जिसे झारखंड राज्य में…

Read More

जामताड़ा। झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था एवं बढ़ते उग्रवाद के घटनाओं के विरुद्ध में भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा ग्रामीण द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम जामताड़ा ग्रामीण के भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा के नेतृत्व में भालगाढ़ा गांव में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। भाजपा समर्थकों द्वारा झारखंड में दिन-प्रतिदिन गिरते विधि व्यवस्था का निंदा किया। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से पूर्व विधायक गुरु चरण नायक पर उग्रवादी द्वारा किए गए हमले एवं उनके अंग…

Read More

जामताड़ा: जामताड़ा जिला में खाद्य सामग्री, सैनिटाइजर, तेल, हैंड वाश इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। जामताड़ा के बाजारों में डुप्लीकेट माल भरा पड़ा हुआ है। इस बात का खुलासा बुधवार को हुआ जब अनुसंधान ग्लोबल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट की टीम ने जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से शहरी क्षेत्र अंतर्गत मोहुलडंगाल मोहल्ले के एक घर में छापेमारी की। छापेमारी में भारी मात्रा में डुप्लीकेट कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस और इन्वेस्टिगेशन टीम 4 गैलन नकली सेनीटाइजर बनाने का लिक्विड, खाली बोतल, डेटॉल ब्रांड का पैकेजिंग स्टीकर, घटिया क्वालिटी का चाय पत्ती, टाटा कंपनी का प्रीमियम और टाटा गोल्ड का…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव में बुधवार की सुबह एक बुजुर्ग दंपत्ति की दम घुटने से मौत का मामला सामने आया है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वही सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले रह रहे थे। खेती बारी और झालमुड़ी और सब्जी बेचकर बुजुर्ग दंपत्ति अपना गुजारा करते थे। घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन बुजुर्ग दंपत्ति सुबह 5:00 बजे दरवाजा खोल देते थे। लेकिन बुधवार को जब 12:00 बजे तक घर…

Read More

Jamshedpur।  पिछले साल की तरह इस साल भी NACS यानी नेशनल एशोसिएशन ऑफ सिविल सर्वेंट्स (बिहार और झारखंड) चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराएंगे। इस हेतु NACS के वेबसाइट www.nacsbiharjharkhand.org.in पर 1 जनवरी से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर 10 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस बार के मार्गदर्शन प्रोग्राम की खासियत- 1. 200 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 2. प्रीलिम्स तथा मेंस दोनों की तैयारी रेगुलर क्लासरूम पैटर्न पर कराया जाएगा 3. क्लासेज ऑनलाइन और ऑफ़्लाइन दोनों मोड में होंगे । 4. चयन की प्रक्रिया में BPSC/JPSC एवं UPSC…

Read More

रेल समाचार। उत्तर मध्य रेलवे ने 69 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनो के कानपूर स्टेशन के प्लेटफार्म में बदलाव करने का निर्णय लिया है।इसे लेकर उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।और यह अधिसूचना 5 जनवरी से प्रभावित होगी। उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यह निर्णय पारिचालनिक कारणों से निर्णय लिया गया हैं।इन ट्रेनों मे वैशाली एक्सप्रेस, मधुपुर -आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, अमृतसर- कटिहार एक्सप्रेस, भुवनेश्वर -नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, इस्लामपुर- नई दिल्ली एक्सप्रेस,कोटा-पटना एक्सप्रेस, एर्नाकुलम- बरौनी एक्सप्रेस, आनंद विहार -संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हल्दिया -आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार- गया गरीब रथ…

Read More