जमशेदपुर। झारखंड मे बढते कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार के फैसले के आलोक मे जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज द्वारा 06 जनवरी से 15 जनवरी तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह निर्णय मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार के 03 जनवरी के आदेश के आलोक में लिया गया है।आपको बता दे कि यूजी सेमेस्टर 3 और 5 तथा पीजी सेमेस्टर 3 की परीक्षाएं 06 जनवरी से आरंभ होनी थीं। कोविड 19 संबंधी अद्यतन आदेश के आलोक में ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
Author: BJNN Desk
Jamshedpur। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड के कालीयाम पंचायत भवन परिसर मैं मंगलवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के बैनर तले एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान हलाधर महतो और पंचायत समिति सदस्य दासो हेंब्रम ने चिकित्सक और फाउंडेशन के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर किया। जांच शिविर में सरकार द्वारा पारित कोविड-19 नियम का पालन करते हुए किया गया शिविर के पूर्व फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणों के बीच माक्स का वितरण क्या गया। शिविर में जमशेदपुर से आए जनरल फिजीशियन सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एन आर सिंह, कान के…
Jamshedpur। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गठित मल्टी वाटर सप्लाई स्कीम के तहत गठित कमिटी द्वारा अनुमोदित जिसमे 15000 लीटर जल पर प्रति सामान्य और ओबीसी परिवार के लिए ₹120 तथा एसटी,एससी परिवार के लिए ₹100 जलकर का निर्धारण किया गया है , उसकी प्रति को जलाकर उसका विरोध किया। एवं विभाग से मल्टी विलेज सप्लाई स्कीम के तहत की गई कमेटी के औचित्य पर सवाल किया। डॉ परितोष सिंह ने प्रेस के माध्यम से विभाग से सवाल किया कि जब वर्ल्ड बैंक…
Jamshedpur। कपड़े पर जीएसटी की दरों में वृद्धि के मुद्दे पर कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आग्रह पर केंद्रीय वाणिज्य एवं वस्त्र मंत्री पियूष गोयल ने आज देश के सभी राज्यों के प्रमुख कपडा संगठनों के साथ एक वीडियों कॉन्फ्रेंस में भाग लिया ! कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल राष्ट्रीय सचिव श्री सुरेश सोन्थालिया ने जीएसटी कॉउन्सिल द्वारा कपडे में जीएसटी कर वृद्धि को स्थगित कराये जाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल को धन्यवाद देते हुए आग्रह किया की यह वृद्धि फिलहाल स्थगित की गई है किन्तु…
Bjm युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुई. दिनांक 5 जनवरी से लेकर 12 तक युवा चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान. 5 जनवरी को विधायक सरयू राय करेंगे अभियान की शुरुआत. जमशेदपुर। भारतिय जनतंत्र युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की बैठक जिलाध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्रीमति मंजु सिंह एवं श्री प्रकाश कोया उपस्थित हुए. बैठक में आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस के निमित्त वृहत नशा-मुक्ति अभियान की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई . श्री सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की…
जमशेदपुर। स्थानीय सासंद विधुत वरण महतो ने आज एक पत्र लिखकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से यह मांग किया है कि स्थानीय एवं राष्ट्रीय पर्व टुसु एवं मकर संक्रांति के अवसर पर जमशेदपुर एवं आसपास के नदी घाटों तालाबों एवं जलाशयों की समुचित साफ-सफाई होना चाहिए जिससे कि श्रद्धालु पवित्र भाव से अपना पूजा संपन्न कर सकें उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा कि मकर पर्व/संक्राति पूरे भारत वर्ष का महान पर्व है। झारखण्ड में विशेष कर यह पर्व टुसु पर्व के रूप में लोक आस्था से जुड़ा हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व सम्पूर्ण झारखण्डी जनता के द्वारा पूरे…
Jamshedpur। झारखण्ड सरकार द्वारा नियोजन निति के जिलावार सूची में मैथिली भाषा को सम्मलित नहीं करने के कारण राज्य भर के मैथिली भाषियों में नाराजगी व्यक्त की है | ज्ञातव्य हो कि मैथिली संविधान के अष्टम सूची में सम्मलित एवं झारखण्ड राज्य में द्वितीय राजभाषा की सूची में सम्मलित भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है | इसके अलावा झारखण्ड में सिंधु- कान्हू विश्वविद्यालय दुमका एवं कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में मैथिली की पढ़ाई होती है और राज्य के +२ विद्यालयों में ५९ पद मैथिली शिक्षकों के लिए स्वीकृत है | नियोजन निति में मैथिली की उपेक्षा राज्य भर के २०…
सरायकेला -खरसांवा। झारखंड के सरायकेला -खरसांवा जिला के आदित्यपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। आदित्यपुर पुलिस ने फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओं से 16 लाख 45 हजार रुपये की ठगी मामले में साइबर ठग पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत भरवार गांव का रहनेवाला है। मामले की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से सम्पर्क करता था, उसके बाद पैसे को दुगुना करने का लालच देकर ठगी किया करता था। इसी क्रम में आदित्यपुर क्षेत्र निवासी नारायण सिंह की…
Ranchi। झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत वाली खबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने ट्वीट किया हैं, अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूँ, झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज(प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं,इसमें प्रथम 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 एवं दूसरा डोज 1…
बिहार। मधुबनी जिले के हरलाखी मे करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड गरीबों पर भारी पड़ने लगी है. जिसको लेकर गरीब असहायों की मदद के लिए अब समाजसेवी भी मदद को हाथ बढ़ाने लगे हैं. इसी कड़ी में हरलाखी प्रखंड की मनोहरपुर गांव में समाजसेवी प्रिया राज ने कड़ाके की ठंड वशीतलहरी को देखते हुए अपने आवास पर दो दर्जन से अधिक जरूरतमंद व नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण की है. वहीं कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीब बुजुर्गों के चेहरे खिल गए. और प्रिया को बुजुर्गों ने आशीर्वाद दी. निःशुल्क कंबल वितरण के बाद प्रिया…
